Monday, November 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा न्यूज

बांदा में दर्दनाक घटना, आग में जलकर बच्ची की मौत, मां की हालत गंभीर

बांदा में दर्दनाक घटना, आग में जलकर बच्ची की मौत, मां की हालत गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक दर्दनाक हादसे में 10 महीने की बच्ची की जलकर मौत हो गई। वहीं बच्ची की मां बुरी तरह से झुलस गईं। हादसा उस समय हुआ जब दोनों घर में सो रहीं थीं।  अस्पताल में बच्ची की मां का इलाज चल रहा है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। बताते हैं कि बांदा जिले के गोरेपुरवा गांव के रहने वाले मजदूर शहीद के घर में दोपहर में आग लग गई। सोते समय लगी आग, परिवार में कोहराम घर में मां सरवरी अपनी 10 माह की बेटी शालिया के साथ सो रही थीं। आंच लगने पर मां की आंख खुली तो मां-बेटी दोनों आग में बुरी तरह से घिर चुकी थीं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद को दौड़े। किसी तरह आग की चपेट से बाहर निकाला गया। बाद में दोनों को झुलसी हुई गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं उसकी मां सरवरी का इलाज चल रहा है। ये भी पढ़ें : बांदा...
Breaking : बांदा में हादसा, पत्नी की मौत-पति की हालत गंभीर

Breaking : बांदा में हादसा, पत्नी की मौत-पति की हालत गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में महोबा रोड पर मोपेड सवार मटौंध क्षेत्र के गोयरा मुगली निवासी पति-पत्नी मकसूद और शहनाज को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों मोपेड से घर लौट रहे थे। टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां पत्नी शहनाज (50) की मृत्यु हो गई। वहीं उनके पति मकसूद (55) का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। उधर, सीओ सिटी ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रक को भी कब्जे में लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। ये भी पढ़ें : बांदा में विभत्स हत्याकांड : न मासूम पर दया, न बुजर्ग पर रहम, 4 लोगों को बेरहमी से काटा  ये भी पढ़ें : जालौन : बीच बाजार छात्रा की गोली मारकर हत्या, पेपर देकर लौट रही थी घर...
Banda : नवविवाहिता मंजू ने फांसी लगाई, ससुराल पक्ष पर उठ रहे सवाल

Banda : नवविवाहिता मंजू ने फांसी लगाई, ससुराल पक्ष पर उठ रहे सवाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के दांदौं तिराहा पर रहने वाले निरंजन प्रजापति की पत्नी 21 साल की मंजू ने फांसी लगा ली। नवविवाहिता का शव कमरे में पंखे के सहारे लटकता दिखाई दिया। बताते हैं कि पति-पत्नी एक दिन पहले ही चित्रकूट दर्शन करके लौटे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 5 फरवरी को हुई थी शादी बताते हैं कि मंजू की शादी 5 फरवरी 2022 को हुई थी। मंजू के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। उसके नाना शिवराम ने बताया कि परिवार में मां राजकुमारी के अलावा दो छोटे भाई और दो छोटी बहनें हैं। थाना प्रभारी संदीप सिंह पटेल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। घटना से मायके पक्ष के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मायके पक्ष से तहरीर मिलने पर कार्रवाई जाएगी। ये भी पढ़ें : खास खबर : BJP की लिस्ट में बाहरी-ठेकेद...
सनसनी : बांदा में एसबीआई बैंक के गार्ड की बंदूक से चली गोली, बाल-बाल बचे लोग 

सनसनी : बांदा में एसबीआई बैंक के गार्ड की बंदूक से चली गोली, बाल-बाल बचे लोग 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक बड़ी अनहोनी टल गई। शहर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास स्थित एसबीआई मुख्य ब्रांच के गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चल गई। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। दो नाली बंदूक से अचानक चली गोली की आवाज से आसपास इलाके में सनसनी फैल गई। बताते चलें कि यह बांदा का सबसे सुरक्षित और संवेदनशील क्षेत्र है। एसपी कार्यालय के पास घटना से हड़कंप एक और जहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय है, वहीं दूसरी ओर जिला कोषागार भी है। बताते हैं कि गार्ड की बंदूर से गोली चलने से एटीएम मशीन बंद हो गई। ग्राहक बाल-बाल बच गए। ये भी पढ़ें : राष्ट्रपति के हाथों बांदा के उमाशंकर पांडे ने ग्रहण किया पद्मश्री अवार्ड पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले में गार्ड की लापरवाही को देखते हुए शाखा प्रबंधक सुखलाल सरोज ने गार्ड का नौकरी का एग्रीमेंट रद्द कर दिया है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि गार्...
Banda : नशे में धुत्त बेटे ने पिता के सिर पर मारी ईंट, मौत

