Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: साहित्य

Lucknow: वरिष्ठ साहित्यकार गोपाल चतुर्वेदी का निधन, पत्नी का 6 दिन पहले हुआ था देहांत

Lucknow: वरिष्ठ साहित्यकार गोपाल चतुर्वेदी का निधन, पत्नी का 6 दिन पहले हुआ था देहांत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: वरिष्ठ साहित्यकार गोपाल चतुर्वेदी का बीती रात निधन हो गया। यह संयोग ही है कि मात्र छह दिन पहले ही उनकी पत्नी निशा चतुर्वेदी का देहांत हुआ था। अब गुरुवार देर रात वरिष्ठ साहित्यकार श्री चतुर्वेदी भी दुनिया को अलविदा कह गए। 18 जुलाई को पत्नी निशा चतुर्वेदी छोड़ गई थीं दुनिया बताया जाता है कि बीती 18 जुलाई को उनकी पत्नी पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निशा चतुर्वेदी का देहांत हुआ था। इसके बाद से गोपाल चतुर्वेदी काफी दुखी थे। उनका जन्म 15 अगस्त 1942 को लखनऊ में हुआ था। यश भारती और सुब्रमण्यम भारती अवार्ड से सम्मानित हिंदी साहित्य में उनकी पहचान उत्कृष्ट व्यंग्यकार के रूप में रही। बेहद शांत-सौम्य स्वभाव के गोपाल जी साहित्यिक जगत में अपनी अलग पहचान रखते थे। भारतीय रेल सेवा में अधिकारी रहने के बाद बीते दो दशक से स्वतंत्र लेखन कर रहे थे। उन्हें यश भारती और केंद्रीय हिंदी...
UP: महिला कालेज में काव्य पाठ और पुस्तक चर्चा का आयोजन

UP: महिला कालेज में काव्य पाठ और पुस्तक चर्चा का आयोजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: मई दिवस के अवसर पर बांदा शहर में महिला कवयित्री और लेखिकाओं ने काव्य पाठ और पुस्तक चर्चा में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरूआत छात्राओं के समूह नृत्य से हुई। काव्य पाठ बाबू केदारनाथ अग्रवाल की प्रसिद्ध कविता "बसंती हवा हूं..." पर आधारित था। कविताओं में महिला संघर्ष को उकेरा बस्तर से आई प्रसिद्ध कवयित्री पूनम वासम ने अपनी कविताओं में महिला संघर्ष को उकेरा। साथ ही आदिवासी जीवन में जल, जंगल और जमीन के लगाव को बहुत सहज रूप में प्रस्तुत किया। उनकी कविता 'धान रोपना एक कला है', 'शहीद मंगली के लिए, नमक हमेशा नमकीन नहीं होता ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। ये भी पढ़ें: Banda: युवा उत्सव कार्यक्रम में मंडल के युवक-युवतियों ने दिखाईं अपनी प्रतिभाएं पुस्तक चर्चा में "वे गुनाहगार औरतें (डॉ सबीहा रहमानी) और बंद दरवाजे और खिड़कियां (श्रद्धा निगम) पर डॉ उमा राग ने महत्वपूर्ण...