Wednesday, August 5सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तरप्रदेश

उप चुनाव से पहले BJP को झटका, अखिलेश यादव की मौजूदगी में विजय बहादुर समेत कई घर लौटे

उप चुनाव से पहले BJP को झटका, अखिलेश यादव की मौजूदगी में विजय बहादुर समेत कई घर लौटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : यूपी में उप चुनावों से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और गोसाईंगंज वार्ड सदस्य विजय बहादुर यादव ने भाजपा छोड़ सपा ज्वाइन कर ली है। उनके साथ कई नेताओं और ग्राम प्रधानों ने भी सपा की सदस्यता ली है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सपा प्रदेश कार्यालय में खुद सभी नेताओं को सदस्यता दिलाई। अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश कार्यालय में विजय बहादुर यादव को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पिछले जिला पंचायत चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हुए थे। इतना ही नहीं पहली बार लखनऊ में भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में विजय बहादुर की अहम भूमिका रही थी। यही वजह है कि बीजेपी के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। ये भी पढ़ें : UP : अखिलेश की गुगली में फंसे केशव, 24 घंटे में पीएम मोदी से भी ज्यादा पुकारा नाम...
CMYogi की बुलाई मंत्रियों की बैठक, उप-चुनाव क्षेत्र में रात्रि विश्राम के निर्देश

CMYogi की बुलाई मंत्रियों की बैठक, उप-चुनाव क्षेत्र में रात्रि विश्राम के निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : यूपी की सियासत इस समय काफी गरमाई हुई है। एक ओर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में यूपी के डिप्टी सीएम की मीटिंग को लेकर सियासी गलियारे में चर्चा छिड़ी है। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कुछ मंत्रियों की बैठक बुलाई। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि विकास परियोजनाओं, बाढ़ की स्थिति आदि विषयों पर चर्चा हुई। सभी मंत्रियों को विधानसभावार सौंपी गई जिम्मेदारी कहा कि उप चुनाव में सभी 10 सीटें जीतनी हैं, इसलिए विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। प्रभारी मंत्रियों को संबंधित विधानसभा क्षेत्र में दो रात्रि विश्राम के निर्देश दिए। साथ ही कार्यकर्ताओं से बातचीत करने और सबसे ज्यादा बूथों पर जोर देने को कहा। इन मंत्रियों को अलग-अलग विधान सभाओं का प्रभारी बनाते हुए जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताते चल...
क्या यूपी बीजेपी में होने वाला है कुछ बड़ा..? दिल्ली में जेपी नड्डा और केशव प्रसाद मौर्या की मुलाकात..

क्या यूपी बीजेपी में होने वाला है कुछ बड़ा..? दिल्ली में जेपी नड्डा और केशव प्रसाद मौर्या की मुलाकात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : क्या यूपी बीजेपी में अब कुछ बड़ा बदलाव होने वाला है..? यह सवाल दिल्ली से लेकर लखनऊ और उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में खूब उठ रहा है। इसकी वजह मंगलवार शाम को हुई दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या की मीटिंग है। बताते हैं कि दोनों नेताओं के बीच 1 घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई। इसके बाद रात 10 बजे करीब नड्डा ने यूपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से भी मुलाकात की। डिप्टी सीएम से एक घंटे बंद कमरे में मुलाकात इन मुलाकातों के बाद दिल्ली से लेकर लखनऊ तक सियासी हलचल मच गई। माना जा रहा है कि यूपी बीजेपी में बड़ा बदलाव होने वाला है। यह बदलाव संगठात्मक भी हो सकता है और सरकार में भी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उप मुख्यमंत्री मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी को मुलाकात के लिए दिल्ली बुलाया था। 1 घंटे तक केशव प्रसाद म...
बांदा में तिंदवारी पेट्रोल पंप के पास हादसा, बाराबंकी के चालक की मौत

