Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ट्रेंडिंग नाऊ

अलीगढ़ : दरोगा ने थाने में चलाई गोली, फरियादी महिला के सिर में लगी-जमकर हंगामा

अलीगढ़ : दरोगा ने थाने में चलाई गोली, फरियादी महिला के सिर में लगी-जमकर हंगामा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : एक बेहद गैरजिम्मेदार, अनुशासनहीन दरोगा की कारगुजारी से महिला की जान पर बन आई है। यह दरोगा थाने में हाथ में पिस्टल लेकर ट्रायल ले रहा था, तभी गोली चल गई। दरोगा की पिस्टल से चली यह गोली वहां पासपोर्ट वैरिफिकेशन को पहुंची महिला की सिर में लगी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं दरोगा थाने से फरार हो गया है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है, जो भी वीडियो देख रहा है वह दरोगा की करतूत की निंदा कर रहा है। दरोगा निलंबित, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज एसएसपी ने फरार दरोगा को निलंबित कर दिया है। वहीं परिवार के लोगों ने दरोगा पर जानबूझकर गोली मारने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के तुर्कमान हड्डी गोदाम के पास रहने वाली इशरत निगात (55) पत्नी शकील अहमद अपने बेटे के साथ दोपहर को कोतवाली गई थीं। पासपोर्ट वैरिफिकेशन के लिए गई थीं...
UP : पालतू बिल्ली के काटने से बाप-बेटे की मौत, पढ़िए पूरी खबर

UP : पालतू बिल्ली के काटने से बाप-बेटे की मौत, पढ़िए पूरी खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : यूपी के कानपुर देहात थाना क्षेत्र में एक बेहद चौंकाने वाली दुखद खबर सामने आई है। कानपुर देहात में पालतू बिल्ली के काटने से बाप-बेटे की मौत हो गई। पिता-पुत्र दोनों की मौत 7 दिनों के भीतर हुई है। इससे परिवार में कोहराम मच गया है। यह मामला कानपुर देहात के अकबरपुर के अशोक नगर क्षेत्र का है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 58 साल के इम्तियाज उद्दीन प्राइमरी स्कूल में अध्यापक थे। उनके घर में एक पालतू बिल्ली पली हुई थी। कथित तौर पर बिल्ली ने उन्हें और उनके बेटे को काट लिया। पहले आवारा कुत्ते ने काटा था बिल्ली को बताते हैं कि लगभग एक महीने पहले बिल्ली को इलाके के आवारा कुत्ते ने काट लिया था। बिल्ली का इलाज भी कराया गया था। फिर भी बीते दिनों बिल्ली रेबीज से संक्रमित होकर हिंसक हो गई थी। बताया जा रहा है कि बिल्ली ने कथित तौर पर इम्तियाज उद्दीन और उनके 25 साल के बेटे अजीम को...
बांदा : कनवारा में किसके राजनीतिक संरक्षण में बेलगाम अवैध खनन, खनिज अधिकारी बोले..

बांदा : कनवारा में किसके राजनीतिक संरक्षण में बेलगाम अवैध खनन, खनिज अधिकारी बोले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कनवारा खदान पर प्रशासन की सख्ती बेअसर साबित हो रही है। खंड-5 पर अवैध खनन लगातार जारी है। सीमांकन रेखा से बाहर मशीनों से बालू निकाली जा रही है। इसके बावजूद खनिज विभाग रोस्टर से कार्रवाई की बात कर रहा है। ऐसे में साफ है कि कोई राजनीतिक संरक्षण कनवारा खदान पर चल रहे अवैध खनन को बचा रहा है। सवाल है कि आखिर कनवारा खदान को किसका राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। उधर, इस मामले में खनिज अधिकारी अर्जुन कुमार से भी बात की गई। प्रशासन की छापेमारी के बाद बढ़ी अवैध खनन की रफ्तार बताते चलें कि कुछ दिन पहले बांदा की कनवारा खदान पर प्रशासन ने छापा मारा था। छापेमारी में वहां निर्धारित सीमा रेखा के बाहर अवैध खनन होता पकड़ा गया था। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए खदान संचालक योगेश सिंह कुशवाहा निवासी ग्वालियर (एमपी) के खिलाफ 17,08,200 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। https://samarneetin...
UP : भाजपा में बड़ा फेरबदल, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने ली बैठक, 98 जिलों के प्रभारी बदले

