Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: पुलिस

बांदा की लड़की से अहमदाबाद ले जाकर गैंगरेप, ऐसे पहुंची पुलिस

बांदा की लड़की से अहमदाबाद ले जाकर गैंगरेप, ऐसे पहुंची पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक नाबालिग लड़की को जबरन अहमदाबाद ले जाकर गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की को चार आरोपियों ने मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले एक युवक के हवाले कर दिया। आरोप है कि बदले में उनसे मोटी रकम भी ली। इसके बाद पीड़िता के साथ दुष्कर्म का सिलसिला चालू हुआ। पीड़िता का कहना है कि बांदा में दुष्कर्म के बाद उसे अहमदाबाद ले जाकर उससे गैंगरेप किया गया। बाद में पीड़िता ने मौका पाकर फोन से परिवार वालों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने छात्रा को आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं छात्रा को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। यह पूरा मामला जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने खुद बताई आपबीती पुलिस का कहना है कि है कि पीड़ित 14 वर्षीय लड़की ने परिजनों और पुलिस को बताय...
कानपुर में बीच सड़क पर बिखरीं हजारों मछलियां, बटोरने के चक्कर में सबकुछ भूल गए लोग

कानपुर में बीच सड़क पर बिखरीं हजारों मछलियां, बटोरने के चक्कर में सबकुछ भूल गए लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के अर्मापुर थाना क्षेत्र में गन फैक्ट्री रोड पर आज मंगलवार को अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला। दरअसल, मछलियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। फिर क्या था, जिसे देखो अपना काम छोड़कर मछलियां बटोरने में लग गया। जहां मछलियां बिन पानी छटपटा रही थीं। वहीं दूसरी ओर वहां से गुजर रहे लोग मछलियां बटोरने में लग गए। बीच सड़क फैले ट्रक से गिरे पानी में हजारों मछलियां तड़प रही थीं। दफ्तर तक जाना भूल गए मौके से गुजर रहे राहगीर अपने दफ्तर जाना भूल गए, बल्कि जमीन पर पड़ीं मछलियां पकड़ने लगे। इस दौरान जिसको जितना मौका लगा, उतनी मछलियां उठाकर ले गए। मछलियां पकड़ने के चक्कर में लोग इस कदर आपा खो बैठे कि वहां भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई। आम जनता के साथ-साथ पुलिस भी मौका नहीं चूकी। कुछ पुलिस कर्मी भी मछलियां बटोरते हुए नजर आए। कुछ लोग हंगामा भी करने लगे। इसके बाद वहा...
बांदा में हिंदू युवा वाहिनी लिखी स्कार्पियो की टक्कर से व्यवसाई की मौत

बांदा में हिंदू युवा वाहिनी लिखी स्कार्पियो की टक्कर से व्यवसाई की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः रविवार की शाम को बबेरू कस्बे से बाइक में सवार होकर अपने घर जा रहे युवक को तेज रफ्तार स्कार्पियों ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं चालक स्कार्पियों छोड़कर मौके से भाग निकला। आनन-फानन में पुलिस और परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने स्कार्पियों को कब्जे में ले लिया है। बताते हैं कि हादसे करने वाली गाड़ी पर हिंदू युवा वाहिनी लिखा हुआ था। पुलिस पता कर रही है कि गाड़ी किसकी है। बबेरू में हादसा, पुलिस के कब्जे में स्कार्पियो बताया जाता है कि कमासिन थाना क्षेत्र के गांव छिलोलर निवासी विनय त्रिपाठी (31) पुत्र स्व. ओमकार नाथ त्रिपाठी कमासिन कस्बे में ऑटो पार्ट्स की दुकान करते थे। रविवार शाम वह किसी काम से बबेरू आए थे। वहां से काम निपटाकर बा...
बांदा में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, तैनात रही पुलिस

बांदा में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, तैनात रही पुलिस

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में पैगंबर ए इस्लाम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कई कमेटियों ने तिरंगे को जुलूस में शामिल करके देश प्रेम का भी पैगाम दिया। रविवार को शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया। दोपहर में शहर में धूमधाम से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जूलूस में शामिल झांकियों ने लोगों का खूब मनमोहा। कालवनगंज स्थित शेख सरवर साहब की मस्जिद के सामने से शहर काजी सैय्यद मेराज मसूदी, कमेटी अध्यक्ष डाक्टर शोएब आदि ने जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जुलूस में दिखा आपसी सौहार्द मंच का संचालन हस्सान मसूदी ने किया। इस जुलूस में लगभग 80 से 85 छोटी बड़ी कमेटियों ने हिस्सा लिया। अपने अपने झंडे बनाए। जुलूस में कई तरह के माडल भी शामिल किए गए। कई कमेटियों के लोगों ने अपने ड्रेस पर ही तिरंगा छपवा रखा था। जुलूस मर्दन नाका, कुंजरहटी, मन्नालाल तिराहे से शंकर गुरु चैराहा पहुंचा। सुरक्षा के लिए मुस्तैद र...
बांदा में साधु की हत्या कर शव खेत में फेंका, साधुओं पर आरोप

