Tuesday, November 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा न्यूज

बांदा DM ने कचहरी चौराहे पर किया निशुल्क पियाऊ का उद्घाटन

बांदा DM ने कचहरी चौराहे पर किया निशुल्क पियाऊ का उद्घाटन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा डीएम अमित आसेरी ने बढ़ती गर्मी के मद्देनजर कचहरी चौराहे पर (पुल के नीचे) निशुल्क पियाऊ का उद्घाटन किया। शीतल पेयजल की व्यवस्था जिला प्रशासन ने की। इसमें गुरुद्वारा कमेटी ने भी सहयोग किया है। निशुल्क शीतल पेयजल एवं छबीली व्यवस्था का शुभारंभ हुआ है। लोगों को शरबत एवं चने का वितरण डीएम ने अपने हाथों से किया है। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित  https://samarneetinews.com/banda-will-banda-stadiums-conditions-improve-dm-conducted-inspection/ https://samarneetinews.com/in-banda-which-is-experiencing-intense-heat-insensitive-officers-of-water-department/ https://samarneetinews.com/naked-man-roams-on-roads-in-banda-city-sparking-fear-...
बांदा: पिता ने गैस किल्लत के बीच दिल्ली जाने से रोका तो युवक ने की सुसाइड

बांदा: पिता ने गैस किल्लत के बीच दिल्ली जाने से रोका तो युवक ने की सुसाइड

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा का एक युवक गैस किल्लत के बीच दिल्ली जाना चाहता था। पिता ने उसे रोकते हुए डांट दिया। युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। पिता की यह बात युवक को इतनी बुरी लगी कि उसने जान ही दे डाली। युवक के सुसाइड करने से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। पैलानी थाना क्षेत्र में हुई घटना घटना बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, पैलानी थाना क्षेत्र के साड़ी गांव के मजरा माझा डेरा के जयकरन का कहना है कि उनका 19 साल का बेटा दिल्ली में रहकर काम करता था। ये भी पढ़ें: तपते बांदा को बारिश-ओलावृष्टि ने दी राहत-खुशनुमा हुआ मौसम, पारा लुढ़का  पिता का कहना है कि वह मुकेश चार भाइयों में छोटे थे। परिवार में एक बहन भी है। बताते हैं कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। कुछ दिन पहले दिल्ली में गैस सिल...
तपते बांदा को बारिश-ओलावृष्टि ने दी राहत-खुशनुमा हुआ मौसम, पारा लुढ़का

तपते बांदा को बारिश-ओलावृष्टि ने दी राहत-खुशनुमा हुआ मौसम, पारा लुढ़का

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अप्रैल माह बढ़ते तापमान का रिकॉर्ड बनाने वाले बांदा में अब मौसम खुशनुमा है। बुधवार देर रात शुरू बारिश-ओलावृष्टि ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। मौसम का मिजाज ही बदल गया है। गुरुवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से काफी राहत मिली। 15 मिनट की तेज बारिश से बदला मौसम वहीं जिले में कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी जानकारी आ रही है। बांदा के तिंदवारी और पैलानी क्षेत्रों में मौसम खुशनुमा हो गया है। 15 मिनट तक तेज बारिश ने गर्मी से राहत दी। ये भी पढ़ें: देश में बांदा 44.4 डिग्री तापमान से सबसे ज्यादा गर्म-झांसी-चित्रकूट में भी भीषण गर्मी का अलर्ट बताते चलें कि अप्रैल माह में लगातार बांदा का तापमान हाई रहा। लोग घरों में रहने को मजबूर रहे। भीषण गर्मी ने जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। बांदा में तापमान रिकाॅर्ड बनाता रहा। बा...
जरूरी खबर, आज आधे बांदा शहर में नहीं आएगा पानी-संभलकर करें खर्च

