UP : एसटीएफ ने पकड़ा 3 साल पहले हत्या कर भागा खतरनाक बदमाश
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी एसटीएफ की लखनऊ टीम ने 50 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अपराधी गोंडा में 2020 में हत्या करके फरार हुआ था। उसे थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए बदमाश का नाम राम किशोर तिवारी निवासी परास पट्टी मझवार थाना उमरी बेगमगंज बताया जा रहा है। अब पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज रही है।
पुलिस को राहत की सांस
उसे पकड़ने वालों में इंस्पेक्टर घनश्याम यादव और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। बताते हैं कि उसने राजवीर नाम के शख्स की हत्या करके शव को फेंक दिया था। उसके साथ हत्याकांड में और लोग भी शामिल थे। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है। बताते हैं कि पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। वह लगातार अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। पुलिस उसकी नहीं तलाश पाई। इसके बाद एसटीएफ को काम में लगाया गया।
ये भी पढ़ें : Chi...