Wednesday, October 28सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ब्रेकिंग न्यूज

बांदा : MP के खनन माफिया के आगे नतमस्तक अधिकारी, अवैध खनन-ओवरलोडिंग बेलगाम

बांदा : MP के खनन माफिया के आगे नतमस्तक अधिकारी, अवैध खनन-ओवरलोडिंग बेलगाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मध्य प्रदेश के खनन माफिया के आगे बांदा-बुंदेलखंड का पूरा सिस्टम घुटनों पर नजर आ रहा है। 'बालू किंग मल्होत्रा', यह वो नाम है कि जिसके आगे अधिकारी बेबस नजर आ रहे हैं। मध्यप्रदेश के इस बालू माफिया का रुतबा बुंदेलखंड में खूब चर्चा में है। हाल यह है कि अधिकारी मध्य प्रदेश बार्डर पर कभी खनन के ओवरलोड ट्रक पकड़ने नहीं जाते। MP के ओवरलोड खनन ट्रकों से UP की सड़कें बर्बाद रात में एमपी के सैकड़ों बालू लदे ओवरलोड ट्रक-डंफर धड़लल्ले से बांदा के रास्ते यूपी में एंट्री करते हैं। एमपी के खनन के ओवरलोड ट्रकों की एंट्री से यूपी की सड़कें बर्बाद हो रही हैं। खनिज राजस्व की हानि हो रही है। एएसपी सस्पेंड हो चुके हैं, इंस्पेक्टर से लेकर सिपाहियों तक पर मुकदमा हो चुका है, लेकिन एमपी के ट्रकों की ओवरलोडिंग पर रोक नहीं लगी। ASP सस्पेंड, कोतवाल पर मुकदमा, फिर भी रोक नहीं सूत्र बताते ह...
विजयादशमी से पहले विहिप नेताओं ने किया शस्त्र पूजन

विजयादशमी से पहले विहिप नेताओं ने किया शस्त्र पूजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज विजयदशमी की पूर्व संध्या पर विश्व हिंदू परिषद ने रामलीला मैदान में 'शस्त्र पूजन' किया। बड़े कार्यक्रम में विहिप नेताओं ने सभी शस्त्रों का विधिवत मंत्रोच्चार पूर्वक पंचोपचार विधि से पूजन किया। पूजन को रवि मोहन ने संपन्न कराया। रामलीला मैदान में हुआ कार्यक्रम विहिप जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी ने कहा कि आज शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र धारण करने की जरूरत है। मुख्य रूप से विभागाध्यक्ष अशोक ओमर, रामप्रताप सोनी, महेंद्र धुरिया, सुरेंद्र भटनागर, रेखा भटनागर, सुनीता चौहान, दीक्षा राजपूत, प्रियांशु शिवहरे, सुनी धुरिया, मनीष मंगल, हर्ष दासवानी, राहुल शिवहरे, संदीप साहू, महावीर कुशवाहा समेत अन्य लोग मौजदू रहे। ये भी पढ़ें : UP : बांदा में बेटी का रिश्ता पक्का कर लौट रहे पिता की हादसे में मौत   https://samarneetinews.com/videoviral-maulana-threatened-t...
यूपी में 1 IPS और 7 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले

यूपी में 1 IPS और 7 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में तबादलों का सिलसिला जारी है। आज गुरुवार शाम एक आईपीएस अधिकारी और 7 पीपीएस यानी पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले हुए हैं। तबादलों के क्रम में प्रतीक्षारत रहे 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी आयुष श्रीवास्तव को सहायक पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के पद पर तैनात किया गया है। सौरभ सिंह मेरठ से बांदा स्थानांतरित वहीं पुलिस उपाधीक्षक सौरभ सिंह को मेरठ से बांदा स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह सुल्तानपुर में तैनात शिवम मिश्रा को लखनऊ पुलिस मुख्यालय स्थांतरित कर दिया गया है।  पुलिस मुख्यालय में तैनात रेखा बाजपेई को प्रशिक्षण निदेशालय स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह यूपीपीसीएल प्रयागराज में तैनात योगेंद्र कृष्ण नारायन को हाथरस स्थानांतरित कर दिया है। इन PPS के हुए तबादले   ये भी पढ़ें : यूपी में 29 IAS के बंपर तबादले, मेरठ-मुजफ्फरनगर-प्रयागराज समेत कई जिलों क...
बांदा : सिर में तमंचा सटाकर चलाई गोली, परिजनों ने बताई यह वजह..