जरूरी खबर, आज आधे बांदा शहर में नहीं आएगा पानी-संभलकर करें खर्च

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज बुधवार 29 अप्रैल को आधे शहर में पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी। इसकी वजह पाइप लाइन में इंटरकनेक्शन का कार्य है। हालांकि, यह कार्य पहले 24 अप्रैल को होना था। अगर होमगार्ड परीक्षा के चलते इसे 28 अप्रैल तक टाल दिया गया था। 28 को काम पूरा हो रहा है। इसलिए आज 29 अप्रैल को आधे बांदा शहर की पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। हजारों परिवार इससे प्रभावित होंगे। इन इलाकों में नहीं आएगा पानी शहर के जिन इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी उनमें क्योटरा, इंदिरा नगर, जरैली कोठी कटरा, बंगालीपुरा, सिविल लाइन, स्वराज कालोनी, शांति नगर, छावनी, बाकरगंज, बन्योटा, आंशिक भूरागढ़, त्रिवेणी, अचरौड़, मरौली, उजरेहटा आदि क्षेत्र शामिल हैं। यह जानकारी बांदा जलसंस्थान के अधिशाषी अधिकारी द्वारा बीती 23 अप्रैल को जारी प्रेसनोट में दी गई थी। ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी वाला बांदा और जलसंस...
बांदा: दर्दनाक हादसा, अवैध रिफलिंग सिंलेडर से आग में जलकर महिला की मौत

बांदा: दर्दनाक हादसा, अवैध रिफलिंग सिंलेडर से आग में जलकर महिला की मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीतिन्यूज, बांदा: बांदा में दर्दनाक हादसे में सिलेंडर से आग लगने से महिला की जलकर मौत हो गई। सिलेंडर से आग की यह घटना बांदा के नरैनी क्षेत्र में करतल कस्बे में हुई। बताते हैं गैस सिलेंडर की अवैध रिफलिंग की दुकान से गैस लीक होने से हादसा हुआ है। आग आसपास भी फैल गई। इसी दौरान महिला की जलकर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  करतल में घटना, जसपुरा का रहने वाला परिवार जसपुरा के गौरीकला के हिंमाशू शुक्ला का कहना है कि वे लोग पढ़ाई के लिए इस समय करतल कस्बे में रहते हैं। उनके पिता राजकुमार शुक्ला अध्यापक हैं। वे बहन, पिता और मां सुनीता शुक्ला (45) के साथ किराये के मकान में रहते हैं। बताते हैं कि करतल के इसी मकान के बाहर बनी दुकान में गैस रिफलिंग का अवैध रूप से काम होता है। अक्सर गैस लीक की बदबू आती रहती थी। ये भी पढ़ें: बहुत जरूरी खबर, बांदा शहर में आज नहीं 29 को बंद रहेगी आ...
बांदा में स्कूलों का समय बदला, अब इस टाइम होगी छुट्टी..

बांदा में स्कूलों का समय बदला, अब इस टाइम होगी छुट्टी..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। भीषण गर्मी के चलते डीएम के निर्देशों पर बीएसए अव्यक्त राम तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अब नए आदेशों में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल सुबह साढ़े 7 बजे खुलेंगे। DM के निर्देशों पर BSA ने जारी किए आदेश वहीं 11 बजे स्कूलों में अवकाश हो जाएगा। बताते चलें कि बांदा में इस समय सुबह 12 बजे तक गर्मी भीषण रूप ले लेती है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। ये भी पढ़ें: सुरक्षा पर सवाल! बांदा शहर में नग्न अवस्था में घूमता व्यक्ति, डर का माहौल बीते कुछ दिनों में बांदा जिले का तापमान देश और प्रदेश में सबसे ज्यादा पहुंच चुका है। ऐसे में स्कूलों का समय बदलने से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। ये भी पढ़ें: यूपी: पद के बदले सेक्स डिमांड! BJP जिलाध्यक्ष पर महिला नेता के गंभीर आरोप https:...
बांदा पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित

बांदा पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित हुआ। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि डीआईजी राजेश एस ने परेड की सलामी ली। बांदा एसपी पलाश बंसल ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बांदा पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने रिक्रूट आरक्षियों को शुभकामनाएं दीं। DIG ने ली सलामी-SP ने शपथ दिलाई दीक्षांत समारोह में 436 रिक्रूट आरक्षियों ने 9 माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद देश सेवा की शपथ ली। इसके साथ ही ये आरक्षी पुलिस सेवा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री का वर्चुअली संबोधन भी.. साथ ही सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से सभी रिक्रूट आरक्षियों को सफल प्रशिक्षण पूर्ण करने पर संबोधित भी किया। ...
बांदा: भाई-बहन की मौत से कोहराम-बुलेट-स्काॅर्पियो की भीषण टक्कर

