Tuesday, November 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा न्यूज

बांदा प्रशासन की संवेदनहीनता, भीगते हुए स्कूल जा रहे मासूम

बांदा प्रशासन की संवेदनहीनता, भीगते हुए स्कूल जा रहे मासूम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बारिश से हालात बेकाबू हैं। इसके बावजूद बांदा प्रशासन संवेदनहीन बना हुआ है। आज मंगलवार को सुबह से ही तेज बारिश होती रही। इस बीच छोटे बच्चों को भीगते हुए स्कूल जाते देखा गया। एक स्कूल के प्रबंधक का इस बारे में कहना था कि प्रशासन का कोई मैसेज नहीं आया है। इसलिए छुट्टी कैसे कर सकते हैं। भीगते हुए स्कूल जा रहे छोटे बच्चे जानकारी करने पर पता चला कि भारी बारिश के बावजूद प्रशासन की ओर से स्कूल बंद होने के संबंध में कोई आदेश नहीं हुए। न ही बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इन हालात में कोई संवेदनशीलता दिखाई। वहीं अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। कुछ स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं। इसलिए बच्चों को स्कूल भेजना भी जरूरी हो जाता है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही चर्चा का विषय बनी है। ये भी पढ़ें: बांदा DM की फर्जी ID बनाकर रुपए मांगने...
बांदा DM की फर्जी ID बनाकर रुपए मांगने वाला ऐसे हुआ गिरफ्तार..

बांदा DM की फर्जी ID बनाकर रुपए मांगने वाला ऐसे हुआ गिरफ्तार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा एसपी पलाश बंसल के निर्देशन में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बांदा पुलिस ने डीएम के नाम से फर्जी फेसबुक ID बनाकर रुपए मांगने वाले अपराधी को गिरफ्तार किया है। बताते चलें की बांदा में डीएम व अधिकारियों की फर्जी आईडी बनाकर रुपए मांगने का मामला सामने आया था। इसके बाद बांदा कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। राजस्थान का रहने वाला है गिरफ्तार अभियुक्त तभी से पुलिस मुख्य अपराधी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र निवासी मुस्ताक पुत्र वसीर को गिरफ्तार किया है। ये भी पढ़ें: बांदा में दुखद घटना, करंट की चपेट में आकर युवक की मौत गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक विपिन कुमार, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, अभिनव यादव, हेड कांस्टेबल आशीष शर्मा, मनीष मिश्रा शामिल रहे। ये भी पढ़ें: बांदा: शराब के नशे में युवक ने उठाय...
बांदा में दुखद घटना, करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

बांदा में दुखद घटना, करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज एक दुखद घटना हो गई। बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निभौर गांव के कुंवर बहादुर यादव के बेटे सुरेंद्र यादव (28) की करंट से मौत हो गई। बताते हैं कि मंगलवार दोपहर सुरेंद्र घर के पास ट्रांसफार्मर से पशुओं को बांध रहे थे। आज दोपहर की घटना, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल इसी दौरान ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गए। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बबेरू थाना प्रभारी संजय द्विवेदी का कहना है कि ट्रांसफार्मर के पास विद्युत करंट से युवक की मौत हो गई है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें: बांदा: शराब के नशे में युवक ने उठाया गलत कदम, परिवार में कोहराम  ...
बांदा: शराब के नशे में युवक ने उठाया गलत कदम, परिवार में कोहराम

बांदा: शराब के नशे में युवक ने उठाया गलत कदम, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में शराब के नशे में एक युवक ने गलत कदम उठा लिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव के मजरा नन्ना डेरा खैरीहार का है। बांदा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों से विवाद के बाद लगाई फांसी जानकारी के अनुसार, रमेश वर्मा (38) ने शराब के नशे में घर पहुंचकर परिजनों से विवाद किया। इसके बाद घर के पीछे नीम के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। ये भी पढ़ें: बांदा: बाइक छीनकर भाग रहा था हिस्ट्रीशीटर कल्लू अंसार, पुलिस ने दबोचा परिजनों को पता चला को कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार पटेल का कहना है कि युवक की सुसाइड की खबर मिली थी। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ये भी पढ़ें: बांदा पुलिस ने लौटाए 20 लाख के 111 खोए मोबाइल, मालिकों के चेहरे खिले  https://samarneetinews....
बांदा पुलिस ने लौटाए 20 लाख के 111 खोए मोबाइल, मालिकों के चेहरे खिले

बांदा पुलिस ने लौटाए 20 लाख के 111 खोए मोबाइल, मालिकों के चेहरे खिले

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में आपरेशन मुस्कान लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहा है। बांदा के विभिन्न थानों की पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त रूप से कुल 111 मोबाइल बरामद किए हैं। आज पुलिस लाइन में लोगों को उनके खोए मोबाइल वापस लौटाए गए। विभिन्न थाना क्षेत्रों में बरामद हुए मोबाइल इसकी जानकारी सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक और अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने दी। उन्होंने बताया कि सभी मोबाइलों की कीमत लगभग 20 लाख के आसपास है। इन बरामद मोबाइलों को आज उनके मालिकों को वापस लौटाया गया। सभी ने पुलिस अधिकारियों को इसके लिए धन्यवाद भी बोला। अपने खोए फोन पाकर मोबाइल मालिकों के चेहरों पर भी साफ खुशी झलकते हुए देखी गई। ये भी पढ़ें: बांदा के 9 साल के पार्थ का वर्ल्ड रिकॉर्ड! 2 मिनट में पहचाने 200 देशों के झंडे ये भी पढ़ें: बांदा में Trend Fair, महिलाओ...
बांदा: बाइक छीनकर भाग रहा था हिस्ट्रीशीटर कल्लू अंसार, पुलिस ने दबोचा

