Monday, February 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

Banda : केन नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट

Banda : केन नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : केन नदी के बढ़े जलस्तर को लेकर बांदा प्रशासन अलर्ट हो गया है। पैलानी, जसपुरा और बांदा में केन किनारे इलाकों पर पूरी नजर रखी जा रही है। पैलानी में नायब तहसीलदार कमलेश कुमार ने खपटिहाकला के नदी घाट पर पहुंचकर निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार ने किया दौरा बताया जा रहा है कि प्रशासन ने नाविकों को नाव चलाने के लिए फिलहाल मना किया है। साथ ही नदी किनारे बसे लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। बताते चलें कि लगातार बारिश और बाहरी जगहों पर हुई बरसात के पानी से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। नाव चालकों को नाव पर सीमित यात्रियों को बैठाने को कहा गया है। ये भी पढ़ें : बांदा में महिला से गैंगरेप, वीडियो वायरल होने के बाद 8 गिरफ्तार-पीड़िता कौन? पता लगा रही पुलिस.. https://samarneetinews.com/ups-daughter-became-mrs-usa-universe-in-america-meenu-was-crowned-in-atlanta/...
बांदा में तीन तलाक, दहेज में 2 लाख न देने पर पति ने ठुकराया, 7 पर मुकदमा

बांदा में तीन तलाक, दहेज में 2 लाख न देने पर पति ने ठुकराया, 7 पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दहेज में दो लाख रुपए न देने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इससे पहले उसे काफी प्रताड़ित भी किया गया। गर्भवती हालत में मारापीटा गया। इससे उसके पेट में ही उसके शिशु की मौत हो गई। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद पति समेत 7 ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। दहेज में 2 लाख रुपए मांग रहे थे पति और ससुराली जानकारी के अनुसार बांदा शहर के परशुराम तालाब की रहने वाली आसमा ने न्यायालय में वाद दायर किया है। उसका कहना है कि उसकी शादी हमीरपुर के टेढ़ा गांव के खुदाबक्स नाम के व्यक्ति से 21 नवंबर 2020 को हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज में दो लाख रुपए के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ये भी पढ़ें : Banda : नए SP अंकुर हैं चित्रकूट की SP वृंदा शुक्ला के पति, पढ़िए पूरी खबर.. महिला का आरोप है कि बीती 12 मार्च 20...
Banda : नए SP अंकुर हैं चित्रकूट की SP वृंदा शुक्ला के पति, पढ़िए पूरी खबर..

Banda : नए SP अंकुर हैं चित्रकूट की SP वृंदा शुक्ला के पति, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : रविवार देर शाम यूपी सरकार ने 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। बांदा के नए पुलिस कप्तान अंकुर अग्रवाल बनाए गए हैं। अबतक वह चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक थे। 2016 बैंच के आईपीएस अधिकारी अंकुर इस समय चित्रकूट तैनात एसपी वृंदा शुक्ला के पति हैं। वह हरियाणा के अंबाला के रहने वाले हैं। हालांकि, वृंदा शुक्ला 2-014 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और दो साल अपने पति से सीनियर हैं। वहीं अंकुर चंदौली के एसपी रहने से पहले गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में एडिशनल डीसीपी के पद पर तैनात रहे हैं। ये भी पढ़ें : 14 IPS के तबादले : अमरोहा-बांदा, सीतापुर-बरेली समेत कई जिलों में नए SP, पढ़िए पूरी लिस्ट..    https://samarneetinews.com/bjp-banda-who-will-become-new-district-president-such-speculations-continue/...
बांदा में हादसे, फतेहपुर के युवक समेत 2 की मौत, पांच घायलों में 3 महोबा के..

बांदा में हादसे, फतेहपुर के युवक समेत 2 की मौत, पांच घायलों में 3 महोबा के..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में वाहन चालकों की लापरवाही हादसों का कारण बनी है। आज अलग-अलग हादसों में फतेहपुर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं महोबा के तीन लोगों समेत 5 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है। फतेहपुर से रिश्तेदारी में आया था युवक जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिले के कोर्रा कनक गांव के मजरा घनश्याम डेरा के रहने वाले ज्ञान (24) अपने मौसेरे भाई संजय (24) के साथ रिश्तेदारी में बांदा के पैलानी गांव गए थे। ये भी पढ़ें : Banda : शटडाउन बावजूद अचानक चालू कर दी बिजली, विद्युतकर्मी की मौत सोमवार सुबह दोनों से वापस गांव लौट रहे थे। चिल्ला बाईपास के पास इंटों से लदे ट्रेक्टर से उनकी टक्कर हो गई। दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां ज्ञान को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं संज...
जिला जज ने न्यायालय परिसर में किया पौधरोपण

जिला जज ने न्यायालय परिसर में किया पौधरोपण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशानुसार जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षा कमलेश कच्छल ने आज न्यायालय परिसर में पौधरोपण किया। दीवानी न्यायालय परिसर में सभी ने पौधे लगाए। इस मौके पर अपर जिलाजज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अन्जू काम्बोज ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिला जज कमलेश कच्छल तथा महेन्द्र प्रसाद चौधरी ने पर्यावरण के अनुकूल विभिन्न प्रजातियों के फलदार व छायादार पौधे लगाए। इनमें बेल, आवंला, कटहल, नीम इत्यादि के पौधे शामिल रहे। इस मौके पर अन्य न्यायिक अधिकारी भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : मणिपुर यौन हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को दो टूक, कहा- सरकार कार्रवाई करे, वरना हम.. https://samarneetinews.com/supreme-court-bluntly-told-the-center-on-manipur-sexual-violence-said-government-should-take-action-otherwise-we-will/...
Banda : हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, बच्चा घायल

