जालौन में मासूम को गोद में लेकर मां ने खुद को जिंदा जलाया
समरनीति न्यूज, बांदा/जालौनः जिले में सोमवार को एक दिन दहला देने वाले घटनाक्रम ने सभी को हिलाकर रख दिया। अपने दो साल के मासूम को गोद में लेकर एक मां ने खुद को आग लगा ली। महिला के आग लगाने की घटना से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि जालौन के गोहन थाना क्षेत्र के मड़ोरी गांव में सोमवार सुबह सरोज देवी (30) नाम की महिला ने घर का कमरा बंद करके अपने दो साल के मासूम बच्चे को गोद में बैठा लिया। इसके बाद खुद को आग लगा ली। आग में दोनों बुरी तरह से जल गए।
पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर पहुंचाया अस्पताल
जानकारी होने पर पड़ोसियों ने घर का दरवाजा तोड़कर दोनों को आग बुझाकर बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। वहां सरोज और उनके मासूम बेटे विष्णु को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। परिजन घटना के कारण के बारे में कुछ नहीं बता रहे हैं। मृतक...