बांदा : सिर में तमंचा सटाकर चलाई गोली, परिजनों ने बताई यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार कर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव की है। परिजनों का कहना है कि मृतक कैंसर से पीड़ित था। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र मवई गांव के मनप्यारे लाल प्रजापति (44) ने आज सुबह खुद को कमरे में गोली मार ली। तमंचा सिर से सटाकर मारी गोली तमंचे से सिर में गोली मारने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। छोटा भाई गोली की आवाज सुनकर वहां पहुंचा और देखा तो भाई का खून से लतपत शव पड़ा था। छोटे भाई महेंद्र का कहना है कि मनप्यारे 3 भाईयों में मझला था। 3 साल से कैंसर से पीड़ित था। इलाज में लगभग 20 लाख रुपए खर्च हो चुका था। कर्जा भी हो गया था। इसके बाद भी कोई फायदा नजर नहीं आ रहा था। इसलिए गोली मारकर जान दे दी है...
Banda : बेकाबू कार ने छात्रों समेत 12 लोगों को टक्कर मारी, दो गंभीर, सड़क जाम-हंगामा

Banda : बेकाबू कार ने छात्रों समेत 12 लोगों को टक्कर मारी, दो गंभीर, सड़क जाम-हंगामा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने बांदा के ओरन कस्बे में छात्रों समेत कुल 12 लोगों को चपेट में ले लिया। दो छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बाकी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना के बाद गुस्साए छात्रों और ग्रामीणों की भीड़ ने जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत किया। गुस्साई भीड़ ने कार में की तोड़फोड़, सड़क पर पलटी जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर ओरन कस्बे में स्थित इंटर कालेज की छुटटी हुई थी। बताते हैं कि सभी छात्र स्कूल से निकलकर अपने घरों को जा रहे थे। ये भी पढ़ें : Banda : बीटीसी Exam पास न कर पाने पर छात्रा ने दी जान तभी अतर्रा की ओर से एक तेज रफ्तार कार छात्रों, आटो रिक्शा, बाइकों को टक्कर मारते हुए मिठाई की दुकान में जा घुसी। हादसे में राहगीर और ...
UP : नंबर अच्छे देना गुरू जी, वरना.! छात्र की धमकियों से परेशान शिक्षक ने लिखाई रिपोर्ट

UP : नंबर अच्छे देना गुरू जी, वरना.! छात्र की धमकियों से परेशान शिक्षक ने लिखाई रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बांदा में एक छात्र मनचाहे नंबर लेने के लिए शिक्षक को धमकियां दे रहा है। पहले अभद्रता भी कर चुका है। बताते हैं कि यह छात्र दबंग किस्म का है। शिक्षक ने छात्र की धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर पुलिस से शिकायत करते हुए रिपोर्ट लिखाई है। अतर्रा पीजी कालेज का है मामला मामला बांदा के थाना क्षेत्र अतर्रा कस्बे का है। जानकारी के अनुसार अतर्रा पीजी कालेज में हिंदी विभाग में सहायक आचार्य सुरेश कुमार ने थाने में रिपोर्ट लिखाई है। पहले भी कर चुका है अभद्रता उनका कहना है कि एमए चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र आशुतोष रैकवार पुत्र राजेश रैकवार मनमुताबिक नंबर बढवाने के लिए उन्हें धमकियां दे रहा है। शिक्षक का कहना है कि उक्त छात्र ने मिडटर्म परीक्षा में नकल करते हुए पकड़े जाने पर शिक्षक से अभद्रता की थी। कहा, कोई घटना हुई तो जिम्...
झांसी में कानपुर हाइवे पर हादसा, कारोबारी पति-पत्नी की मौत

