Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

बांदा में बोलेरो की टक्कर में पलटा टेंपो, एक की मौके पर मौत

बांदा में बोलेरो की टक्कर में पलटा टेंपो, एक की मौके पर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बोलेरो की टक्कर से टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार बबेरू बबेरू क्षेत्र में हुआ हादसा कस्बे के मनोरथथोक के रहने वाले दिनेश गौतम (33) टेंपो चलाते थे। शुक्रवार शाम बबेरू से तिंदवारी जा रहे थे। इसी बीच हरदौली और टोलाकलां के बीच सामने से आ रही बोलेरो से उनकी टेंपो की टक्कर हो गई। टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस सेवा के नंबर पर ही। एंबुलेंस से घायल को अस्पताल ले जाया जा रहा था। तभी उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी रीतू के अलावा एक बेटा छोड़ गया है। ये भी पढ़ें : बांदा : दारु पीकर साली के कमरे में घुसा जीजा मुंह दबाकर करने लगा अश्लील.. https://samarneetinews.com/banda-brother-in-law-en...
बांदा में मालिक को रोज चूना लगा रहा था कर्मचारी, सीसीटीवी से खुला राज, पढ़िए खबर..

बांदा में मालिक को रोज चूना लगा रहा था कर्मचारी, सीसीटीवी से खुला राज, पढ़िए खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र में महाराणा प्रताप चौराहे पर स्थिति मेडिकल स्टोर के संचालक राममोहन गुप्ता ने रिपोर्ट लिखाई है। उनका कहना है कि शहर के खाईंपार निवासी नरेश गुप्ता उनके मेडिकल स्टोर पर काम करता था। वह सुबह 7 से 9 बजे के बीच उनकी दुकान से दवाएं चोरी करता था। चोरी की घटना सीसीटीवी फुटैज में कैद हो गई, तो पूरा खुलासा हुआ। संचालक ने बताया कि पूछताछ करने पर आरोपी ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। उधर, पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। बताते हैं कि कर्मचारी लंबे समय से दुकान संचालक को चूना लगा रहे थे। ये भी पढ़ें : पढ़िए ! BJP जिलाध्यक्षों की सूची : बांदा-कानपुर-बिजनौर-सीतापुर-अमरोहा में ये बने भाजपा जिलाध्यक्ष   ...
बांदा में दो युवतियां लापता, दोनों के तय हैं निकाह

बांदा में दो युवतियां लापता, दोनों के तय हैं निकाह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा कोतवाली क्षेत्र में दो युवतियां लापता हैं। दोनों के निकाह तय हैं। ऐसे में परिवार उनकी तलाश में जुटा है। वहीं पुलिस को भी सूचना दी गई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने सूचना दी है कि उसकी बेटी समेत युवतियां लापता हैं। दोनों रिश्ते में बहन लगती हैं। उसने बताया कि गुरुवार को वह बांस काटने घर से निकला था। FIR दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस पत्नी रिश्तेदारी में मध्यप्रदेश गई हुई थी। बताया कि शाम करीब 6 बजे वह घर पहुंचा तो देखा कि मोबाइल स्विच आफ था। पिता ने बताया कि दोनों लड़कियों का निकाह तय हो चुका था। उधर, कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह गौर ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, चर्चा है कि दोनों अपनी मर्जी से कहीं गई हैं। ये भी पढ़ें : पढ़िए ! BJP जिलाध्यक्षों की सूची : बांदा-कानपुर-बिजनौर-सीतापुर-अमरोहा में ...
सीतापुर में दिनदहाड़े व्यापारी से साढ़े 9 लाख की लूट, आक्रोशित व्यापारियों का धरना

