Wednesday, February 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: झांसी

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी : छात्रा ने हॉस्टल में की सुसाइड, वजह तलाश रही पुलिस..

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी : छात्रा ने हॉस्टल में की सुसाइड, वजह तलाश रही पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : विश्वविद्यालय हाॅस्टल में एक छात्रा ने सुसाइड कर ली। छात्रा ने रात में अपने परिवार से बात भी की थी। इसके बाद उसका शव फांसी पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पूरा मामला बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के समता हास्टल से जुड़ा है। समता गर्ल्स हास्टल का है पूरा मामला जानकारी के अनुसार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के समता गर्ल्स हॉस्टल में बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की छात्रा सृष्टि (24) ने बीती रात फांसी लगाकर जान दे दी। आज पड़ोसी छात्राओं को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। गोरखपुर की रहने वाली छात्रा की बुधवार रात 11:30 बजे अपने परिवार के लोगों से बात हुई थी। उन्होंने आज फिर छात्रा को फोन किया। मगर कोई जवाब नहीं आया। फिर हास्टल वार्डन को काल की। तब सभी...
UP : मां की लव मैरिज बेटा न कर सका बर्दाश्त, जहर खाकर दी जान

UP : मां की लव मैरिज बेटा न कर सका बर्दाश्त, जहर खाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसी : मां की मोहब्बत एक बेटे को इतनी नगवार गुजरी कि उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। घटना से सभी स्तब्ध हैं। युवक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। मां सभी बच्चों को पाल-पोष रही थी। इसी दौरान लड़के की मां का दिल अपने से 10 साल छोटे एक युवक पर आ गया। मां ने लवमैरिज की तो बेटे ने जहर खाकर जान दे दी। अब पूरा परिवार दुखी है। घटना झांसी की है। पिता की हो चुकी थी 10 साल पहले मौत, मां ने पालापोषा दरअसल, झांसी के टोड़ीफतेहपुर के लिथौरा गांव के रहने वाले बिहाली लाल की करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी। उनके बेटे सुरेंद्र (19) ने आज जहर खाकर जान दे दी। पति की मौत के बाद सुरेंद्र और उसकी दो बहनों की जिम्मेदारी उसकी मां उठा रही थीं। मां ने ही बच्चों को पाल-पोषकर इतना बड़ा किया। महिला मजदूरी करती हैं। इसी दौरान साथ काम करने वाले एक युवक से उनके प्रेम संबंध हो गए। महिला ने युवक से शादी ...
जिला जेल में 14 कैदी HIV संक्रमित, अधिकारियों में हड़कंप मचा

जिला जेल में 14 कैदी HIV संक्रमित, अधिकारियों में हड़कंप मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, डेस्क : जिला कारागार में उस समय हड़कंप मच गया, जब पता चला कि जेल में निरुद्ध 14 बंदी एचआईवी से संक्रमित हैं। अधिकारियों ने उनका इलाज शुरू कराया है। इसके अलावा जांच में पता चला है कि 75 कैदी ऐसे हैं जो अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित हैं। उनका भी इलाज चल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार जिला कारागार में क्षमता से करीब 3 गुना कैदी बंद हैं। पूरा मामला झांसी जिला कारागार से जुड़ा है। झांसी के जिला कारागार में 536 बंदी रखने की क्षमता है, जबकि लगभग 1600 बंदी मौजूद हैं। 70 दूसरे असाध्य रोगों से ग्रसित जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के स्वास्थ्य का हर चौथे दिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से भेजे गए डाक्टरों द्वारा चेकअप होता है। इसी दौरान जांच में इसका खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार एचआइवी, कैंसर, क्षय रोग, ब्लडप्रेशर, शुगर जैसी गंभीर बीमारियों से कई बंदी ग्रसित हैं। ऐसे मरीजों का...
छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी PCS अफसर का सरेंडर, अदालत ने जेल भेजा

छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी PCS अफसर का सरेंडर, अदालत ने जेल भेजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी फरार पीसीएस अधिकारी ने अदालत में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। बताते हैं कि यह पीसीएस अधिकारी बीते दो साल से फरार था। मामला वर्ष 2019 में जालौन जिले का है और आरोपी अधिकारी चित्रकूट में तैनात था। अफसर पर पीड़ित छात्रा ने उसका वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया था। झांसी में दर्ज था मुकदमा, चित्रकूट में तैनाती बताया जाता है कि झांसी पुलिस ने पीसीएस अफसर सौजन्य कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के वक्त वह चित्रकूट जिले में एसडीएम के तौर पर तैनात थे। इसके बाद एसडीएम फरार हो गए थे। अब दो साल बाद उन्होंने सरेंडर किया है। यह है पूरा मामला दरअसल, यह पूरा मामला 2017 से शुरू हुआ था। झांसी में पढ़ने वाली एक छात्रा की मुलाकात पीसीएस अधिकारी सौजन्य कुमार से हुई। छात्रा का आरोप हैै कि सौजन्य...
Update-Big News : झांसी में सिरफिरे ने पहले छात्र पर क्लास में झोंका फायर,  फिर छात्रा को घर में घुसकर मारी गोली

Update-Big News : झांसी में सिरफिरे ने पहले छात्र पर क्लास में झोंका फायर, फिर छात्रा को घर में घुसकर मारी गोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/झांसी : आज शुक्रवार को झांसी में एक युवक के दुस्साहस की भयावह घटना सामने आई है। दरअसल, एक युवक ने अपने ही साथी को क्लास में घुसकर गोली मार दी। इसके बाद एक छात्रा के घर पहुंचा और वहां छात्रा को भी गोली मार दी। कुछ देर बाद छात्रा की मौत हो गई। वहीं छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, छात्रा को गोली मारकर भाग रहे आरोपी युवक को लोगों ने पकड़ लिया। प्रथमदृष्टया पुलिस मान रही त्रिकोणीय प्रेमप्रसंग उसे बांधकर जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। एसपी दिनेश कुमार पी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक से पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जा रहा है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस प्रथमदृष्टया मामले को त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के रूप में देख र...
Covid-19: झांसी जेल में 202 कैदी कोरोना पाॅजिटिव मिले, हड़कंप मचा

Covid-19: झांसी जेल में 202 कैदी कोरोना पाॅजिटिव मिले, हड़कंप मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, झांसीः कोरोना संकट के बीच झांसी से बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुवार को झांसी जेल में 202 कैदियों के कोरोना पाॅजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इसके साथ ही जेल अधिकारियों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि एहतियात के तौर पर सभी प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। जेल में कुल 788 कैदियों की जांच अधिकारियों का कहना है कि जेल में कुल 788 कैदियों की जांच हुई थी। इनमें से 202 बंदियों और 2 जेल कर्मियों की जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं। बाकी कैदियों की भी जांच की जा रही है। सभी तरह की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग-प्रशासन अलर्ट बताया जाता है कि जिन बैरक में संक्रमित कैदी रहते थे उनको सेनेटाइज किया जा रहा है। कैदियों को कोविड अस्...
बड़ी खबरः बांदा मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल की झांसी से भी पाॅजिटिव रिपोर्ट

बड़ी खबरः बांदा मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल की झांसी से भी पाॅजिटिव रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है। राजकीय मेडिकल कालेज बांदा के प्रिंसिपल डा. मुकेश कुमार की ट्रूनेट मशीन के बाद झांसी से आई कोरोना जांच रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है। बुधवार को स्थानीय ट्रामा सेंटर में ट्रूनेट मशीन से दो बार जांच के दौरान डा. मुकेश की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। इसके बाद उनके सैंपुल झांसी मेडिकल कालेज जांच को भेजे गए थे। आज गुरुवार शाम मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया कि झांसी मेडिकल कालेज से प्राचार्य की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव ही आई है। अब एहतियात बरता जाएगा और सेनेटाइजेशन व थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कराई जाएगी। 25 को आए थे उच्च चिकित्सा शिक्षा मंत्री बता दें कि गुरुवार को जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन पर हुई प्राचार्य की पत्नी की कोरोना जांच रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है। वहीं दूसरी ओर अतर्रा के आयुर्वेदिक चिकित्सालय के डाक्टर की रिपोर्ट भी ...
खूब उड़ी कानपुर मेडिकल कालेज की प्राचार्य आरतीलाल चंदानी के तबादले की अफवाह, देर शाम लगा विराम

