Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: पुलिस

बांदा में युवक की सनसनीखेज हत्या, परिवार के पहुंचने से पहले थी अंतिम संस्कार की तैयारी

बांदा में युवक की सनसनीखेज हत्या, परिवार के पहुंचने से पहले थी अंतिम संस्कार की तैयारी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक युवक की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने लगभग 10 लोगों को हिरासत में लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि युवक को बड़ी बेरहमी से कत्ल किया गया है। पुलिस का कहना है कि इसके बाद घर वालों को सूचना देने के बाद ढाबा संचालक और उसके साथी शव को अंतिम संस्कार करने जा रहे थे, लेकिन समय से परिजनों के पहुंचने के बाद मामले का खुलासा हो गया। परिजन जिस वक्त पहुंचे शव के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस भी प्रथम दृष्टया मामले को हत्या मान रही है। ढाबे पर काम करता था मरने वाला युवक बताया जाता है कि मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा के समीप स्थित एक ढाबे में शहर कोतवाली क्षेत्र के छावनी डेरा दरदा निवासी राकेश उर्फ खिलाड़ी (38) तकरीबन 3 साल से काम क...
कानपुर के अशोक नगर में दिनदहाड़े कैशियर से लूट

कानपुर के अशोक नगर में दिनदहाड़े कैशियर से लूट

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में आज शुक्रवार को दिनदहाड़े दो बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने एक मोटर कंपनी के कैशियर से रुपए लूट लिए। लूट की यह वारदात शहर के पॅाश इलाके अशोकनगर में हुई। बाइक सवार लुटेरे 77 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होने पर नजीबाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने पीड़ित से जानकारी की। साथ ही मौके पर सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। पुलिस मान रही घटना को संदिग्ध बताया जाता है कि कल्याणपुर कला के रहने वाले विवेक कुमार वर्तमान में चकरपुर स्थित कमल मोटर्स में कैशियर के पद पर कार्यरत हैं। आज दोपहर वह आरके नगर स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा से रुपए निकालकर लौट रहे थे। बैंक से 77 हजार रुपए निकाले थे। इसके बाद पैदल ही वह मोटर मालिक कमलजीत के घर अशोकनगर के लिए जाने लगे। रास्ते में दो बाइक सवार बदमाशों ने रुपए छीन...
कानपुरः बेटी का हुआ जन्म तो झोले में रखकर खूंटी पर टांग गए

कानपुरः बेटी का हुआ जन्म तो झोले में रखकर खूंटी पर टांग गए

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः इंसान किस हद तक संवेदनहीन हो चुका है इसका उदाहरण रविवार को कानपुर शहर के कल्याणपुर क्षेत्र में देखने को मिला। एक नवजात बच्ची सीमेंट के पोल पर खूंटी पर टंगे झोले में लावारिश हालत में मिली। वहां से गुजर रहे एक राहगीर की नजर इस झोले पर पड़ी तो उसने जिज्ञासावश इसको देखा। इसके बाद तत्काल कल्याणपुर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस बिना देरी किए मौके पर पहुंची और बच्ची को झोले से निकालते हुए हैलट अस्पताल पहुंचाया। वहां मासूम को बाल रोग विभाग के डाक्टर ने देखा और इलाज के लिए भर्ती कर लिया है। बच्ची की उम्र लगभग 1 या 2 दिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बच्ची की उम्र मुश्किल से 2 या 3 दिन की होगी। इतना ही नहीं बच्ची झोले में कई घंटे तक रहने के कारण बीमार भी हो गई है। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि बच्ची को समय पर इलाज मिल गया है। सभी लोग...
कमलेश तिवारी हत्याकांडः लखनऊ के होटल में मिला हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़े

कमलेश तिवारी हत्याकांडः लखनऊ के होटल में मिला हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़े