बांदा में तिंदवारी पेट्रोल पंप के पास हादसा, बाराबंकी के चालक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में तिंदवारी पेट्रोल पंप के पास दो ट्रकों की तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। इससे एक ट्रक चालक की मौत हो गई। मरने वाला बाराबंकी का था। यह हादसा तिंदवारी थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास हुआ। जानकारी के अनुसार बाराबंकी जिले के पांडेपुरवा निवासी साहेब बक्श यादव का बेटा शिव नारायण (19) ट्रक चलाता था। सोमवार रात बालू लादने जा रहा था। आगे वाले ट्रक के अचानक ब्रैक से हादसा दो ट्रक आगे-पीछे चल रहे थे। बताते हैं कि आगे वाले ट्रक ने तेज रफ्तार में ब्रेक लगाए तो पीछे चल रहा ट्रक उसमें जा घुसा। तिंदवारी पेट्रोलपंप के नजदीक हुए इस हादसे में पीछे वाले ट्रक का चालक शिव नारायण स्टेरिंग में फंस गया। बुरी तरह घायल हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ये भी पढ़ें : UP : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस को देख दीवार कूदकर भागे युवक, दो किशो...
UP : बेटे ने थाने में मां पर केरोसिन डालकर लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार

UP : बेटे ने थाने में मां पर केरोसिन डालकर लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के अलीगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला को उसी के बेटे ने थाने के भीतर केरोसिन डालकर आग लगा दी। महिला 40% से झुलसी हैं। उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि कलयुगी बेटे ने जमीन के विवाद में घटना को अंजाम दिया। घटना अलीगढ़ के खैर पुलिस थाना परिसर में हुई। बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए बेटे ने मां को जलाया। लेकिन घटना थाने के सीसीटीवी में कैद हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि मां को आग लगाने के बाद बेटा घटना का वीडियो बनाने लगा। अलीगढ़ के खैर थाना में हुई घटना जानकारी के अनुसार इगलास क्षेत्र के मोहकमपुर की रहने वाली हेमलता की शादी खैर के दरकन की नगरिया गांव में हुई थी। पति राज बहादुर सिंह की कई साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद महिला अपने मायके चली गई थी। दोबारा ससुराल आकर रहने लगी थी। पारिवारिक जमीनी विवाद का...
UP : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस को देख दीवार कूदकर भागे युवक, दो किशोरियां, महिला समेत 4 लोग..

UP : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस को देख दीवार कूदकर भागे युवक, दो किशोरियां, महिला समेत 4 लोग..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रयागराज में नैनी पुलिस ने सेक्स रैकेट का का भंडाफोड़ किया है। सेक्स रैकेट की संचालिका महिला है जो नाबालिग लड़कियों से गंदा काम कराती थी। पुलिस ने महिला और मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पकड़ी गईं दो किशोरियों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया है। पुलिस ने जरूरी विधिक कार्रवाई की है। पुलिस को देख दीवार कूद भागे 4 युवक जानकारी के अनुसार नैनी के बिनोवा नगर मुहल्ले में एक मकान में लंबे समय से देह व्यापार की खबरें मिल रही थीं। पुलिस सही मौके की तलाश में थी। बताते हैं कि इस मकान में एक महिला मकान मालिक की मिलीभगत से देह व्यापार का धंधा करा रही थी। महिला नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर और पैसे का लालच देकर उनसे गंदा काम कराती थी। ये भी पढ़ें : UP : नीचे अस्पताल-ऊपर सेक्स रैकेट, पुलिस ने 3 पुरुषों के साथ 5 युवतियां..  सोमवार शाम एक एनजीओ टीम नैनी थाना पहुंची...
UP : स्थगित हुई शिक्षकों की डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था

UP : स्थगित हुई शिक्षकों की डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी में शिक्षकों की समस्याओं और विरोध के चलते डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था को दो महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब शिक्षकों की समस्या के समाधान के लिए एक कमेटी गठित होगी। इसके बाद आगे फैसला किया जाएगा। ये जानकारी प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डॉ. एमकेएस सुंदरम की ओर से दी गई है। मुख्य सचिव से बातचीत के बाद फैसला बताते चलें कि मंगलवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के साथ बेसिक के शिक्षक संगठनों की बातचीत हुई थी। इसके बाद यह फैसला लिया गया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. दिनेश चंद्र शर्मा का कहना है कि शासन ने फिलहाल डिजिटल अटेंडेंस स्थगित करने का फैसला लिया है। ये भी पढ़ें : बांदा पुलिस को बड़ी सफलता, लग्जरी कारों-लाखों के गांजे के साथ 5 हाई प्रोफाइल अंतरराज्यीय स्मगलर पकड़े ये भी पढ़ें : यूपी में 11 IAS के तबादले, निधि श्रीवास्तव बनीं बदायूं ...
बांदा पुलिस को बड़ी सफलता, लग्जरी कारों-लाखों के गांजे के साथ 5 हाई प्रोफाइल अंतरराज्यीय स्मगलर पकड़े

