Monday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: कांग्रेस

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का 71 साल की उम्र में निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का 71 साल की उम्र में निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : कांग्रेस के चाणक्य कहे जाने वाले वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का कोरोना से निधन हो गया। वह 71 साल के थ। बुधवार को उनके निधन की खबर से कांग्रेस खेमे में शोक की लहर दौड़ गई। बताते हैं कि करीब 1 माह पहले वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। इसके बाद से उनका लगातार इलाज चल रहा था। सीएम योगी ने जताया दुख उनके निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। सीएम योगी ने कहा कि उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ जुड़ी हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति दें। साथ ही शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति दें। उधर, बसपा प्रमुख मायावती ने भी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के निधन पर दुख जताया है। इसी तरह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अहमद पटेल के निधन पर दुख जताया है। ये भी पढ़ें : योगी सरकार का लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून, 10 साल तक सजा और जुर्माना भी...
गुलाम से आजाद हुई कांग्रेस..सोनिया गांधी का बड़ा फैसला

गुलाम से आजाद हुई कांग्रेस..सोनिया गांधी का बड़ा फैसला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, समरनीति न्यूज, डेस्क : कांग्रेस पार्टी में चिट्ठी विवाद के बाद आज शुक्रवार को एक बड़ा बदलाव सामने आया। पार्टी के बड़े नेता गुलाम नबी आजाद को महासचिव पद से हटा दिया गया है। उनके साथ तीन और महासचिव हटाए गए हैं। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान जारी करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि गुलाम नवी आजाद, अंबिका सोनी, मोतीलाल वोरा के साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे को महासचिव पद से हटा दिया गया है। गुलाम हटाए गए, सुरजेवाला का कद और ऊंचा वहीं पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का कद और ऊंचा कर दिया गया है। अब उनको कांग्रेस अध्यक्ष को सलाह देने वाली उच्च स्तरीय छह सदस्यीय समिति में शामिल कर लिया गया है। इतना ही नहीं सुरजेवाला कांग्रेस पार्टी के महासिचव होंगे। उनको कर्नाटक का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही मधुसूदन मिस्त्री को केंद्रीय चुनाव समिति का अध्यक...
कांग्रेस से रायबरेली विधायक अदिति सिंह निलंबित, भाजपा प्रेम पड़ा भारी

कांग्रेस से रायबरेली विधायक अदिति सिंह निलंबित, भाजपा प्रेम पड़ा भारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः भाजपा सरकारों से लगातार नजदीकी और अपनी ही पार्टी के फैसलों पर ऊंगली उठाने वालीं रायबरेली की विधायक अदिति सिंह आखिरकार कांग्रेस पार्टी से निलंबित कर दी गई हैं। बताते चलें कि कांग्रेस विधायक अदिति कांग्रेस के बेहद करीबी रहे विधायक अखिलेश सिंह की बेटी हैं और 2017 में पहली बार विधायक बनी हैं। इससे पहले भी अदिति पर लगातार भाजपा से नजदीकी को लेकर सवाल उठते रहे हैं। बीते लगभग एक साल से ज्यादा समय से पार्टी में उन्हें बागी विधायक के तौर पर जाना जा रहा था, लेकिन अबतक कांग्रेस ने उनको पार्टी से निकाला नहीं। लगातार बागी तेवर में थीं विधायक अदिति वहीं अदिति सिंह लगातार बागी तेवर में रहीं। इतना ही नहीं अब ताजा मामले में अदिति ने प्रवासी कामगारों की मदद करने को कांग्रेस द्वारा बसे लगाने पर भी ऊंगली उठाई। पार्टी ने अदिति के इस कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया और अनुशासनहीनता के मामले म...
बांदा में पूर्व सांसद रामनाथ दुबे का निधन, शोक की लहर