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज रविवार को कमलेश तिवारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बताते हैं कि हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़ों को पुलिस ने राजधानी लखनऊ के एक होटल से बरामद कर लिया है। इसमें भगवा रंग के कपड़े और हत्यारों का बैग भी शामिल है। हत्यारों का यह सामान कैसरबाग इलाके में खालसा होटल में मिला है। बताते हैं कि संदिग्ध हत्यारों ने 17 अक्टूबर को इस होटल में रात करीब 11 बजे के आसपास इस होटल में कमरा लिया था। हत्यारों ने होटल में एंट्री के समय मैनेजर अनस को 2000 का नोट भी दिया था, हत्यारों ने 1 हजार रुपए वापस ले लिए थे। हत्या के बाद होटल पहुंचकर बदले कपड़े बताया जा रहा है कि हत्यारों ने 18 अक्टूबर को हत्या करने के बाद खून से सने कपड़े होटल में जाकर बदले। इसके बाद वहां से फरार हो गए। शनिवार देर रात पुलिस ने होटल से सामान बरामद किया है। ...
अयोध्या फैसले की तैयारीः यूपी में अफसरों की छुट्टियां रद्द

अयोध्या फैसले की तैयारीः यूपी में अफसरों की छुट्टियां रद्द

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः उच्चतम न्यायालय में राम जन्मभूमि विवाद मामले पर आज सुनवाई पूरी हो गई। अब इस मामले में 17 नवंबर से पहले फैसला आने की पूरी संभावना है। इसके मद्देनजर यूपी सरकार ने सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। यह छुट्टियां 30 नवंबर तक रद्द रहेंगी। बताया जा रहा है कि आगामी त्यौहारों के मद्देनजर ऐसा कदम उठाया गया है। शासन ने निर्देश दिए हैं कि अति विशेष परिस्थितियों के अलावा किसी भी स्थिति में अवकाश स्वीकार नहीं होगा। साथ ही अधिकारियों को अपने-अपने मुख्यालय पर मौजूद रहने को कहा गया है। अयोध्या मामले में फैसले से पहले तैयारी बताया जाता है कि अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले योगी सरकार आयोध्या समेत पूरे सूबे में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करना चाहती है। अयोध्या में धारा 144 लागू करने के साथ ही वहां अतिरिक्त पुलिस और पीएसी बल की तैनाती की गई ...
बांदा में कलयुगी पिता ने मासूम बेटी को केन नदी में फेंका, फिर घर फूंका

बांदा में कलयुगी पिता ने मासूम बेटी को केन नदी में फेंका, फिर घर फूंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुई एक सनसनीखेज घटना में एक कलयुगी पिता ने अपनी छह वर्षीय मासूम बेटी को पत्नी से विवाद के बाद पुल से केन नदी नदी में फेंक दिया। इससे बच्ची की मौत हो गई। इतना ही नहीं वापस लौटे पिता ने मिट्टी का तेल छिड़क मकान को भी आग लगा दी। आग से मकान और गृहस्थी जलकर खाक हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हमीरपुर जिले के भरूवा सुमेरपुर थानांतर्गत धुंधपुर गांव निवासी शिवपूजन का सोमवार की रात अपनी पत्नी से विवाद हो गया। पुलिस ने दबोचा, बच्ची का शव बरामद विवाद के बाद वह अपनी छह वर्षीय पुत्री रजनी और 13 वर्षीय पुत्र अंकुश को बाइक पर बैठा कर घुमाने के बहाने घर से निकल गया। इसके बाद बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के केन नदी पुल पर पुत्री रजनी को जिंदा केन नदी में फेंककर लौट गया। बच्ची की पानी में डूबकर मौत हो गई...
कानपुर में युवक की धारदार हथियारों से हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

