बांदा : आरडीपीएस स्कूल में नन्हें कृष्ण गोपाल ने सबका मन मोहा
समरनीति न्यूज, बांदा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रामा देवी पब्लिक स्कूल में नन्हें कृष्ण गोपाल ने सभी का मनमोह लिया। बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा रानी की वेशभूषा में सज-धज कर नाटकों पर प्रस्तुति दी। सभी ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया। श्रीकृष्ण के भजनों पर नृत्य भी किया।
नन्हीं गोपियां भी कान्हा संग झूमी
नन्हीं गोपियां भी कान्हां के साथ नृत्य में झूमीं। दही हांडी कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य क्षितिज त्रिपाठी ने बच्चों को भगवान कृष्ण के जीवन, उनकी बाल लीलाओं के बारे में बताया। छात्र-छात्राओं में अन्वित त्रिपाठी, प्रिशा, आराध्या, सृष्टि, परणिता, नित्या, लवकुश सोनी, तेजस आदि ने नृत्य में प्रस्तुतियां दीं।
ये भी पढ़ें : Mahoba : मंत्री रामकेश निषाद का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा-खटाखट वालों की फटाफट खुली पोल
Note : 'समरनीतिन्यूज न्यूज' को Facebook पर फाॅलो...