बांदा: बाइक छीनकर भाग रहा था हिस्ट्रीशीटर कल्लू अंसार, पुलिस ने दबोचा

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में हिस्ट्रीशीटर कल्लू अंसार सरेआम युवक की बाइक छीनकर भाग निकला। लेकिन समय रहते पुलिस की घेराबंदी के चलते पकड़ा गया। पुलिस ने छीनी हुई बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया अपराधी कल्लू अंसार हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। कमासिन क्षेत्र में हुई थी वारदात जानकारी के अनुसार, 28/29 की रात थाना बबेरू क्षेत्र के रहने वाले समर ने कमासिन थाने में रिपोर्ट लिखाई। उनका कहना था कि कमासिन में बिजली पावर हाउस के पास अज्ञात व्यक्ति ने उनकी मोटरसाइकिल छीन ली। ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन: बांदा रोडवेज पर महिला यात्रियों की भीड़-बुलानी पड़ी पुलिस  इसके बाद फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत वाहन चेकिंग शुरू कराई। चेकिंग में पुलिस ने अभियुक्त को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की पहचान इलाके के शातिर हिस्ट्रीशीटर ...
बांदा के 9 साल के पार्थ का वर्ल्ड रिकॉर्ड! 2 मिनट में पहचाने 200 देशों के झंडे

बांदा के 9 साल के पार्थ का वर्ल्ड रिकॉर्ड! 2 मिनट में पहचाने 200 देशों के झंडे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: 9 साल के होनहार पार्थ ने दुनियाभर में बांदा का नाम रोशन कर डाला है। दरअसल, मुंबई में रहने वाले पार्थ झा ने 2 मिनट के भीतर 200 देशों के झंडों को पहचान कर 'इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में नाम दर्ज कराया है। उनकी यह उपलब्धि दुनिया के लिए मिसाल बन गई है। परिवार के साथ ही बांदावासी भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। 'इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में दर्ज हुआ पार्थ का नाम अशोक झा और श्रीमती जयाश्री के बेटे पार्थ का बांदा से गहरा नाता है। वह बांदा के जाने-माने बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. जे विक्रम के भांजे हैं। पार्थ का बचपन बांदा में गुजरा है। कुछ दिन पहले पार्थ को मुंबई में 'रिकॉर्ड होल्डर सर्टिफिकेट', मेडल सम्मानित किया गया है। बेटे की इस विश्वस्तरीय उपलब्धि के लिए पूरा परिवार बेहद खुश है। 2 मिनट में पहचाने 200 देशों का झंडे 2 मिनट के भीतर 200 देशों के राष्...
मौसम: यूपी में बुंदेलखंड समेत 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम: यूपी में बुंदेलखंड समेत 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: दो दिनों से लगातार बुंदेलखंड और मध्य यूपी में बारिश हो रही है। इससे इन इलाकों में जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त है। लखनऊ मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बुंदेलखंड समेत 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का रेड अलर्ट वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले 24 घंटों में यूपी के 7 जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। इन आठ जिलों में झांसी, बांदा, महोबा, हमीरपुर, इटावा, औरेया, जालौन शामिल हैं। ये भी पढ़ें: Lucknow: यूपी कैबिनेट के वो 5 बड़े फैसले, जो आपको जानने चाहिए..पढ़ें बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। भीषण बारिश से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए इटावा, औरेया, बांदा, जालौन, महोबा, हमीरपुर, झांसी में भारी बारिश का रेड अलर्ट क...
दर्दनाक: बांदा में दीवार गिरने से पिता और बेटी की मौत, मां-बेटी गंभीर

दर्दनाक: बांदा में दीवार गिरने से पिता और बेटी की मौत, मां-बेटी गंभीर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। बीती रात बबेरू थाना क्षेत्र के तराया गांव में पड़ोसी के घर की दीवार गिरने से पिता और बेटी की मौत हो गई। मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीओ बबेरू श्रीकांत त्रिपाठी ने घटना की पुष्टि की है। पिता-बेटी की मौत से परिवार में कोहराम उनका कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, बबेरू क्षेत्र के तराया गांव निवासी राजेश सिंह (40) बीती रात अपनी पत्नी सावित्री देवी (35) और दो बेटियों के साथ घर में थे। ये भी पढ़ें: सावधान रहें! बांदा में भारी बारिश की चेतावनी-जिला प्रशासन बेफिक्र बताते हैं कि इसी दौरान पड़ोसी की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। इसके दबाव में राजेश सिंह की दीवार भी गिर गई। बताया जाता है कि वह, उनकी पत्नी सावित्री और छह माह की मासूम समेत दो बेटियां घायल ...
बांदा: घर में चल रही थी अवैध शस्त्र फैक्ट्री, हथियारों के जखीरे संग दो गिरफ्तार

बांदा: घर में चल रही थी अवैध शस्त्र फैक्ट्री, हथियारों के जखीरे संग दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में बांदा पुलिस ने को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। नरैनी सीओ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने एक घर पर छापा मारा। वहां दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से कई तमंचे, कारतूस, अर्द्धनिर्मित असलहे और उपकरण बरामद किए हैं। बताते हैं कि घर में ही अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। नरैनी पुलिस ने किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ जानकारी के अनुसार, नरैनी पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम मोतियारी के बाहर कुछ लोग घर में अवैध शस्त्र बनाते हैं। सीओ नरैनी प्रवीण कुमार ने तत्काल पुलिस टीमें गठित कर वहां छापेमारी कराई। वहां से दो अभियुक्तों को अवैध शस्त्र बनाते गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों की पहचान नरैनी के मोतियारी गांव के रामस्वरूप उर्फ मुल्ला तथा मध्य प्...