Sunday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: यूपी

यूपीः 7 IAS के तबादले, फतेहपुर-बरेली-रायबरेली के CDO बदले

यूपीः 7 IAS के तबादले, फतेहपुर-बरेली-रायबरेली के CDO बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखवऊः उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए। तबादलों के इस क्रम में फतेहपुर, बरेली और रायबरेली व मथुरा के सीडीओ समेत अन्य अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। गणतंत्र दिवस ठीक अगले दिन हुए इन तबादलों ने प्रशासनिक हल्के खलबली मचा दी है। शासन ने जौनपुर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश को फतेहपुर जिले का मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बनाया है। मथुरा के सीडीओ भी बदले गए वहीं मथुरा के मुख्य विकास अधिकारी राम नेवास को चिकित्सा शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बना दिया है। इसी क्रम में रायबरेली के सीडीओ राकेश कुमार (प्रथम) को विशेष सचिव पंचायती राज के पद पर नियुक्त किया है। इसी तरह बरेली के सीडीओ सत्येंद्र कुमार को बेसिक शिक्षा विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। श्रावस्ती के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चंद्र मोहन गर्ग को बरेली का सीडीओ नियुक्त...
लखनऊ में पुलिस चौकी में तोड़फोड़-संभल में रोडवेज बस फूंकी, सपाईयों पर लाठीचार्ज

लखनऊ में पुलिस चौकी में तोड़फोड़-संभल में रोडवेज बस फूंकी, सपाईयों पर लाठीचार्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन गुरुवार को उग्र होता दिखाई दिया। लखनऊ में जहां हसनगंज पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ हुई। वहीं कलेक्ट्रेट में बेकाबू हो रहे सपाइयों पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं संभल में उपद्रवियों ने रोडवेज बस को आग लगा दी। कई जगहों पर पथराव और तोड़फोड़ भी की। समाजवादी पार्टी की ओर से आज गुरुवार को राजधानी लखनऊ में नागरिकता अधिनियम तथा राज्य में कानून व्यवस्था जैसे कई मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पहले विधानसभा के बाहर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। लखनऊ कलेक्ट्रेट में सपाईयों पर लाठीचार्ज दूसरी ओर पुलिस ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर होने वाले किसी भी उपद्रव से निपटने को पूरी तरह से तैयार थी। ऐसे में पुलिस कलेक्‍ट्रेट में सरकार विरोधी नारेबाजी करते-करते बेकाबू हुए सपाईयों पर ...
यूपी: सदन में अपनी ही सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगा धरने पर बैठे विधायक

यूपी: सदन में अपनी ही सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगा धरने पर बैठे विधायक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश विधानसभा में आज खुद सरकार के लिए असहज करने वाली स्थिति पैदा हो गई। विधानमंडल के मानसून सत्र में उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए भाजपा के ही लगभग पांच दर्जन विधायक सदन में धरने पर बैठ गए। अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले इन विधायकों को कांग्रेस और सपा के विधायकों ने भी समर्थन देने में देर नहीं लगाई। हंगामे की स्थिति को देखते हुए सत्र के पहले दिन की सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। विपक्ष ने भी सत्ता पक्ष के विधायकों का समर्थन किया। बताते हैं कि शाम करीब 6 बजे विधायक राजी हुए। माना जा रहा है कि आज गाजियाबाद के अधिकारियों को तलब किया जा सकता है। मामले को लेकर अधिकारियों पर कार्रवाई भी हो सकती है। तीन बार स्थगित करना पड़ा सदन यह शायद पहला मौका है जब प्रदेश के विधानमंडल सत्र में ऐसा हुआ है कि सत्ता पक्ष के विधायकों के कारण ही विधानसभा की कार्यवाही स्थगति ...
यूपी में भी CAB के विरोध में अलीगढ़-सहारनपुर में प्रदर्शन, इंटरनेट सेवाएं बंद

