Thursday, December 11सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: इंडिया

UP : घोसी उप चुनाव में 1 बजे तक 33.52% मतदान, जमकर हो रही वोटिंग

UP : घोसी उप चुनाव में 1 बजे तक 33.52% मतदान, जमकर हो रही वोटिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। लोग बढ़-चढ़कर वोटिंग कर रहे हैं। सुबह 11 बजे तक 21.5% वोटिंग हो चुकी है। वहीं एक बजे तक 33.52% मतदान हुआ। सुबह 9 बजे तक 9% मतदान वहीं मतदान के बीच भाजपा प्रत्याशियों के बयान भी सामने आए हैं। भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने कहा है कि घोसी में शांति के साथ मतदान चल रहा है। उन्होंने कहा है कि लोगों का रूझान भाजपा की ओर है। यह भी कहा है कि भारी मतों से भाजपा चुनाव जीत रही है। ये भी पढ़ें : Kanpur : युवती से बोला दरोगा, पति घर न हो तब फोन करना, मैं बस इस चीज का भूखा.. सस्पेंड वहीं, सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने भी मतदान के बीच बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि लोगों को मतदान में दिक्कत हो रही है। साथ ही बेटे पर मुकदमा दर्ज होने की बात पर भी उन्होंने बयान दिया है। इससे पहले दो घंट...
chandrayaan-3 की चांद पर सफल लैंडिंग, भारत ने रचा इतिहास

chandrayaan-3 की चांद पर सफल लैंडिंग, भारत ने रचा इतिहास

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : भारत के chandrayaan 3 की सफल लैंडिंग चांद पर हो गई है। अब चांद पर तिरंगा लहरा चुका है। चंद्रयान 3 की लैंडिंग के साथ ही भारत दुनिया का ऐसा चौथा देश बन गया है। बताते हैं कि इसरो (ISRO) के साढ़े 16 हजार वैज्ञानिकों की करीब चार साल की मेहनत रंग लाई है। शाम 6 बजकर 4 मिनट पर लैंडिंग.. चंद्रयान-3 ने आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद के साउथ पोल पर साॅफ्ट लैंडिंग की। बता दें कि दुनिया में अबतक चांद पर सिर्फ तीन देश ही सफलतापूर्वक लैंडिंग कर पाए हैं। उनमें रूस, अमेरिका और चीन शामिल हैं। अब भारत भी इस क्लब में शामिल होकर चौथा देश बन गया है। इतना ही नहीं भारत दक्षिणी ध्रुव के इलाके में लैंडिंग करने वाला दुनियाभर का पहला देश है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization) के वैज्ञानिकों की मेहनत ने बड़ा इतिहास रचा है। ये भी पढ़ें : Chandrayaan-3 ...
मेरठ में अखिलेश यादव, बोले- गठबंधन से घबराई भाजपा को 2024 में भेजेंगे वापस

मेरठ में अखिलेश यादव, बोले- गठबंधन से घबराई भाजपा को 2024 में भेजेंगे वापस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मेरठ के सरधना के पांचली बुजुर्ग गांव में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पहुंचे। पूर्व सीएम ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। वहां एक जनसभा को संबोधित भी किया। अखिलेश इस दौरान भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि गठबंधन के नाम से भाजपा बुरी तरह से घबरा गई है। मणिपुर घटना को बताया शर्मनाक सपा मुखिया ने कहा कि भला कौन नहीं चाहता कि इंडिया जीते। सब चाहते हैं कि इंडिया जीत जाए। केवल भाजपा और आरएसएस ही हैं जो नहीं चाहते कि इंडिया जीते। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा 2014 में सत्ता में आई थी और अब 2024 में उसे वापस भेजा जाएगा। ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे : आज से लगेगा टोलटैक्स, भूल जाइये फ्री के सफर का मजा.. सपा मुखिया ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना बेहद शर्मनाक है। इससे पूरे देश की छवि धूमिल हुई है। मगर फिर भी प्रधानमंत...
बुंदेलखंड में अखिलेश का तीखा अंदाज, बोले- ‘इंडिया’ के पास युवा PM चेहरा भी, सीमा हैदर नहीं बुंदेलखंड में पशुओं समस्या की बात करो..

बुंदेलखंड में अखिलेश का तीखा अंदाज, बोले- ‘इंडिया’ के पास युवा PM चेहरा भी, सीमा हैदर नहीं बुंदेलखंड में पशुओं समस्या की बात करो..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा/उरई : उरई में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता भी की। अपने अलग और तीखे अंदाज में पूर्व सीएम ने सरकार पर जबरदस्त हमला बोला। पत्रकारों के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि सीमा हैदर की नहीं, बल्कि बुंदेलखंड में पशुओं की बात करें, जिसके कारण यहां किसान बर्बाद हो रहा है। कहा कि सरकार न ही अन्ना पशुओं को संरक्षण दे पा रही है और न ही किसानों को इनसे राहत दिला पा रही है। तीखे तेवरों के साथ सरकार पर हमला पत्रकारवार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के तेवर काफी तीखे और आक्रमक नजर आए। उन्होंने बुंदेलखंड की तस्वीर को दिखाते हुए सरकार पर हमला बोला। ये भी पढ़ें : ’80 हराओ, बीजेपी हटाओ’.. अखिलेश यादव का नया नारा, सरकार पर निशाना..  कहा कि मैं एक्सप्रेसवे के रास्ते इसीलिए आया हूं ताकि देख सकूं कि...
Corona Lockdown: पंजाब में दारु ‘जरूरी’, बिक्री रहेगी जारी

Corona Lockdown: पंजाब में दारु ‘जरूरी’, बिक्री रहेगी जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः दारु के शौकीन पंजाबियों के लिए यह खबर राहत देने वाली है। भारत में कोरोना वायरस जैसी महामारी से जंग जीतने के लिए सरकार ने कई गैरजरूरी चीजों की बिक्री बंद कर दी है। दारु पर भी देश के कई राज्यों में रोक है, लेकिन पंजाब को इसमें राहत दी गई है। सरकार ने पंजाब में दारु को जरूरी मानते हुए इसपर रोक नहीं लगाई है, बल्कि इसे जरूरी चीजों की श्रेणी में रखा है। बात बिल्कुल साफ है कि लाॅकडाउन में भी पंजाब में दारु बिकती रहेगी। पंजाब के साथ-साथ केरल ने भी इसी तरह का कदम उठाया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कोविड -19 महामारी के बाद की स्थिति की जिक्र करते हुए पंजाब का हवाला देते हुए अपने स्टेट में दारु पर छूट दी है। केरल में भी दारु बिक्री पर छूट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केरल के सीएम विजयन ने कहा है कि उनके पास पंजाब के सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह का मैसेज है जिसमें उन्होंन...