फेसबुक पर दोस्ती कर विदेशी लड़की ने ठगे 13 लाख से ज्यादा
समरनीति न्यूज, लखनऊ : झूठे और धोखेबाजों की दुनिया में कमी नहीं हैं। फिर चाहे देश में हो या विदेश। असल जिंदगी हों या सोशल मीडिया की दुनिया। हर जगह ऐसे लोग भरे पड़े हैं जो झूठ की बुनियाद पर रिश्तें बनाकर धोखा देने से बाज नहीं आते। फेसबुक पर ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एक विदेशी लड़की ने फेसबुक पर दोस्ती करके राजधानी लखनऊ के एक लड़के से 13.50 लाख रुपए की ठगी कर ली है। युवती यूके की बताई जा रही है। हालांकि, यह जांच का विषय है कि लड़की यूके की है या भारत की ही किसी लड़की ने फेक आईडी बनाकर घटना को अंजाम दिया है।
राजधानी लखनऊ से जुड़ा है मामला
बताया जाता है कि यह पूरा मामला राजधानी के कैसरबाग क्षेत्र से जुड़ा है। वहां रहने वाले सुदीप नाम के युवक से चार महीने पहले एक लोरा नाम की युवती ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी।
दोनों में इसके बाद दोस्ती का सिलसिला शुरू हो गया। फिर युवती ने सुदीप से कहा कि लख...