बांदा पुलिस को बड़ी सफलता, लग्जरी कारों-लाखों के गांजे के साथ 5 हाई प्रोफाइल अंतरराज्यीय स्मगलर पकड़े

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस को आज सोमवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के नेतृत्व में हाई प्रोफाइल अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह का भांडाफोड़ हुआ और 5 सदस्य पकड़े गए। इनके पास से इनोवा और डिजाइर जैसी कारों से लाखों रुपए का सूखा गांजा बरामद हुआ है। वहीं एक बड़े रैकेट के खुलासे में पुलिस जुट गई है। इसकी जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने आज पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। 11 लाख का गांजा उड़ीसा से बिहार-एमपी के रास्ते लाए बांदा जानकारी के अनुसार थाना कालिंजर और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। पांचों के कब्जे से 11 लाख की कीमत का सूखा गांजे बरामद हुआ है। पकड़े गए तस्करों ने पुलिस को बताया है कि यह अवैध मादक पदार्थ उड़ीसा से बिहार और मध्य प्रदेश के रास्ते बांदा लाते थे। ये भ...
UP : बांदा में नहर में डूबे 3 छात्र, एक की मौत-दो को बचाया..

UP : बांदा में नहर में डूबे 3 छात्र, एक की मौत-दो को बचाया..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में नहर में नहाने गए 3 छात्र गहरे पानी में डूब गए। आसपास नहा रहे लोगों ने दो छात्रों को किसी तरह बचा लिया। एक छात्र की डूबकर मौत हो गई। परिवार में घटना से कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले के रहने वाले आदित्य साहू (15) पुत्र चुनुवाद घर के पास स्थित विद्यालय में कक्षा 8 में पढ़ता था। बारिश से बढ़ा हुआ था नहर का पानी रविवार दोपहर वह अपने साथी छात्र अंशु (15) और यश (16) के साथ रेलवे लाइन किनारे स्थित नहर में नहाने गया था। बारिश के कारण नहर में पानी अधिक था। नहाते समय तीनों छात्र गहरे पानी में डूब गए। लोगों ने अंशु और यश को किसी तरह ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा नवाब टैंक में मिला युवक रवि का शव, छानबीन में जुटी पुलिस   बाहर निकाल लिया। आदित्य लापता हो गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों को बुला...
Breaking : बांदा नवाब टैंक में मिला युवक रवि का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking : बांदा नवाब टैंक में मिला युवक रवि का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा नवाब टैंक में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह का कहना है कि रविवार देर शाम यह युवक नवाब टैंक में नहा रहा था। एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि एक लड़का नहा रहा था। इसके बाद अचानक गायब है। शक के आधार पर पुलिस शाम को ही नवाब टैंक में गोताखोरों को उतारकर उसकी तलाश कराई थी, लेकिन कुछ पता नहीं चला था। आज सुबह 9 बजे उतराता मिला शव आज सुबह 9 बजे करीब नवाबटैंक में एक शव उतराते हुए दिखाई दिया। इसकी सूचना पर शव को बाहर निकाला गया। मृतक की जेब से एक सिम कार्ड मिला। उसपर काल करने पर पता चला कि मृतक सल्लू उर्फ रवि (20) पुत्र चंद्रभान निवासी काशीराम कालोनी है। परिजनों ने आकर मृतक की पहचान भी कर ली है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। जांच के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आएगी। ये भी पढ़ें : बांदा : दो बहनों में झगड़ा-एक ने खाया जहर, परिवार में कोहराम...