लाॅकडाउनः बांदा में सिटी मजिस्ट्रेट ने पकड़ा बंद फैक्ट्री में गड़बड़-घोटाला, बाप-बेटे गिरफ्तार
समरनीति न्यूज, बांदाः पूरे प्रदेश में लाॅकडाउन के चलते जहां बड़े-बड़े उद्योग बंद हैं, वहीं बांदा शहर में बाहर से बंद दिख रही एक गुटखा फैक्ट्री के भीतर बड़े पैमाने पर गुटखा बनाया जा रहा था। इतना ही नहीं इसकी जमकर कालाबाजारी की जा रही थी। जिलाधिकारी अमित बंसल ने शिकायत मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र कुमार सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट की कार्रवाई
सिटी मजिस्ट्रेट सिंह ने गोपनीय ढंग से कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री के आसपास अपने कुछ लोगों को लगाया। फिर पूरी जानकारी पुख्ता कर लेने के बाद छापेमारी की कार्रवाई की।
कई बोरा गुटखा और मैटेरियल बरामद हुआ
इसके बाद फैक्ट्री के भीतर बड़े पैमाने गुटखा बनते और पैकिंग करते हुए पकड़ा। इतना ही नहीं बना हुआ गुटखा भी बरामद किया। मौके से फैक्ट्री संचालक और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गायत्रीनगर मोहल्ले में चल रहा ...