बांदा में पूर्व सांसद रामनाथ दुबे का निधन, शोक की लहर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में पूर्व सांसद रामनाथ दुबे का आज बुधवार शाम करीब 4 बजे निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे और बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना आते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। बताते चलें कि सन् 1980 से लेकर 1985 तक वह कांग्रेस पार्टी के बांदा सीट से सांसद रहे थे। इसके साथ वर्ष 2001 से लेकर 2006 तक कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष भी रहे। उनके निधन की सूचना मिलते ही आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया। बड़ीं संख्या में लोगों ने शोक प्रकट किया। शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। बताया जाता है कि उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और दो बेटियां हैं। पूर्व सांसद श्री दुबे के निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रद्युम दुबे लालू, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, मो इदरीश, व्यवसाई सुधीर गुप्ता, प्रशांत शर्मा (मुन्ना), रा...
कांग्रेस में ‘बब्बर राज’ खत्म, अब अजय कुमार लल्लू बने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस में ‘बब्बर राज’ खत्म, अब अजय कुमार लल्लू बने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। फिल्म अभिनेता एवं कांग्रेस पार्टी के यूपी अध्यक्ष राज बब्बर को हटाकर उनकी जगह पर कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू को प्रदेश की बागडौर सौंपी गई है। बताते चलें कि राज बब्बर ने लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए पहले ही पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ अब यूपी में बब्बर राज खत्म होकर अजय कुमार लल्लू के हाथ में बागडौर आ गई है। 12 महासचिव, 24 सचिव अध्यक्ष पद के साथ ही कांग्रेस कमेटी के महासचिवों और सचिवों को भी बदला गया है। इनमें पांच उपाध्यक्षों के साथ ही 12 महासचिव और 24 सचिवों को नई इकाई में शामिल किया गया है। बताते चलें कि वैश्य (ओबीसी) समाज से आने वाले अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस के टिकट पर दो बार विधायक रह चुके हैं। इस बार कांग्रेस ने यूपी में कांग्रेस के ...
भाजपा प्रेम में बागी विधायक आदिती को कांग्रेस ने थमाया नोटिस

भाजपा प्रेम में बागी विधायक आदिती को कांग्रेस ने थमाया नोटिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः कांग्रेस के लिए सिरदर्द बनीं पार्टी की बागी विधायक आदिती सिंह को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दरअसल, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र में पार्टी के बहिष्कार के बावजूद आदिती उसमें न सिर्फ शामिल हुईं, बल्कि अपने विचार भी वहां रखे। भाजपा ने भी कांग्रेस विधायक पर मेहरबानी दिखाई और उनको स्काट के साथ ही विशेष सुरक्षा भी मुहैया कराई है। अब कांग्रेस के अजय लल्लू ने शुकवार को अदिति की विशेष सत्र में उपस्थिति को अनुशासनहीनता करार देते हुए उनके जवाब देने को कहा है। दो दिन में मांगा नोटिस पर जवाब बताते हुए उनसे जवाब मांगा है। साथ ही आदिती को दो दिन की समयसीमा जवाब देने को दी गई है। दो दिन में अगर बागी कांग्रेस विधायक आदिती जवाब नहीं देती हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं दूसरी ओर रायबरेली में कांग्रेस विधायक अदिति के बागी रु...
कानपुर में पार्टी नेताओं से मिलते हुए हमीरपुर पहुंचे राजबब्बर ने की जनसभा

