समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के अलीगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला को उसी के बेटे ने थाने के भीतर केरोसिन डालकर आग लगा दी। महिला 40% से झुलसी हैं। उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि कलयुगी बेटे ने जमीन के विवाद में घटना को अंजाम दिया। घटना अलीगढ़ के खैर पुलिस थाना परिसर में हुई। बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए बेटे ने मां को जलाया। लेकिन घटना थाने के सीसीटीवी में कैद हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि मां को आग लगाने के बाद बेटा घटना का वीडियो बनाने लगा।
अलीगढ़ के खैर थाना में हुई घटना
जानकारी के अनुसार इगलास क्षेत्र के मोहकमपुर की रहने वाली हेमलता की शादी खैर के दरकन की नगरिया गांव में हुई थी। पति राज बहादुर सिंह की कई साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद महिला अपने मायके चली गई थी। दोबारा ससुराल आकर रहने लगी थी।
पारिवारिक जमीनी विवाद का मामला
बताते हैं कि देवर और जेठ ने वहां रहने को मना किया। फिर महिला की ओर से देवर और जेठ पर छेड़छाड़ का मुकदमा लिखाया गया था। बताते हैं कि उक्त महिला अब अपने बेटे गौरव के साथ ससुराल के एक हिस्से में रहती थी। ससुराल पक्ष के लोग महिला से मकान खाली कराने पर अड़े हुए थे। मंगलवार को दोनों पक्षों में बातचीत हो रही थी।
थाने के CCTV में कैद घटनाक्रम
बताते हैं कि इसी बीच अचानक गौरव ने अपनी मां पर कैरोसिन डालकर आग लगा दी। फिर उसका वीडियो बनाने लगा। हालांकि, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उधर, घटना के संबंध में एसएसपी संजीव सुमन का कहना है कि महिला हेमलता का जमीनी विवाद चल रहा था। इसी में बातचीत को दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बात की जा रही थी। पुलिस का कहना है कि कि डाक्टरों ने बताया है कि महिला करीब 40% जली हैं।
ये भी पढ़ें : UP : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस को देख दीवार कूद भागे युवक, दो किशोरियां, महिला समेत 4 लोग..
ये भी पढ़ें : UP : महिला का शव फांसी पर लटकता मिला, हत्या का आरोप