Banda : नशे में धुत्त बेटे ने पिता के सिर पर मारी ईंट, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में एक युवक ने शराब के नशे में उत्पात मचाया। बाद में पिता के सिर पर ईंट दे मारी। इससे उनकी मौत हो गई। बड़े भाई की तहरीर पर मुकदमा लिखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बबेरू की घटना, आरोपी गिरफ्तार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पवइया गांव के रहने वाले कमलेश तिवारी (60) सोमवार रात अपने घर में थे। इसी दौरान उनका मंझला बेटा सोनू तिवारी शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और हंगामा करने लगा। पिता और बड़े भाई ने उसे चारपाई से बांध दिया। बाद में शांत होने पर उसे खोल दिया। ये भी पढ़ें : बांदा में नई DM के आने से ‘वेट एंड वाच’ मोड पर खनन माफिया और कारोबारी भी..  इसके बाद नशेबाज बेटा भागकर छत पर चढ़ गया और नीचे घर वालों पर ईंटें फेंकने लगा। एक ईंट उसके पिता के सिर पर लगी। ईंट लगने से वह गंभी...
बांदा : अवैध खनन पर एक्शन, 1.23 करोड़ का जुर्माना

बांदा : अवैध खनन पर एक्शन, 1.23 करोड़ का जुर्माना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर एक अवैध खनन मामले में पट्टा धारक के खिलाफ 1 करोड़ 23 लाख 87 हजार 600 रुपए की पेनाल्टी ठोकी गई है। इतना ही नहीं खदान में खनन और परिवहन भी तत्काल प्रभाव से रोका गया है। यह कार्रवाई पट्टा क्षेत्र से बाहर बालू के अवैध खनन के चलते की गई है। दरअसल, खदान की जांच में सीमा क्षेत्र के बाहर खनन का खुलासा हुआ था। पट्टाधारक से स्पष्टीकरण तलब प्रशासन ने पट्टाधारक से स्पष्टीकरण भी मांगा है। जानकारी के अनुसार सदर तहसील क्षेत्र के पथरी गांव में अच्छेलाल पुत्र रामसनेही के नाम 0.700 हेक्टेयर बालू पट्टा था। एसडीएम सुरभि शर्मा समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 30 मार्च की रात खदान में पहुंचकर कार्रवाई करते हुए जांच की थी। वहां निर्धारित क्षेत्रफल से ज्यादा बालू का अवैध खनन मिलने के बाद यह एक्शन लिया गया है। अधिका...
बांदा में पुल से कूदे दीपक का शव पुलिस ने आज किया बरामद

बांदा में पुल से कूदे दीपक का शव पुलिस ने आज किया बरामद

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : फतेहपुर मीरपुर के रहन वाले 19 साल के युवक अशोक का शव आज यमुना नदी से बाहर निकाल लिया। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते चलें कि युवक इस समय अपनी ननिहाल बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर ननिहाल में रह रहा था। मामा मोनू को घटना से पहले की थी काॅल नदी में कूदने से पहले उसने अपने मामा मोनू को फोन करके इसकी जानकारी दी थी। साथ ही यह भी बताया था कि बाइक और उसकी चाबी पुल पर रखी है। तभी से पुलिस युवक की नदी में तलाश कर रही थी। घटना स्थल से करीब 500 मीटर दूर युवक का शव मिला है। चिल्ला थाना प्रभारी प्रभुनाथ सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें : BJP@Banda : चाटुकारों से घिरे जनप्रतिनिधि क्या जिता पाएंगे निकाय चुनाव..? ये भी...
बांदा जिला पंचायत में अटका करोड़ों का ठेका, क्या बड़े खेल की तैयारी !

