Sunday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: यूपी

बड़ी खबर : हाथरस के SP समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पैंड 

बड़ी खबर : हाथरस के SP समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पैंड 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : हाथरस में बेटी की हत्या के बाद मचे हो-हल्ले के बीच आज शुक्रवार देर शाम बड़ी खबर सामने आई है। यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने हाथरस के एसपी समेत पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। दरअसल, हाथरस केस को लेकर सरकार द्वारा गठित एसआईटी यानि विशेष जांच दल की प्राथमिक जांच रिपोर्ट पर सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अभी कुछ और पुलिस कर्मियों व अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है। लापरवाही पर कार्रवाई यह जांच दल सचिव गृह भगवान स्वरूप की अध्यक्षता में गठित किया गया था। बताते हैं कि सीएम योगी ने युवती की हत्या में मौजूदा एसपी विक्रांत वीर, डीएसपी रामशब्द, प्रभारी निरीक्षक दिनेश वर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक जगवीर सिंह और हेड कांस्टेबल महेश पाल को लापरवाही पाते हुए निलंबन की यह कार्रवाई की है। इसके साथ ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। ...
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को कोरोना, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को कोरोना, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को भी कोरोना हो गया है। वह कोरोना की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। यह जानकारी डिप्टी सीएम मौर्या ने खुद अपने आफिशियल ट्विटर हैंडल से दी है। साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से अपील की है कि सभी लोग अपनी कोरोना की जांच करा लें। उधर, इसकी जानकारी होने पर भाजपा के कई नेता-कार्यकर्ताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांगना शुरू कर दिया है। ट्वीटर पर डिप्टी सीएम ने खुद दी जानकारी बताते हैं कि डिप्टी सीएम ने अपने ट्वीटर पर लिखा है कि उनको कुछ दिक्कत हुई, कोरोना के लक्षण प्रतीत हुए। इसके बाद उन्होंने जांच कराई तो जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद वह इलाज के लिए भर्ती हो गए हैं। वहीं उनके समर्थकों द्वारा जल्द स्वास्थ होने की दुआएं की जा रही हैं। ये भी पढ़ें : यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री महाना भी कोरोना...
हमीरपुर में पुरानी दुश्मनी में छात्र की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

हमीरपुर में पुरानी दुश्मनी में छात्र की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुर : बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में आज शनिवार दोपहर एक 12वीं के छात्र की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात को पुरानी दुश्मनी में अंजाम दिया गया है। इस दौरान बेटे को बचाने में पिता भी कुल्हाड़ी लगने से घायल हो गया। वहीं पड़ोस की एक युवती को भी हमलावरों ने डंडा मारकर घायल कर दिया। दिनदहाड़े वारदात से दहशत फैली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली के धमना गांव में शनिवार दोपहर पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने 18 साल के इंटर के एक छात्र की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस ढंग से हत्या कर दी। ये भी पढ़ें : Bollywood : सुपर फिट Actress जैकलीन की लेटेस्ट Photos ने इंटरनेट पर ढाया कहर बेटे को बचाने गए पिता के भी पैर में कुल्हाड़ी मारी। फिर पड़ोसी ...
UP : By-Elections-2020 : बांगरमऊ- कभी थे CBI की रडार पर, आज ठोक रहे दावेदारी

UP : By-Elections-2020 : बांगरमऊ- कभी थे CBI की रडार पर, आज ठोक रहे दावेदारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : यूपी में होने वाले 8 सीटों के उप चुनावों में उन्नाव जिले की बांगरमऊ सीट इकलौती ऐसी सीट है जो सबसे ज्यादा चर्चा में है। इस सीट की जीत-हार भाजपा के लिए काफी मायने रखती है तो वहीं विपक्ष भी इसे लेकर अपनी रणनीति मजबूत कर चुका है। दरअसल, बांगरमऊ की जीत-हार भाजपा और विपक्ष दोनों के भविष्य पर असर डालेगी। इसकी वजह है कि यहां से भाजपा विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर चर्चित गैंगरेप मामले में दोषी ठहरा जा चुके हैं।  पार्टी के लिए संकट न बन जाएं ये दागी इस वक्त जेल में हैं और उनकी सदस्यता भी रद्द की जा चुकी है। आपको याद होगा कि यह मामला यूपी ही नहीं बल्कि पूरे देश में सुर्खियों में रहा था। भाजपा के बड़े नेताओं को भी इस मामले में विपक्ष के तगड़े हमले झेलने पड़े थे। ऐसे में भाजपा के लिए ये सीट कितने मायने रखती है, समझा जा सकता है। अब इस सीट पर दावेदारी की बात की जाए तो पार्टी...
बांदा की बेटी शक्ति त्रिपाठी का PCS में चयन, जिले का नाम रोशन किया