बांदा: भाई-बहन की मौत से कोहराम-बुलेट-स्काॅर्पियो की भीषण टक्कर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज बुलेट-स्काॅर्पियो की भीषण टक्कर में भाई-बहन की मौत हो गई। बुलेट-स्काॅर्पियों की यह भीषण टक्कर नरैनी क्षेत्र में हुई। इस हादसे में मृतक युवक के बहनोई गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा बांदा के नरैनी थाना क्षेत्र में हुआ। बुलेट को टक्कर मारकर स्काॅर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। घायल भाई-बहन को बांदा अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने भाई-बहन को मृत घोषित कर दिया। मृतक पूर्व प्रधान का इकलौता बेटा था।   पूर्व प्रधान के इकलौते बेटे थे अजय जानकारी के अनुसार, कालिंजर के बरुआ निवासी राकेश राजपूत पूर्व प्रधान हैं। बताते हैं आज सुबह उनके बेटे अजय (24) बुलेट से बहन व बहनोई के साथ जा रहे थे। बुलेट पर उनकी बहन प्रभा राजपूत (20) व बहनोई नदवारा निवासी राकेश राजपूत बैठे थे।   ये भी पढ़ें: बांदा में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या-हत्यारोपी एनकाउंटर में...
क्या बांदा स्टेडियम के सुधरेंगे हालात? नवागत डीएम के निरीक्षण से उम्मीद जगी

क्या बांदा स्टेडियम के सुधरेंगे हालात? नवागत डीएम के निरीक्षण से उम्मीद जगी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: नवागत डीएम अमित आसेरी ने बांदा स्टेडियम का शनिवार शाम को निरीक्षण किया। बांदा डीएम ने स्टेडियम में चल रहे कामकाज को देखा। बांदा स्टेडियम में डीएम के निरीक्षण को लेकर खेल प्रेमियों में काफी चर्चा है। दरअसल, दुर्दशा पर आंसू बहाते बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम के बुरे हालात किसी से छिपे नहीं है। एक ओर बांदा का तापमान जहां पूरे प्रदेश और देश में रिकार्ड बना रहा है, वहीं बांदा स्टेडियम में खिलाड़ियों के पीने के लिए स्वच्छ पानी तक नहीं। खेल अधिकारियों की लापरवाही के चलते बांदा स्टेडियम में हालात बद से बदतर बने हैं। नवागत डीएम ने किया स्टेडियम का निरीक्षण आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जिस स्टेडियम में अधिकारी खिलाड़ियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। वहां कितने अच्छे हालात होंगे। पानी की समस्या से जूझता स्टेडियम बांदा के नवागत डीएम अमित आसेरी ने 25 अप...
बांदा में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या-हत्यारोपी एनकाउंटर में..

बांदा में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या-हत्यारोपी एनकाउंटर में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सर्राफा व्यापारी की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात बबेरू कस्बे में हुई। हत्यारोपी मृतक सर्राफा व्यापारी का दोस्त है। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। व्यापारियों और परिजनों ने बबेरू चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने एनकाउंटर में हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी पलाश बंसल का कहना है कि हत्यारोपी की दोनों टांगों में गोली लगी है। हत्या का कारण आपसी कहासुनी और विवाद बताया जा रहा है। फोन कर बुलाया, फिर साथ बीयर की और मार दी गोली एनकाउंटर में हत्यारोपी की दोनों टांगों में लगी गोली उधर, पुलिस ने हत्यारोपी को दो घंटे बाद एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है। एसपी पलाश बंसल का कहना है कि हत्यारोपी की दोनों टांगों में गोली लगी है। ये भी पढ़ें: गुंडागर्दी! बांदा में भाजपा नेता पर मुकदमा-विद्यालय में शिक्षकों से मारपीट का मामला उसका जि...