यूपी में भी CAB के विरोध में अलीगढ़-सहारनपुर में प्रदर्शन, इंटरनेट सेवाएं बंद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः नागरिकता संशोधन विधेयक यानि CAB के विरोध को लेकर यूपी के दो शहरों में भी शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन हुआ। यह विरोध प्रदर्शन अलीगढ़ में एएमयू के छात्रों द्वारा और सहारनपुर जिले में हुए। दोनों ही जगह तनाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है। बताते चलें कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा लगातार नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। शुक्रवार को छात्रों द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस निकाला गया। हालांकि, छात्रों के प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन ने पहले ही चेतावनी दे रखी थी। एएमयू कैंपस में बड़ी संख्या में रैपिड एक्शन फोर्स, पीएएसी और पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। उधर, बांदा में भी जुमे की नवाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुल...
यूपी में 12 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के एसपी बदले

यूपी में 12 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के एसपी बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः शासन ने मंगलवार को 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं तो वहीं कानपुर की पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) रवीना त्यागी समेत कुछ एएसपी भी स्थानांतरित किए गए हैं। कई जिलों के पुलिस कप्तान को  बदलते हुए कुछ को महत्वपूर्ण जगहों पर तैनाती दी गई है। वहीं कुछ को किनारे किया गया है। उन्नाव, हरदोई और अंबेडकर नगर के पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है।  ये है 12 स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों की सूची  कानपुर के पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) रवीना त्यागी को सीबीसीआईडी कानपुर स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं उनके स्थान पर सहारनपुर यातायात की एएसपी रहीं अपर्णा गुप्ता को कानपुर शहर का एसपी (दक्षिण) बनाया गया है।  ये भी पढ़ेंः कानपुर देहात में पकड़ा गया फर्जी IPS अफसर, खुद को बताता था एनआईए अधिकारी वहीं कानपुर में सीबीसीआईडी में एसपी रहीं कमलेश्वरी चंद को ए...
भाजपा ने 59 जिला-महानगरों के अध्यक्षों की सूची की जारी, जानिए आपके जिले में कौन बना..

भाजपा ने 59 जिला-महानगरों के अध्यक्षों की सूची की जारी, जानिए आपके जिले में कौन बना..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार देर रात लखनऊ महानगर समेत यूपी में कुल 59 जिला और महानगरों के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इनमें ज्यादतर में पुराने चेहरों को प्राथमिकता दी गई है। भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल ने देर रात नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा करते हुए सूची जारी की। इस सूची में लखनऊ महानगर की बात करें तो यहां निर्वतमान अध्यक्ष मुकेश शर्मा को ही दोबारा अध्यक्ष बनाया गया है। जल्द ही अगली सूची भी जारी होने की संभावना है। 59 जिलों के लिए जिला-महानगर अध्यक्ष घोषित बताया जाता है कि 20-21 नवंबर को सभी 98 संगठनात्मक जिलों में जिलाध्यक्ष पद के चुनाव कराए गए थे। चुनाव अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर ही फिलहाल पहले चरण में प्रदेश के कुल 59 जिलों में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है। सीतापुर-लखमी...
यूपी में 11 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, अदालत से राहत पर..

यूपी में 11 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, अदालत से राहत पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः डीजीपी मुख्यालय ने प्रदेश में 11 पुलिस उपाधीक्षकों के ट्रांसफर किए हैं। इनमें वे 8 पुलिस उपाधीक्षक भी शामिल हैं, जिनको बीते अगस्त महीने में पदावनत करते हुए दोबारा इंस्पेक्टर बना दिया गया था। अब अदालत से इन सभी आठ पुलिस उपाधीक्षकों को राहत मिलने के बाद पुनः जिलों में तैनाती दे दी गई है। पुलिस महानिदेशक दफ्तर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पुलिस उपाधीक्षक वंदना मिश्रा को पीटीएस मेरठ से यूपी पावर कार्पोरेशन आगरा भेजा गया है। वहीं कुलभूषण ओझा को सहायक कमांडेंट 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी से गाजीपुर भेजा गया है। आठ पदावनत अधिकारी भी हैं इनमें शामिल इसी तरह श्वेता आशुतोष ओझा को मऊ से मंडलाधिकारी प्रयागराज के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं पदावनत के बाद जिन 8 पुलिस उपाधीक्षकों को नई तैनाती दी गई है उनमें रामसागर, वैद्यनाथ प्रसाद, दीप चंद्र, विनय गौतम, योगेंद्र...
यूपीः सरकार के खिलाफ टिप्पणी पर दो पीसीएस अफसर बर्खास्त