बांदा की बेटी शक्ति त्रिपाठी का PCS में चयन, जिले का नाम रोशन किया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उप्र लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित वर्ष 2018 के रिजल्ट में बांदा की बेटी शक्ति त्रिपाठी ने जिला प्रोवेशन अधिकारी के रूप में चयनित होकर परिवार के साथ-साथ बांदा का भी नाम रोशन किया है। वहीं जिले में तैनात एसडीएम पैलानी के बेटा का भी पीसीएस में चयन हो गया है। बताया जाता है कि नरैनी क्षेत्र के पनगरा गांव के रहने वाले श्रीकांत त्रिपाठी रामायणी की बेटी शक्ति त्रिपाठी ने पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनका चयन होने के साथ ही अब वह जिला प्रोवशन अधिकारी बन जाएंगी। अतर्रा के देवेंद्र और एसडीएम पैलानी के बेटे का भी चयन बताते हैं कि वह शुरू से ही प्रतिभा की धनी हैं। उन्होंने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक परास्नातक परीक्षाओं में शानदार अंक हासिल किए थे। इतना ही नहीं परास्तानक में अर्थशास्त्र विषय से केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रयागराज की गोल्ड मेडलिस्ट भी रही हैं। ये भी ...
यूपी सरकार के एक और मंत्री भूपेंद्र सिंह को हुआ कोरोना, मेदांता में होगा इलाज

यूपी सरकार के एक और मंत्री भूपेंद्र सिंह को हुआ कोरोना, मेदांता में होगा इलाज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सेहत
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के एक और मंत्री कोरोना की चपेट में आ गए हैं। दरअसल, यूपी के कैबिनेट मंत्री पंचायतराज भूपेंद्र सिंह चौधरी की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। खुद मंत्री ने इसकी जानकारी ट्वीट करते हुए दी है। उन्होंने कहा है कि कोरोना के लक्षण दिखने पर उनके द्वारा कोरोना जांच कराई गई। खुद ट्वीट कर मंत्री ने दी जानकारी इसके बाद जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। अब वह अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि जो भी लोग उनके संपर्क में आए हों, अपनी-अपनी कोरोना जांच जरूर करा लें। बताते चलें कि यूपी सरकार के कई मंत्री कोरोना की चपेट में हैं। ये भी पढ़े :  UP : डाक्टर ने किया कोरोना पाॅजिटिव युवती से रेप का प्रयास, FIR-गिरफ्तार बताते हैं कि मंत्री भूपेंद्र सिंह जल्द ही मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती होंगे। बताते चलें कि इससे पहल...
UP : 1 IAS और 5 SDM के तबादले, कुछ और के भी हटने के संकेत