कानपुर में युवक की धारदार हथियारों से हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर देहात जिले के भोगनीपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की बीती रात धारदार हथियारों से हमला करके हत्या कर दी गई। मृतक का शव गांव के बाहर रास्ते में पड़ा मिला है। घटना भोगनीपुर के मलासा गांव की है। जानकारी होने पर खुद जिले के पुलिस कप्तान ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि मालासा गांव निवासी संदीप उर्फ पिंटू सेंगर (40) सोमवार शाम को खेतों पर जाने की बात कहकर घर से निकला। इसके बाद देर रात तक वापस नहीं आया। जमीनी विवाद की रंजिश में हत्या का अंदेशा परिवार के लोगों ने जब मोबाइल पर उससे संपर्क करना चाहा तो स्विच आफ गया। इसके बाद परिजनों ने उसे यहां-वहां तलाशा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह गांव के बाहर लोगों ने उसका शव अवधेश सिंह के खेत के पास रास्ते में पड़ा देखा। ज...
इटावा में न्यूज चैनल के एंकर की पत्नी की सिर कूचकर हत्या, वारदात से सनसनी

इटावा में न्यूज चैनल के एंकर की पत्नी की सिर कूचकर हत्या, वारदात से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर/इटावाः दिल्ली में एक न्यूज चैनल में एंकर की पत्नी की सिर कूच कर बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वह लगभग 15 दिन पहले अपनी ससुराल आईं थीं। आज मंगलवार को उनको वापस लौटना था। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि घटना के वक्त सास और देवर दिल्ली गए हुए थे। घर में सिर्फ ससुर ही मौजूद थे। वारदात इटावा जिले की है। आज ही लौटना था वापस दिल्ली बताया जाता है कि दिल्ली में न्यूज चैनल के एंकर अजितेश मिश्रा की पत्नी दिव्यांशी (27) करीब 15 दिन पहले दिल्ली से अपनी ससुराल पहुंची थीं। आज मंगलवार को उनको वापस लौटना था। बताते हैं कि अजितेश की मां और भाई पहले से बीमारी के कारण दिल्ली में हैं। दोपहर में सिर्फ ससुर ही मौजूद थे। इसी बीच दिव्यांशी का सिर कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब ससुर ने किसी काम ...
बांदा में पंचायत लिपिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बांदा में पंचायत लिपिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः क्षेत्र पंचायत कार्यालय में कार्यरत लिपिक संजय निगम की दुर्घटना बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस उनकी मौत को आत्महत्या मानकर चल रही है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि तहसील अतर्रा निवासी दादू बाबू निगम स्थानीय क्षेत्र पंचायत कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक पद पर तैनात थे जिनकी सन 2018 में मौत हो गई थी। शराब का लती था मृतक बताते हैं कि मृत आश्रित कोटे से संजय निगम (30) को पिता की जगह पर नौकरी मिल गई। वह सरकारी आवास में पत्नी रोली (27) व पुत्र मयंक (6) व माही (2) के साथ रहते थे। बताया जाता है कि संजय शराब का लती था और पत्नी-बच्चों से मारपीट करता था। इसलिए पत्नी छोड़कर मायक चली गई थी। वहीं रहने भी लगी थी। बताते हैं कि शनिवार को संजय कमासिन से दोपहर 2 बजे पत्नी को लेकर नश...
कानपुर में पति ने की पत्नी और प्रेमी की हत्या, फिर पुलिस को फोन करके बोला..

कानपुर में पति ने की पत्नी और प्रेमी की हत्या, फिर पुलिस को फोन करके बोला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के नर्वल थाना क्षेत्र के नरौरा गांव में गुरुवार रात पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालात में देखने के बाद एक व्यक्ति के सिर पर ऐसा खून सवार हुआ कि उसने दोनों को गला रेतकर बेरहमी से कत्ल कर दिया। दोनों की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया और हत्या की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे आला कत्ल चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अनंद देव ने फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बोला, बार-बार समझाने पर नहीं मान रहे थे दोनों बताया जाता है कि नर्वल के नरौरा गांव निवासी राजेश कुरील मजदूरी करता है। उसने पुलिस को बताया कि पिछले कई साल के उसकी पत्नी के सुनीता के फतेहपुर जिले के औंग गलाथा गांव के रहने वाले मनीष नाम के युवक से अवैध संबंध थे। उसका कहना है कि मनीष और पत्नी...