यूपीः सरकार के खिलाफ टिप्पणी पर दो पीसीएस अफसर बर्खास्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी सरकार ने दो पीसीएस अधिकारियों को उनकी नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। इनमें से एक अशोक शुक्ला पर सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने का आरोप भी है। दूसरे बर्खास्त हुए पीसीएस अधिकारी का नाम अशोक शुक्ला है। उनपर सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ टिप्पणी करने का आरोप है। कहा जा रहा है कि उनको इसी के चलते बर्खास्त किया गया है। बताते हैं कि टिप्पणी के बाद से ही ओएसडी राजस्व परिषद पीसीएस अशोक शुक्ला पूरी तरह से सरकार की नजर में चढ़ गए थे। दूसरे अधिकारी पर भी गंभीर आरोप इसी क्रम में दूसरे बर्खास्त किए गए पीसीएस अधिकारी अशोक कुमार लाल हैं। उनपर आरोप है कि उन्होंने मेरठ में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के पद रहते हुए एक प्रार्थना पत्र सुनवाई करते हुए राजस्व अभिलेखागार में उपलब्ध चकबंदी प्रभावित निर्णय दिया। दोनों अधिकारियों की बर्खास्तगी से सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है...
तबादले के विरोध में दरोगा ने लगाई 65 किमी पैदल दौड़, बीहड़ में बेहोश मिला

तबादले के विरोध में दरोगा ने लगाई 65 किमी पैदल दौड़, बीहड़ में बेहोश मिला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/इटावाः विरोध के नए-नए तरीके तो आपने सुने और पढ़े ही होंगे। अब विरोध का एक बेहद चौंकाने वाला मामला यूपी के पुलिस महकमे से सामने आया है। एक दरोगा ने खुद के तबादले से नाखुश होकर पोस्टिंग वाले थाने तक 65 किमी की दूरी दौड़कर पूरी करने की ठानी। कई थानों को पार करता हुआ दरोगा चंबल के बीहड़ तक पहुंच तो गया लेकिन लगभग 45 किमी दूर बीहड़ में बेहोश पड़ा मिला। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल, हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दरोगा ने आरआई पर तबादले में मनमानी का आरोप लगाया है। लोगों ने की मदद, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल बताते हैं कि दरोगा विजय प्रताप का तबादला इटावा होने पर पुलिस लाइन के आरआई द्वारा थाना बिठौली के लिए रवानगी कर दी गई। इससे नाराज दरोगा ने विरोध का अजीबो-गरीब चौंकाने वाला तरीका इस्तेमाल किया। थाना बिठौली इटाव से लगभग 65 किलोमीटर दूर है। दरोगा ने वहां...
अयोध्याः फैसले से पहले CJI गोगोई ने यूपी के मुख्य सचिव-डीजीपी के साथ की अहम बैठक

अयोध्याः फैसले से पहले CJI गोगोई ने यूपी के मुख्य सचिव-डीजीपी के साथ की अहम बैठक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः श्री राम जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला कुछ ही दिनों में आने वाला है। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने यूपी मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी व डीजीपी ओपी सिंह को आज तलब किया था। दोनों अधिकारी आज सुबह ही दिल्ली पहुंच थे। वहां सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश श्री गोगोई ने अपने चैंबर में दोनों उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। बताया जा रहा है कि यह बैठक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की गई है। किसी भी वक्त आ सकता है फैसला बताते चलें कि श्री राम जन्मभूमि को लेकर किसी भी वक्त फैसला आ सकता है। ऐसे में पूरे देश में अलर्ट है। खासतौर पर यूपी में सुरक्षा इंतजामों का खास ख्याल रखा जा रहा है। यूपी में सभी जिलों और मंडलों में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लगातार बैठकें करते हुए आपसी सौहार्द्र बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। साथ ही सोशलमीडिया की भी मानिटरिंग की जा ...