खूब उड़ी कानपुर मेडिकल कालेज की प्राचार्य आरतीलाल चंदानी के तबादले की अफवाह, देर शाम लगा विराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः जीएसवीएम मेडिकल कालेज, कानपुर की प्राचार्य डा. आरतीलाल चंदानी पिछले कुछ दिनों से तब्लीगी जमात के लोगों पर टिप्पणी को लेकर वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। गुरुवार को उनके तबादले की दिनभर चर्चा होती रही। अफवाह इतनी ज्यादा थी कि हर किसी की जुबान पर यह विषय था। शाम को उनके तबादले की अफवाह पर पूरी तरह से विराम लग गया। दरअसल, डा. आरतीलाल चंदानी के तबादले को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा रही। समर्थन और विरोध की बातें आईं सामने काफी लोग उनके समर्थन में रहे तो विरोध में भी चर्चा करते दिखे। हालांकि, डा. चंदानी के तबादले की जानकारी पूरी तरह अफवाह साबित हुई। देर शाम इसपर उस वक्त विराम लग गया, जब शाम को डा. चंदानी ने वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ एसएसपी (कानपुर) अनंतदेव को तहरीर दी। अब माना जा रहे है कि वीडियो वायरल करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। यह था पू...
लाॅकडाउन में गोलमालः हैंडपंप से निकल रही थी शराब, पुलिस ने खोला राज

लाॅकडाउन में गोलमालः हैंडपंप से निकल रही थी शराब, पुलिस ने खोला राज

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसीः लाॅक डाउन के बीच एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है। एक ऐसा हैंडपंप मिला है जिसका हत्था चलाते ही पानी की जगह शराब निकलने लगती थी। जंगल में लगे इस हैंडपंप ने सबको खूब चौंकाया। सूचना पर पुलिस भी जांच को पहुंची। काफी खोजबीन के बाद हकीकत का खुलासा हुआ। दरअसल, हैंडपंप को जमीन में गाढ़े गए ड्रमों से जोड़ा गया था जिसमें शराब भरी थी। ये काम इतनी चालाकी से किया गया था कि किसी को जरा भी शक नहीं हो रहा था कि हैंडपंप को शराब तस्करी के लिए लगाया गया है। शराब माफियाओं ने अपनाया हथकंडा पुलिस ने शुक्रवार को जमीन से हैंडपंप उखाड़ा तो सारा गोलमाल सामने आ गया। दरअसल, यह हैंडपंप डहरौली गांव में एक डेरे पर लगा था। मौके से पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया, जो शराब माफियाओं की साथी बताई जा रही हैं। महिलाओं ने पुलिस को बताया है कि ये तरीका शराब बेचने के लिए अपनाया गया था। इस हैंडपंप से ...
कानपुर एसटीएफ (STF) के हत्थे चढ़ा झांसी व्यापारी गोलीकांड का ईनामी बदमाश

कानपुर एसटीएफ (STF) के हत्थे चढ़ा झांसी व्यापारी गोलीकांड का ईनामी बदमाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुरः झांसी में लगभग दो साल पहले सरेआम एक व्यापारी की पजेरो गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर एक हत्या व तीन को घायल करने की जघन्य वारदात के एक आरोपी को यूपी कानपुर की एसटीएफ ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कानपुर एसटीएफ द्वारा पकड़े गए बदमाश का नाम अंगद सिंह गुर्जर है जो झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने को उसकी लंबे समय से तलाश थी और उसपर 25,000 रुपए का ईनाम घोषित था। बाद में इसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ कानपुर की टीम को उसकी तलाश में लगाया गया था। एसटीएफ लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए उसपर नजर रख रही थी। सरदार सिंह लकारा गैंग का सदस्य है पकड़ा गया अपराधी बता दें कि पकड़ा गया बदमाश झांसी के दुर्दांत अपराधी सरदार सिंह लकारा गैंग के मुखिया का भतीजा है, जो खुद में बड़ा अपराधी है। खुद गिरोह का मुखिया सरदार सिंह लकारा इस वक्त ग्वालियर जेल में ...