सीतापुर में दिनदहाड़े व्यापारी से साढ़े 9 लाख की लूट, आक्रोशित व्यापारियों का धरना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर में आज दिनदहाड़े एक गल्ला व्यापारी से बदमाशों ने साढ़े 9 लाख रुपए की लूट कर डाली। लूट की यह वारदात गल्ला मंडी के अंदर हुई। बाइक सवार बदमाशों ने रुपए से भरा बैग झपटा और वहां से फरार हो गए। व्यापारियों ने गल्ला मंडी के अंदर धरना देते हुए लूटी की घटना के जल्द खुलासे की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित व्यापारियों को शांत किया। गल्ला मंडी में दिनदहाड़े वारदात से सनसनी जानकारी के अनुसार शहर के नारायणनगर मोहल्ले के रहने वाले पप्पू गुप्ता की गल्ला मंडी में आढ़त है। आज दोपहर वह सिविल लाइन स्थित बैंक की शाखा से 9 लाख 50 हजार रुपए निकालकर लौट रहे थे। ये भी पढ़ें : viral video : स्‍कूल में ठुमके लगाकर वीडियो बनाने वाली शिक्षिका सस्पेंड, जांच शुरू उनके साथ उनका मुनीम बिनोद भी था। इसी दौरान पल्सर सवार दो बदमाशों ने उनसे रुपए से भरा बैग छ...
पढ़िए ! BJP जिलाध्यक्षों की सूची : बांदा-कानपुर-बिजनौर-सीतापुर-अमरोहा में ये बने भाजपा जिलाध्यक्ष

पढ़िए ! BJP जिलाध्यक्षों की सूची : बांदा-कानपुर-बिजनौर-सीतापुर-अमरोहा में ये बने भाजपा जिलाध्यक्ष

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बिजनौर, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, मुरादाबाद, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश बीजेपी ने नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। बांदा, कानपुर, सीतापुर, बिजनौर, ललितपुर, चित्रकूट समेत कई जिलों में यूपी बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बड़ा बदलाव किया है। पूरे यूपी में 75 प्रतिशत जिलाध्यक्षों को बदल दिया है। अब नए जिलाध्यक्षों के जिम्मे लोकसभा 2023 का रण होगा। दरअसल, बीजेपी में लंबे समय से संगठन के फेरबदल की चर्चाएं थीं। शुक्रवार को इसपर विराम लग गया। भाजपा के संगठनात्मक 98 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। करीब दो महीने से इस बारे में चर्चाएं थीं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाते हुए नियुक्तियां की गई हैं। सिर्फ 25 जिलाध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे। जारी सूची में सिर्फ पांच महिला जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। लखनऊ महानगर में आनंद द्विवे...
यूपी में BJP ने 75 प्रतिशत जिलाध्यक्ष बदले, बड़े पैमाने पर बदलाव, पढ़िए पूरी लिस्ट..

यूपी में BJP ने 75 प्रतिशत जिलाध्यक्ष बदले, बड़े पैमाने पर बदलाव, पढ़िए पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बिजनौर, बुंदेलखंड, महोबा, मुरादाबाद, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, हमीरपुर
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों की मद्देनजर संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पूरे यूपी में 75 प्रतिशत जिलाध्यक्षों को बदल दिया है। अब नए जिलाध्यक्षों के जिम्मे लोकसभा 2023 का रण होगा। देखिए जिलाध्यक्षों की लिस्ट..   दरअसल, बीजेपी में लंबे समय से संगठन के फेरबदल की चर्चाएं थीं। शुक्रवार को इसपर विराम लग गया। पार्टी ने सभी जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी। भाजपा के संगठनात्मक 98 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। इन सूचियों का दावेदारों को लंबे समय से इंतजार था। करीब दो महीने से इस बारे में चर्चाएं थीं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाते हुए नियुक्तियां की गई हैं।   सिर्फ 25 जिलाध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे। जारी सूची में सिर्फ पांच महिला जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई ...
बांदा जिपं सदस्य ने घर-घर पहुंचकर लिया एक मुठ्ठी मिट्टी और चावल

बांदा जिपं सदस्य ने घर-घर पहुंचकर लिया एक मुठ्ठी मिट्टी और चावल

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत बांदा के महोखर जिला पंचायत सदस्य ने घर-घर पहुंचकर एक मुट्ठी मिट्टी और चावल संग्रहित किया। बड़ोखर मंडल में पचनेही गांव में यह अभियान चलाया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हिमांशू सिंह, श्याम बाबू पाल, धीरेंद्र प्रताप सिंह, राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे। बताते चलें कि जिले में पूरे प्रदेश की तरह मेरी माटी-मेरा देश अभियान चल रहा है।  इस अभियान को सफल बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है। ये भी पढ़ें : दुखद : बांदा में राज्यमंत्री के पीआरओ के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर दी जान  https://samarneetinews.com/viral-video-teacher-who-made-video-while-dancing-in-school-suspended-investigation-started/...
viral video : स्‍कूल में ठुमके लगाकर वीडियो बनाने वाली शिक्षिका सस्पेंड, जांच शुरू