UP : भाजपा में बड़ा फेरबदल, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने ली बैठक, 98 जिलों के प्रभारी बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। अब भाजपा की पूरी तैयारी लोकसभा चुनाव में उतरने की है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पार्टी ने यूपी में बड़ा फेरबदल किया है। सोमवार को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की अहम बैठक हुई। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा करते हुए 98 जिलों के प्रभारियों को बदला गया। प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की ली बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया है लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रभारियों को बदला गया है। उन्होंने कहा कि अवध क्षेत्र में प्रदेश महामंत्री संजय राय, काशी क्षेत्र में अमरपाल मौर्य और गोरखपुर क्षेत्र में गोविंद नारायण शुक्ल तता कानपुर क्षेत्र में अनूप गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में https://samarneetinews.com/bundelkhand-bjp-many-mlas-and-former-...
Update : झांसी में मुठभेड़, STF ने मार गिराया 1 लाख का ईनामी राशिद कालिया, पढ़िए पूरी खबर..

Update : झांसी में मुठभेड़, STF ने मार गिराया 1 लाख का ईनामी राशिद कालिया, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : हत्या एवं अपहरण के मुकदमों में वांछित 1 लाख का ईनामी बदमाश आज एसटीएफ से मुठभेड़ में ढेर हो गया। यह मुठभेड़ झांसी में हुई। जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 7 बजे झांसी के थाना मऊरानीपुर क्षेत्र में सितौरा रोड पर यूपी एसटीएफ और बदमाश राशिद कालिया उर्फ गौड़ा का आमना सामने हो गया। कानपुर और झांसी में था वांछित बताते हैं कि दोनों ओर से हुई गोलीबारी में कानपुर के चकेरी के रहने वाले बदमाश राशिद कालिया का खात्मा हो गया। एसटीएफ अधिकारियों की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बदमाश द्वारा की गई फायरिंग में डिप्टी एसपी संजीव दीक्षित और इंस्पेक्टर घनश्याम यादव को भी गोली https://samarneetinews.com/up-removed-girls-deadbody-from-grave-and-slept-with-her-all-night-suspected-of-rape-in-varanshi/ लगी है, लेकिन दोनों ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी। इसलिए दोनों ही बाल-बाल बच गए। ब...
Sitapur : हिंदू बनीं मुस्कान, इजरायल में लड़कियों से हमास की बर्बरता से हुई आहत..

Sitapur : हिंदू बनीं मुस्कान, इजरायल में लड़कियों से हमास की बर्बरता से हुई आहत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : यूपी के सीतापुर में एक मुस्लिम लड़की ने हिंदू धर्म अपना लिया। उसने हिंदू लड़के से शादी करते हुए अपना धर्म परिवर्तन किया। लड़की ने इसकी वजह भी बताई। उसने कहा कि इजरायल में लड़कियों के साथ हमास आतंकियों की बर्बरता देखी, वह बुरी तरह से आहत हुई। हमास आतंकियों ने इजरायली लड़कियों काफी बुरा सलूक किया। यह उसे गहरा दुख दे गया। शिशुपाल संग शादी के बंधन में बंधी मुस्कान राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना ने सीतापुर के काली मंदिर में दोनों की शादी कराई है। दरअसल, मुस्कान शाहजहांपुर जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने सीतापुर के शिशुपाल मौर्य नाम के युवक से शादी की है। मुस्कान ने शादी करने के लिए एक अनुबंध पत्र नोटरी कराया था। उसमें कहा था कि इजरायल में हमास आतंकियों द्वारा लड़कियों के साथ जिस तरह से बदसलूकी और बर्बरता हुई। उसे लेकर वह काफी आहत हैं। इसके चलते उन्होंने इस्लाम छो...
रामपुर : आजम खां का सपा कार्यालय भी सील, सुबह हुई थी स्कूल पर कार्रवाई