बांदा में साधु की हत्या कर शव खेत में फेंका, साधुओं पर आरोप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बुढ़होली और पाली गांव के बीच में स्थित दुर्गा देवी के मंदिर में रह रहे एक साधु की साथी साधुओं ने ही विवाद के दौरान लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। रविवार सुबह शव देखते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने मंदिर में रहने वाले कई साधुओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हत्या की यह वारदात बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल में हुई है। बताते हैं कि मुरवल गांव निवासी किशन सिंह (40) साधु बन गया था। दीपावली के मौके पर वह चित्रकूट के मोनी बाबा आश्रम गया था। वहां कई दिनों तक रुकने के बाद वापस आकर पाली गांव के समीप स्थित दुर्गा मंदिर में रहने वाले अन्य साधुओ के साथ रहने लगा। आज रविवार सुबह मिला शव रविवार सुबह उसका शव खेतों में पड़ा पाया गया। उसके सिर और आंखों में चोट के निशान हैं। ब...
कानपुर के भोगनीपुर में पूर्व नेवी कर्मी ने पत्नी की हत्या के बाद दी जान, बच्चों को किया अधमरा

कानपुर के भोगनीपुर में पूर्व नेवी कर्मी ने पत्नी की हत्या के बाद दी जान, बच्चों को किया अधमरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले से एक चौकाने वाली वारदात सामने आई है। एक पूर्व मर्चेंट नेवी कर्मचारी रविवार सुबह हैवान बन बैठा। उसने लोहे की राड से पहले सोते वक्त पत्नी पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद अपने दो मासूम बच्चों को भी अधमरा कर दिया। बाद में खुद भी ट्रक के आगे कूदकर जान दे दी। बताते है कि हत्यारा पूर्व नेवी कर्मी मानसिक रूप से बीमार था। उधर, घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौक पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोते वक्त पत्नी की हत्या, बच्चे भी गंभीर बताते हैं कि भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में दीनदयाल नगर में रहने वाले मूल रूप से नवीपुर राजपुर निवासी सेवानिवृत्त नेवीकर्मी दीपक यादव (35) ने देर रात घर में सो रही पत्नी रश्मी (30) पर लोहे की राड से कई बार प्रहार किए। इससे वह मरणासन्न हो गई। इसके बाद ...
बांदा में पति गया था रामलीला देखने, इसी बीच पत्नी की जहर से हुई मौत, ये हैं आरोप

बांदा में पति गया था रामलीला देखने, इसी बीच पत्नी की जहर से हुई मौत, ये हैं आरोप

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उधर, का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ब्यौजा गांव में रहने वाले लवलेश यादव की शादी 3 साल पहले सुनीला से हुई थी। वह बाहर मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। इस बीच पत्नी मायके ग्राम परसौरा (तिंदवारी) में आकर रहती थी। दोनों का एक साल का बेटा भी है। मायके पक्ष ने दामाद पर लगाए गंभीर आरोप शुक्रवार की शाम को गांव में आयोजित होने वाली रामलीला को देखने लवलेश गया हुआ था। इस बीच सुनीला की हालत बिगड़ गई। जानकारी पर पति उसे बबेरू स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। वहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रे...
बांदा में रेलवे पुल के नीचे शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने..

बांदा में रेलवे पुल के नीचे शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में रेलवे पुल के नीचे शुक्रवार को दोपहर को 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया। फिर भी मरने वाली की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया गया है। पूरा मामला जिले के बदौसा थाना क्षेत्र का है। आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास बताया जाता है कि बदौसा रेलवे पुल के नीचे एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। सीओ अतर्रा राजीव प्रताप सिंह थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन शुरू की। ये भी पढ़ेंः बांदा में अब नहीं होगा कालिंजर महोत्सव, फिलहाल स्थगित पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों द्वारा मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है। लिखा-पढ़ी की कार्रवाई करते हुए शव को रखवा दिया गया है। आसपास के लोगों से भी पूछत...
बांदा में घायल हालत में मिले बाइक सवार की अस्पताल में मौत

बांदा में घायल हालत में मिले बाइक सवार की अस्पताल में मौत

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज शुक्रवार देर शाम महोबा रोड पर भूरागढ़ के पास स्थित गवाइन नाले के पास एक बाइक सवार व्यक्ति घायल हालत में पड़ा मिला। उसकी उम्र लगभग 45 साल के आसपास है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव पुलिस कर्मियों का कहना है कि हेलमेट मृतक की बाइक में फंसा हुआ था। पुलिस का अनुमान है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हुआ होगा। बाद में उसकी मौत हो गई है। हालांकि, सच्चाई का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से चलेगा। मामले में दूसरी आशंकाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी है। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर भी मृतक की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बाइक नंबर से पता किया जा रहा है कि मृतक कहां का...
बांदा में घर से निकले युवक की हत्या-शव फेंक गए हत्यारे, हड़कंप

बांदा में घर से निकले युवक की हत्या-शव फेंक गए हत्यारे, हड़कंप

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में मटौंध थाना क्षेत्र के मोहन पुरवा गांव में खेत जोतने गए युवक की गला घोंटकर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। रात को जब युवक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की। गुरुवार को शव दोपहर बाद खेतों में पड़ा पाया गया। खबर पाकर सीओ सिटी आलोक मिश्रा और थाना प्रभारी मटौंध मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने जल्द ही हत्या के खुलासा करने का दावा किया है। सूत्रों का कहना है कि हत्या का कारण आपसी विवाद हो सकता है। मटौंध थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात मटौंध थाने के मोहन पुरवा निवासी अनूप सिंह (30) पुत्र फत्तू सिंह बुधवार को ट्रैक्टर लेकर अपने खेत जोतने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटे। परिवार के लोग परेशान हो गए और तलाश शुरू की। रातभर उनका कहीं कुछ प...