UP : बांदा में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, मांगों को लेकर हड़ताल
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बांदा जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार दुबे और महासचिव ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में वकीलों ने बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले सभी अधिवक्ता संघ भवन में एकत्रित हुए। फिर विरोध में काला फीता अपने-अपने हाथ में बांधा।
अशोकलाट तिराहे पर की जनसभा
अधिवक्ता जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन करते हुए मुख्य राजमार्ग से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर से गुजरे। इसके बाद जिला जज की अदालत के बाहर बैठकर धरना भी दिया। साथ ही मांगों को लेकर आवाज उठाई। इसके बाद तहसील परिसर में प्रदर्शन और फिर अशोक लाट तिराहे पर पहुंचकर जनसभा की।
ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : डिंपल मैनपुरी, धर्मेंद्र बदायूं से…सपा ने 16 प्रत्याशियों की सूची जारी की
सभी ने मांगों को लेकर अपने-अपने विचार रखे। अधिवक्ताओं ने तय किया कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। प्रदर्शन में प्रमुख रू...