झांसी में कानपुर हाइवे पर हादसा, कारोबारी पति-पत्नी की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : झांसी-कानपुर हाइवे पर अशोक सनफ्रान सिटी के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार कारोबारी दंपती की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। कई बार पलटी कार से निकलकर पति ओवर ब्रिज से करीब 15 फुट नीचे जा गिरा। वहीं पत्नी भी कार से बाहर सड़क पर गिरी और मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डिवाइडर से कार टकराने के बाद दूर गिरे पति-पत्नी उधर, परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली के बड़ागांव गेट बाहर द्वारिकापुरी कॉलोनी में रहने वाले गोविंद तिवारी (43) तिवारी रोड लाइंस नाम से ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। शुक्रवार रात वह अपनी पत्नी अवंतिका (39) के साथ कार से बाहर गए थे। वहां से करीब 11 बजे दोनों वापस लौट रहे थे। झांसी-कानपुर हाइवे पर अशोक सनफ्रान सिटी के पास तेज रफ्तार में उनकी कार अनियं...
UP : सर्राफ दंपती की दिल दहलाने वाली सुसाइड, सेल्फी, लोकेशन और सुसाइड नोट किया शेयर

UP : सर्राफ दंपती की दिल दहलाने वाली सुसाइड, सेल्फी, लोकेशन और सुसाइड नोट किया शेयर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक सर्राफ दंपती की सुसाइड की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मरने से पहले कर्ज के दलदल में फंसे इस दंपती ने सुसाइड नोट लिखा। फिर सुसाइड करने वाली जगह पर पहुंचकर दोनों ने सेल्फी ली। इसके बाद परिजनों को सेल्फी, सुसाइड नोट और अपनी लोकेशन शेयर की। फिर दोनों हरिद्वार में गंगा में कूद गए। दंपती की सुसाइड का कारण भारी कर्ज में डूबा होना बताया जा रहा है। पूरा घटना बुरी तरह से दिल दहला देने वाली है। दंपती के दो मासूम बच्चे भी हैं। मरने से पहले सुसाइड नोट, सेल्फी और लोकेशन की शेयर जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर के किशनपुरा के रहने वाले सर्राफ सौरभ बब्बर और उनकी पत्नी मौना बब्बर ने सुसाइड कर ली। कारोबारी गोल्ड किटी जमा करने का काम करते थे। इस कारण दोनों पर काफी कर्ज हो गया था। बताते हैं कि सोमवार सुबह 9.30 बजे रानीपुर पुलिस को सूचना मिली कि...
Breaking : बांदा में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Breaking : बांदा में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी मौके से भाग निकले। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मुख्य हत्यारोपी अभी फरार है। हालांकि, एक अन्य नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि मुख्य हत्याभियुक्त आपराधिक प्रवृत्ति और दबंग किस्म का है। पुलिस उसकी तेजी से तलाश में जुटी है। बिसंडा के अधरोरी गांव की घटना जानकारी के अनुसार बिसंडा क्षेत्र के ग्राम अधरोरी में बीती रात करीब 9 बजे प्रमोद कुशवाहा गांव में खड़े अपनी धान रोपाई के लिए मजदूरों से बात कर रहे थे। तभी गांव का दबंग आपराधिक प्रवत्ति का अतुल रैदास अपने ये भी पढ़ें : UP : पूजन-दर्शन को गई छात्रा से गैंगरेप, साथ गए युवक को पेड़ से बांधा  साथियों के साथ वहां पहुंचा। उसने तमंचे से प्रमोद को गोली मार दी। गोली लगते ही वह खून से लतपत होकर गिर पड़े। ...
बांदा : BJP नेता से दरोगा ने की जमकर अभद्रता, गाली-गलौज, DM से मिले जिपं सदस्य-कार्रवाई की मांग

बांदा : BJP नेता से दरोगा ने की जमकर अभद्रता, गाली-गलौज, DM से मिले जिपं सदस्य-कार्रवाई की मांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य से चौकी इंचार्ज ने जमकर अभद्रता करते हुए गाली-गलौज कर दी। इससे गुस्साए सभी सदस्य अपने जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप से मिलने पहुंचे। साथ ही दोषी चौकी इंचार्ज के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की मांग की। आश्वासन मिला है कि पुलिस अधीक्षक के लौटते ही कार्रवाई कराई जाएगी। जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर यादव बिसंडा के वार्ड-27 से जिपं सदस्य हैं। वार्ड-27 से सदस्य हैं चंद्रशेखर उनका आरोप है कि 22 जुलाई को चौकी इंचार्ज सिंहपुरमाफी राजेश मिश्रा ने सिपाही के साथ मिलकर उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। साथ ही धमकी भी दी। इस मामले में आज जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल के साथ सदस्य जिलाधिकारी से मिले। दोषी दरोगा पर कार्रवाई की मांग की। ये भी पढ़ें : बजट-2024 : क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता, आसान तरीके से यहां समझे...