बांदा जिला पंचायत में अटका करोड़ों का ठेका, क्या बड़े खेल की तैयारी !

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस पर काम कर रही है। सरकार की कई कार्रवाई नजीर बन चुकी हैं। इसी बीच खनिज संपदा से समृद्ध बुंदेलखंड के बांदा की जिला पंचायत में अटका करोड़ों का एक टेंडर काफी चर्चा में है। खनिज तहबाजारी के लिए होने वाला यह करोड़ों का ठेका 3-3 बार टेंडर होने के बावजूद उठ नहीं रहा। कोई ठेकेदार इसे लेने के लिए आगे नहीं आ रहा है। टेंडर बार-बार कैंसल हो रहा है। कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। जिम्मेदार लोग आनलाइन प्रक्रिया की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। सरकार को राजस्व का भारी नुकसान होने की आशंका है। सबकुछ एक बड़े खेल की ओर इशारा कर रहा है। चर्चा का विषय बना बार-बार कैंसल होते तहबाजारी टेंडर दरअसल, यह मामला कई तरह के सवाल उठा रहा है। बीते वर्ष भी यही हुआ था। जानकार बताते हैं कि बालू और गिट्टी जैसे खनिज संपदा से भरे-पूरे क्षेत्र...
बांदा में वाल्मीकि समाज का होली मिलन समारोह संपन्न

बांदा में वाल्मीकि समाज का होली मिलन समारोह संपन्न

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : वाल्मीकि समाज द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय वाल्मीकि सुदर्शन समाज की ओर से आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक समरसता समाज के प्रमुख सहयोगी एवं भाजपा नेता अजित कुमार गुप्ता रहे। मुख्य अतिथि ने कही यह बात अवस्थी पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा नेता अजीत गुप्ता ने कहा कि इतना अपार स्नेह-प्रेम और पुत्रवत भाव व सम्मान पाकर वह गौरांवित महसूस कर रहे हैं। कहा कि इसके लिए वाल्मीकि समाज और सामाजिक समरसता क्षेत्र के प्रमुख लोगों को वह धन्यवाद देते हैं। इस मौके पर नगर पालिका ईओ बुद्ध प्रकाश यादव, हेमंत, संजीव, आयोजक राजेंद्र बाल्मीकि आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में भीषण हादसे, जीजा-साले समेत चार की मौत ये भी पढ़ें : IPS Transfer : हमीरपुर-बिजनौर और बरेली, ललितपुर एसपी समेत 12 IPS के तबा...
माफिया मुख्तार वाली बांदा जेल में नए अधीक्षक की ज्वाइनिंग, इससे पहले 3 ने छोड़ी कुर्सी

माफिया मुख्तार वाली बांदा जेल में नए अधीक्षक की ज्वाइनिंग, इससे पहले 3 ने छोड़ी कुर्सी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मुख्तार अंसारी वाली बांदा जिला कारागार में जेल अधीक्षक की नियुक्ति हो गई है। नए जेल अधीक्षक ने कार्यभार भी संभाल लिया है। रायबरेली के जेल अधीक्षक अविनाश गौतम ने बांदा मंडल कारागार का कार्यभार ग्रहण किया है। बीते 15 महीने 13 दिन से बांदा जेल सुप्रीटेंडेंट की यह कुर्सी खाली थी। इसकी जिम्मेदारी वरिष्ठ जेलर वीरेंद्र वर्मा संभाल रहे थे। मुख्तार की वजह से बचते हैं यहां आने से जेल अधिकारी खास बात यह है कि इस दौरान तीन जेल अधीक्षकों की बांदा जेल में नियुक्ति की गई। लेकिन किसी ने भी कार्यभार ग्रहण नहीं किया था। सभी बांदा जेल ज्वाइन करने की बजाय लंबी छुट्टी पर चले गए। माना जाता है कि ज्यादातर जेल अधीक्षक माफिया मुख्तार अंसारी की वजह से बांदा आने से घबराते हैं। इसीलिए यहां पोस्टिंग होने पर ज्वाइन करने नहीं आते। तीन जेल अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, विजय विक्रम सिंह, पवन प्रताप...