UP : 1 IAS और 5 SDM के तबादले, कुछ और के भी हटने के संकेत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी सरकार ने एक आईएएस समेत 5 एसडीएम के तबादले कर दिए हैं। विधानमंडल सत्र समाप्त होते ही यह कदम उठाया गया है। माना जा रहा है कि अभी कुछ और अधिकारियों के तबादले होंगे। शनिवार रात हुए इन तबादलों में पूर्व में स्थानांतरित हुए एक एसडीएम को रिलीव भी किया गया है। मेरठ और नोएडा में भी बदले बताया जाता है कि आईएएस अधिकारी व मेरठ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकित खंडेलवाल का तबादला हो गया है। उनको अब नोएडा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बनाकर भेजा गया है। वहीं नोएडा में तैनात एसडीएम संजय मिश्र का पिछले दिनों जौनपुर तबादला हुआ था, लेकिन कोविड 19 के चलते उनको कार्यमुक्त नहीं किया जा सका था। अब उनको कार्यमुक्त करने के आदेश हो गए हैं। ये भी पढ़ें : Update : SSP ने मांगी ID तो बिजलीकर्मी ने बत्ती गुल कर दिया परिचय, फिर हुआ.. अब वह जौनपुर में कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसी तरह शासन ने 5 एसडीए...
यूपी : सेना के हेलीकाप्टर की खेत में आपात लैंडिंग, हादसा टला

यूपी : सेना के हेलीकाप्टर की खेत में आपात लैंडिंग, हादसा टला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मथुरा : आज सोमवार को यूपी के मथुरा में सेना के हेलीकाप्टर को खेत में आपात लैंडिंग करनी पड़ी। इसके बाद एक बड़ा हादसा टल गया। बताते हैं कि हेलीकाप्टर में कुछ तकनीकि गड़बड़ी आ गई थी। इसके बाद उसे खेत में उतारना पड़ा। यह लैंडिंग मथुरा के बरसाना थाना क्षेत्र के संकेत गांव में कराई गई। हालांकि, तकनीकि खराबी को दूर करने के बाद हेलीकाप्टर ने दोबारा उड़ान भर ली। 15 मिनट बाद दोबारा उड़ान भरी बताया जाता है कि तकनीकि खराबी के कारण सेना के हेलीकाप्टर ने संकेत गांव में स्थित एसआरआर पब्लिक स्कूल के मैदान में लैंडिंग की। ये भी पढ़े : सीएम योगी का हेलीकाप्टर देखने उमड़ी भीड़ में भगदड़, एक की मौत-दो घायल मामले में बरसाना के इंस्पेक्टर आजाद पाल सिंह ने बताया कि तकनीकि खराबी के बाद हेलीकाप्टर को लैंड करना पड़ा था। 15 मिनट रुकने के बाद हेलीकाप्टर को सेना के जवानों ने ठीक कर लिया। इसके बाद ...
UP : 12 IPS के तबादले, गोरखपुर-प्रतापगढ़-बिजनौर समेत कई जिलों के कप्तान..

UP : 12 IPS के तबादले, गोरखपुर-प्रतापगढ़-बिजनौर समेत कई जिलों के कप्तान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उत्तर प्रदेश में 12 आईपीएस के तबादले किए हैं। इन तबादलों में कई जिलों के कप्तान बदले गए हैं। वहीं तीन आईपीएस केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं। उनको भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गोरखपुर, प्रतापगढ़ और बिजनौर समेत कई जिलों के पुलिस कप्तानों को बदला गया है। बताते हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को और ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। आने वाले दिनों में कुछ जिलों के पुलिस कप्तान हटाए जा सकते हैं। गोरखपुर के एसएसपी हटे तबादलों के इस क्रम में गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस आधीक्षक (SSP) को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर आईपीएस जोगिंदर सिंह को नया एसएसपी बनाया गया है। इसी तरह प्रतापगढ़ के एसपी अभिषेक सिंह को अब बागपत का पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है। बिजनौर के एसपी संजीव त्यागी को प्रतापगढ़ जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्...
Covid 19 : यूपी के यह कैबिनेट मंत्री लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर..

Covid 19 : यूपी के यह कैबिनेट मंत्री लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। वह कोरोना से संक्रमित हैं और कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। इससे पहले वह लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में भर्ती रहे हैं। बताते हैं हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया है। वहां वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती हैं चेतन चौहान यूपी के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने के बाद गंभीर हालत में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया है। ये भी पढ़ें : Update covid-19: गोरखपुर में IAS समेत UP में रिकार्ड 4,473 पॉजिटिव केस मिले  वह बीती 11 जुलाई को कोरोना संक्रमित होने के बाद लखनऊ के पीजीआई में भर्ती हुए थे। ...