कानपुर में पार्टी नेताओं से मिलते हुए हमीरपुर पहुंचे राजबब्बर ने की जनसभा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/बांदाः यूपी में उप चुनाव को लेकर राजनीतिक रस्साकसी तेज हो गई है। सभी दलों के नेताओं ने वोटरों की परिक्रमा शुरू कर दी है। फिर चाहे भाजपा के नेता या मंत्री हों या फिर कांग्रेस और दूसरे दलों के। बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर पार्टी नेता प्रमोद तिवारी के साथ बुंदेलखंड के हमीरपुर जिला पहुंचे। वहां आने वाली 23 सितंबर को विधानसभा के लिए उप चुनाव होना है। हमीरपुर जाते वक्त दोपहर में राजबब्बर कानपुर के नौबस्ता हाइवे पर कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने गोविंदनगर सीट पर होने वाले उप चुनाव को लेकर जानकारी ली। साथ ही कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा कि चुनाव जीतने के लिए जीन-जान से जुट जाएं। सुमेरपुर के रामलीला मैदान में जनसभा उन्होंने गोविंदनगर सीट पर चुनाव की स्थिति का भी जायजा लिया। हालांकि इस दौरान कांग्रेस की प्रत्याशी और दूसरे कई नेता ...
कांग्रेस ने कानपुर से एनएसयूआई की करिश्मा ठाकुर को मैदान में उतारा, अब दिलचस्प मुकाबला

कांग्रेस ने कानपुर से एनएसयूआई की करिश्मा ठाकुर को मैदान में उतारा, अब दिलचस्प मुकाबला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर की गोविंद नगर विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस ने युवा महिला चेहरे पर दांव लगाते हुए राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की महासचिव करिश्मा ठाकुर को मैदान में उतारा है। दरअसल, राजनीतिक बैकग्राउंड वाली करिश्मा युवा नेता हैं और ऐसे में गोविंद नगर सीट पर मुकाबला दिलचस्प बन गया है। उनके पिता राजेश सिंह क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष रहे हैं। पिता ने कांग्रेस के टिकट पर सरसौल विधानसभा सीट पर चुनाव भी लड़ा था। करिश्मा की बात करें तो वर्ष 2013 में एनएसयूआई के समर्थन से वह दिल्ली छात्रसंघ का चुनाव लड़ीं और उस वक्त इकलौती विजेता प्रत्याशी के रूप में महासचिव बनीं। बीते छह साल से वह दिल्ली यूनिवर्सिटी की राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन मुख्यधारा की राजनीति में अब उनका यह पहला कदम होगा। यह बात और है कि वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। हालांकि, टिकट मि...
बांदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, गरीब वृद्धों को बांटे फल

बांदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, गरीब वृद्धों को बांटे फल

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ मनाया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने वृद्ध आश्रम में ही रहने वाले वृद्धों को फल वितरित किए व उनकी कुशलता एवं स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली। आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों ने राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए उनके लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में जिले के सभी कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के चित्र पर तिलक किया। बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसी   उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने नेतृत्व से हमारे सामने सच्चाई के रास्ते पर चलकर ईमानदार, सादगीपूर्ण व संवेदनशील नेतृत्व का उदाहरण प्रस्तुत किया है। साथ ही कांग्रेस उनके नेतृत्व में युवाओं, किसानों, मजदूरों, वंचितों व महिलाओं के मुद्दों पर सं...
कांग्रेस ने अपने प्रवक्ताओं को 1 महीने टीवी डिबेट में शामिल होने से रोका, यह है पूरी वजह

कांग्रेस ने अपने प्रवक्ताओं को 1 महीने टीवी डिबेट में शामिल होने से रोका, यह है पूरी वजह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस का मंथन जारी है। हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेेस के कई नेताओं ने इस्तीफा दे दिया तो कई ने पेशकश की है। इस बीच कांग्रेस ने फैसला लिया है कि कांग्रेस एक महीने तक अपने प्रवक्ताओं को टीवी डिबेट में नहीं भेजेगी। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गुरुवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, ''कांग्रेस ने टेलिविजन डिबेट में एक महीने तक अपने प्रवक्ताओं को ना भेजने का फैसला किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस नहीं चाहती कि उसके प्रवक्ताओं की किसी भी गलती से पार्टी की मुश्किलें और बढ़ जाएं। ट्वीट कर सूरजेवाला ने दी जानकारी   सभी मीडिया चैनल/एडिटर्स से अनुरोध है कि वे अपने शो में कांग्रेस प्रतिनिधियों की जगह ना रखें।'' कांग्रेस से पहले समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इलेक्ट्...