Banda : हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, बच्चा घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक सड़क हादसे में अपाचे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुरेह-बबेरू मुख्य मार्ग पर हुआ। सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर से हादसा जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली और अपाचे बाइक में टक्कर हो गई। बाइक से मर्का क्षेत्र के समगरा गांव के रहन वाले अजीत मिश्रा (20) तथा आशीष मिश्रा (24) और एक 7 साल का बच्चा रितेश सवार था। टक्कर होने से तीनों घायल हो गए। गंभीर हालत में अजीत और आशीष की मौत हो गई। वहीं बच्चे को गंभीर रूप से घायल हालत में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ें : Banda : पिता की डांट से नाराज बेटे ने खाया जहर, म...
Banda : पंजाब में घायल युवक ने बांदा पहुंचकर तोड़ा दम, एक और युवक की हादसे में मौत

Banda : पंजाब में घायल युवक ने बांदा पहुंचकर तोड़ा दम, एक और युवक की हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की जहां ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। वहीं पंजाब में कार की टक्कर से घायल व्यक्ति ने बांदा मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। दोनों हादसों से परिवारों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बबेरू में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव निवासी सौरभ निषाद (20) अपने पिता के साथ ठेकेदारी का काम देखते थे। मंगलवार रात बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान टोलाकलां गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बबेरू स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चालक मौके से भाग निकला। पुलिस का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है। पंजाब में हुआ था हादसा, एंबुलेस से.. वहीं दूसरी ओर बिसंडा क्षेत्र के कैरी गांव के...
ऑपरेशन मुस्कान : बेटियों को बताया, खुद को ऐसे रखें सुरक्षित..

ऑपरेशन मुस्कान : बेटियों को बताया, खुद को ऐसे रखें सुरक्षित..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में आपरेशन मुस्कान के तहत स्कूली बेटियों को आज जागरुक किया गया। एंटी ह्यूमन ट्रैफकिंग यूनिट, एसजेपीयू, महिला शक्ति केंद्र, महिला कल्याण अधिकारी व जन साहस संस्था की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। शहर के अलीगंज में स्थित नगर पालिका बालिका इंटर कालेज में छात्राओं को अहम जानकारियां दी गईं। कालेज की छात्राओं को बाल श्रम/बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, सरकारी हेल्पलाइन नंबर, मानव तस्करी की जानकारी दी गई। खतरे के समय कहां करें काॅल यह भी बताया साथ ही इससे बचाव के तौर-तरीके बताए गए। अभियान के दौरान थाना एएचटीयू से प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह, महिला शक्ति केंद्र से कामिनी सिंह, महिला कल्याण अधिकारी आकांक्षा सिंह, जनसाहस संस्था से सुशील कुमार, प्रधानाचार्या सविता साहू आदि मौजूद रहीं। ये भी पढ़ें : बांदा DM ने किया निरीक्...
बांदा DM ने किया निरीक्षण, व्यापारी नेता भी रहे मौजूद, पढ़िए खबर..

बांदा DM ने किया निरीक्षण, व्यापारी नेता भी रहे मौजूद, पढ़िए खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने आज मुक्तिधाम क्योटरा तथा बाबूलाल व कालूकुआं चौराहों के चौड़ीकरण का काम देखा। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। डीएम ने ईओ को मुक्तिधाम में लगी लाइटों को ठीक कराने को कहा। विद्युत शवदाह गृह ठीक कराकर चालू कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बाबूलाल और कालूकुआं चौराहे के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। व्यापारी नेता ने रखा यह सुझाव कालूकुआं चौराहे के किनारे निर्मित हो रहे मंदिर, नाले का निर्माण एवं सड़क चौड़ीकरण को भी देखा। इस दौरान व्यापार मंडल नेता मनोज जैन ने जिलाधिकारी के सामने सुझाव रखा। उन्होंने कहा कि कालूकुआं चौराहे के बीच में बन रहे प्रतिमा स्थल को ज्यादा चौड़ा कर दिया गया है। ये भी पढ़ें : बांदा SP अभिनंदन ने 23 दरोगाओं के किए तबादले, लापरवाहों को दिखाया पुलिस लाइन्स का रास्ता और.. इससे ...
बांदा में सुरक्षा पखवारा का शुभारंभ, सुरक्षित यातायात के दिए ये टिप्स..

बांदा में सुरक्षा पखवारा का शुभारंभ, सुरक्षित यातायात के दिए ये टिप्स..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बांदा कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा पखवाडा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 17 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले इस सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी जागरूकता के लिए वाहनों को दिखाई हरी झंडी ने किया। इस मौके पर बसपा नेता जयराम सिंह, आरटीओ एसडी सिंह समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। सड़क सुरक्षा जन जागरूकता के लिए परिवहन विभाग द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। परिवहन विभाग द्वारा सुरक्षित यातायात के टिप्स दिए गए। कहा कि चार पहिया गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं। ये भी पढ़ें : STF और बांदा पुलिस ने पकड़ा 1 कुंटल गांजा, उड़ीसा से आई थी सप्लाई, मेरठ के दो तस्कर गिरफ्तार और.. साथ ही ओवर स्पीड में गाड़ी न चलाएं। गलत लेन में न चलें। सड़क पर स्टंट न करें तथा शराब पीकर वाहन न चलाएं। गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग बिल्कुल न करें। ...