Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: रिवाल्वर

सीतापुर में थाने में महिला सिपाही ने कनपटी से सटाकर मारी खुद को गोली, मचा हड़कंप

सीतापुर में थाने में महिला सिपाही ने कनपटी से सटाकर मारी खुद को गोली, मचा हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः आज शनिवार दोपहर करीब 1 बजे थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला सिपाही ने थाने में सर्विस रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मार ली। गोली लगते ही महिला सिपाही गिर पड़ी। थाने का स्टाफ भागकर वहां पहुंचा, तबतक उसने दम तोड़ दिया था। घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। घटना शनिवार दोपहर करीब 1 बजे के आसपास की है। सूत्रों का कहना है कि महिला सिपाही को छुट्टी नहीं मिल पा रही थी। इस वजह से वह तनाव में थी। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। रिवाल्वर किसकी, पता करने में जुटी पुलिस बताया जाता है कि जिला मुख्यालय से लगभग 7 किमी दूर खैराबाद थाने में तैनात महिला सिपाही शोभा चौधरी (26) ने थाने में ही अपनी सर्विस रिवाल्वर कनपटी पर सटाकर खुद को ...
अपडेटः बांदा में पुलिस चौकी के पास से भाजपा नेता का रिवाल्वर-नगदी वाला बैग चोरी, 4 घंटे बाद मिला

अपडेटः बांदा में पुलिस चौकी के पास से भाजपा नेता का रिवाल्वर-नगदी वाला बैग चोरी, 4 घंटे बाद मिला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मंगलवार दोपहर एक अज्ञात युवक भाजपा नेता की कार से रिवाल्वर और रुपयों से भरा बैग चोरी करके भाग निकला। सीसीटीवी कैमरे में युवक की कारगुजारी कैद हो गई है। घटना की सूचना पाकर कालूकुआं चौकी पुलिस के अलावा नगर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की तलाश कर रही है। घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि, देर शाम पुलिस ने उक्त बैग को पूरे सामान के साथ संकटमोचन मंदिर के पास से लावारिश हालत में बरामद करने की बात कही है। पुलिस ने कोतवाली में बैग को भाजपा नेता के हवाले कर दिया। घटना को लेकर दिनभर शहर में चर्चा होती रही। पुलिस ने बैग मिलने के बाद राहत की सांस ली। पंचर ठीक कराते वक्त घटना स्थानीय भाजपा नेता अनुराग चंदेरिया भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष हैंष बताते हैं...
कानपुर में हिरासत से दरोगा का रिवाल्वर लेकर भागा इनामी, चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां और फिर..

कानपुर में हिरासत से दरोगा का रिवाल्वर लेकर भागा इनामी, चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां और फिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरमनीति न्यूज, कानपुरः जिले के बिठूर थाना क्षेत्र में एक बकरा व्यापारी से 19 लाख लूटने वाले अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार तो कर लिया, साथ ही उसकी गिरफ्तारी को लेकर प्रेसवार्ता भी कर डाली। लेकिन जब उसकी निशानदेही पर लूट का रुपए बरामद करने निकली तो आरोपी ने बिठूर थाने के दरोगा रवि कुमार का सरकारी रिवाल्वर छीनकर भागने शुरू कर दिया। पुलिस ने दौड़ाने पर उसी सरकारी रिवाल्वर से पुलिस पर गोलियां भी चलाईं। हालांकि पुलिस ने जवाब में गोलियां चलाईं तो आरोपी गलने से घायल हो गया और आखिरकार पकड़ा गया। घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे की बताई जा रही है। बकरा व्यापारी से 19 लाख लूट से जुड़ा मामला   यह जानकारी कानपुर पुलिस की ओर से दी गई है। पुलिस ने लूट का रिवाल्वर भी बरामद कर लिया है। बताते हैं कि इसी आरोपी ने लगभग 8 दिन पहले बकरा व्यापारी से लगभग 19 लाख की लूट की थी। बताते चलें कि बिठूर थाना क्षेत्र क...
मैनपुरी में दरोगा की रिवाल्वर से चली गोली से तीन पुलिसकर्मी समेत छह घायल 

मैनपुरी में दरोगा की रिवाल्वर से चली गोली से तीन पुलिसकर्मी समेत छह घायल 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, मैनपुरीः यूपी के मैनपुरी में एक चौकी इंचार्ज की रिवाल्वर से गोली चल जाने से तीन पुलिसकर्मियों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत गंभीर लेकिन खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताते हैं कि मैनपुरी के आगरा गेट चौकी इंचार्ज सतेंद्र पाल सिंह आज शहर कोतवाली अपनी रिवाल्वर लेकर पहुंचे थे। वहां अचानक उनकी रिवाल्वर से गोली चल गई। इससे कोतवाली के बरामदे में बैठे एक अन्य दरोगा आरके सिंह भदौरिया, सिपाही रामब्रेश यादव, श्यामवीर सिंह तथा होमगार्ड सुमन कुमारी, धीरेंद्र सिंह, अनिल किशोर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां इनका इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस कर्मियों से बातचीत करके हालचाल लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दरोगा अपनी पिस्टल की मैगजीन निकाल...