रामपुर : आजम खां का सपा कार्यालय भी सील, सुबह हुई थी स्कूल पर कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : रामपुर प्रसाशन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। आजम खां के रामपुर पब्लिक स्कूल के साथ-साथ सपा कार्यालय को भी सील कर दिया है। बताते हैं कि प्रशासनिक टीम शुक्रवार सुबह स्कूल पहुंची। टीम ने सील की कार्रवाई करने से पहले स्कूल की छुट्टी कराई। इसके बाद कार्रवाई शुरू की गई। उधर, स्कूल कर्मचारी फर्नीचर और सामान संभालते दिखाई दिए। बड़ी संख्या में अधिकारी और फोर्स रहा मौजूद अधिकारियों ने पूरे क्षेत्रों का दौरा भी किया। स्थिति का जायजा भी लिया। इसके बाद आजम के सपा कार्यालय को भी सील कर दिया गया।जानकारी के अनुसार सुबह स्कूल तो शाम करीब 4 बजे https://samarneetinews.com/up-news-ram-janmabhoomi-trust-invites-cm-yogi/ सपा कार्यालय को भी सील कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी और फोर्स मौजूद रहा। बताते चलें कि इससे पहले सपा नेता आजम खां के कब्जे से शिक्षा विभाग क...
17 साल की नाबालिग चला रही थी सेक्स रैकेट, पुलिस छापे में खुलासा-4 महिलाएं मुक्त

17 साल की नाबालिग चला रही थी सेक्स रैकेट, पुलिस छापे में खुलासा-4 महिलाएं मुक्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : एक 17 साल की लड़की पूरा सेक्स रैकेट चला रही थी। यह हैरान कर देने वाली खबर नवी मुंबई से सामने आई है। पुलिस ने छापा मारते हुए देह व्यापार (Sex Racket) का भंडाफोड़ दिया है। कहा जा रहा है कि इस सेक्स रैकेट को एक 17 साल की नाबालिग लड़ती द्वारा चलाया जा रहा था। मौके से पुलिस ने चार महिलाओं को छुड़ाया पुलिस का कहना है कि मौके से चार महिलाओं को मुक्त कराया गया है। चारों महिलाओं की उम्र लगभग 20 से 22 साल है। इनमें से एक नेपाल और दो बिहार की हैं। सभी को उनके घर https://samarneetinews.com/in-amroha-guest-house-attached-to-property-dealer-running-sex-racket/ वापस भेजा गया है। जानकारी के अनुसार एपीएमसी पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने वाशी इलाके में स्थित होटल पर छापा मारा। साथ ही मुंबई के मलाड की रहने वाली आरोपी नाबालिग लड़की https://samarneetinews.com/mor...
UP News : PM Modi पर मुस्लिम लड़की नजमा ने की PHD, पहली मुस्लिम महिला बनी

UP News : PM Modi पर मुस्लिम लड़की नजमा ने की PHD, पहली मुस्लिम महिला बनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर काशी की शोध छात्रा नजमा परवीन ने पीएचडी की है। पीएम मोदी पर शोध करने वाली वह पहली मुस्लिम महिला बन गई हैं। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की शोध छात्रा नजमा परवीन का नाम सुर्खियों में है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर https://samarneetinews.com/bollywood-dharmendra-broke-silence-on-liplock-kiss-scene-with-shabana-this-thing/ पीएचडी पूरी की है। उनके शोध का शीर्षक नरेंद्र मोदी का राजनीतिक नेतृत्व है। नजमा के अपने शोध ने पीएम मोदी को राजनीति का महानायक करार दिया है। नजमा की पीएचडी बीएचयू के राजनीति शास्त्र विभाग के प्रो. संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में पूरी हुई है। बताया जा रहा है कि नजमा ऐसा करने वाली पहली मुस्लिम महिला बन गई हैं। ये भी पढ़ें : पीएम मोदी ने वाराणसी में किया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम क...
Banda : बहन को गालियां और भाई का कत्ल करने वाला गिरफ्तार, बांदा पुलिस को सफलता

Banda : बहन को गालियां और भाई का कत्ल करने वाला गिरफ्तार, बांदा पुलिस को सफलता

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के जसपुरा में बहन को गालियां देने का विरोध करने पर भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने वाला पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पूरी घटना का खुलासा कर दिया। साथ ही आला कत्ल कुल्हाड़ी भी बरामद करने का दावा किया है। हत्याभियुक्त को पुलिस जेल भेज रही है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने प्रेसवार्ता करते हुए जानकारी दी। जसपुरा के झंझरीपुरवा में 1 नवंबर को हुई थी घटना जानकारी के अनुसार जसपुरा क्षेत्र के ग्राम झंझरीपुरवा में बीती 1 नवंबर को श्याम बरन नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी। हत्या की वारदात उसी गांव के रहने वाले रामचंद्र ने की थी। बताते हैं कि हत्याभियुक्त मृतक की चचेरी बहन को गालियां https://samarneetinews.com/rules-are-being-openly-flouted-in-these-two-mines-of-banda/ दे रहा था। इसका विरोध जब युवक ने किया, तो हत्याभियुक्...