viral video : स्‍कूल में ठुमके लगाकर वीडियो बनाने वाली शिक्षिका सस्पेंड, जांच शुरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Teacher Dance Video बुलंदशहर जिले में शिक्षण कार्य छोड़ स्कूल में ठुमके लगाकर डांस करना और वीडियो रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना एक शिक्षिका को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर जैसे ही शिक्षिका के वीडियो वायरल होने शुरू हुए, शिक्षा विभाग के अधिकारी भी हैरान रह गए। बीएसए ने कार्रवाई करते हुए शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ जांच बैठा दी है। साथ ही आरोपी शिक्षिका को दूसरे स्कूल से संबंद्ध कर दिया गया है। वीडियो वायरल होने पर मामले ने तूल पकड़ा दरअसल, यह पूरा मामला बुलंदशहर जिले के शिकारपुर ब्लाक के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय रिवाड़ा से जुड़ा है। वहां के प्रधानाध्यापक भीम प्रकाश की ओर से सहायक अध्यापिका प्रभा नेगी पर समय पर स्कूल नहीं आने, मनमानी करने, स्टाफ से अभद्रता करने, जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और मेज पर बैठने के अलावा बैंच पर ब...
बच्चों को राहत : स्कूलों में संडे के साथ शनिवार को भी छुट्टी, UP में लागू होगी नई शिक्षा नीति, पढ़ाई के घंटे और बस्ते का बोझ होगा कम..

बच्चों को राहत : स्कूलों में संडे के साथ शनिवार को भी छुट्टी, UP में लागू होगी नई शिक्षा नीति, पढ़ाई के घंटे और बस्ते का बोझ होगा कम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : बच्चों के मन पर पढ़ाई का और कंधों पर स्कूल संचालकों की कमीशनखोरी वाली ढेरों किताबों से भरे बस्ते का भारी बोझ। यह कड़वी सच्चाई किसी से छिपी नहीं है, लेकिन अब योगी सरकार इस दिशा में बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है। जी हां, जल्द ही यूपी सरकार बच्चों पर पढ़ाई और बस्ते के बोझ को कम करने जा रही है। योगी सरकार ने दिए नई नियमावली तैयार करने के निर्देश दरअसल, यूपी सरकार ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग को नई नियमावली तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। नई शिक्षा नियमावली के तहत यूपी के प्रदेशभर के स्कूलों में नई समय सीमा तय होगी। साथ ही सप्ताह में केवल 29 घंटे कक्षाएं लगेंगी। इतना ही नहीं, संडे के साथ महीने में दो शनिवार छुट्टियां भी होंगी। 10 दिन बिना बैग स्कूल जाने की होगी छूट, रिक्रिएशन.. बात यहीं खत्म नहीं होगी। नई शिक्षा नीति के त...
प्रेमिका को वीडियो काॅल कर सुसाइड, कच्ची उम्र के प्यार में नाबालिग का खौफनाक कदम..

प्रेमिका को वीडियो काॅल कर सुसाइड, कच्ची उम्र के प्यार में नाबालिग का खौफनाक कदम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : यूपी के फतहेपुर में कच्ची उम्र के प्यार में एक नाबालिग लड़के ने खौफनाक कदम उठा लिया। लड़के ने अपनी प्रेमिका को वीडियो काॅल की और उससे कहा कि मरने जा रहा है। इसके कुछ देर बाद उसने फांसी लगा लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार के लोग नहीं थे घर पर.. जानकारी के अनुसार फतेहपुर के लोधीगंज के रहने वाले एक 16 साल के छात्र आयुष लोधी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय माता-पिता घर पर नहीं थे। परिवार के बाकी सदस्य भी अपने-अपने काम से गए हुए थे। इसी दौरान आयुष ने यह कदम उठाया। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक एसपी विजय शंकर सिंह का कहना है कि लोधीगंज मोहल्ले के छात्र आयुष ने फांसी लगाकर जान दी है। ये भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान बोले- विपक्ष का इंडिया नाम, जैसे नई बोतल में पुरानी शराब उन्होंने कहा कि प्र...