Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: हिंदी न्यूज

बांदा में स्कूलों का समय बदला, अब इस टाइम होगी छुट्टी..

बांदा में स्कूलों का समय बदला, अब इस टाइम होगी छुट्टी..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। भीषण गर्मी के चलते डीएम के निर्देशों पर बीएसए अव्यक्त राम तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अब नए आदेशों में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल सुबह साढ़े 7 बजे खुलेंगे। DM के निर्देशों पर BSA ने जारी किए आदेश वहीं 11 बजे स्कूलों में अवकाश हो जाएगा। बताते चलें कि बांदा में इस समय सुबह 12 बजे तक गर्मी भीषण रूप ले लेती है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। ये भी पढ़ें: सुरक्षा पर सवाल! बांदा शहर में नग्न अवस्था में घूमता व्यक्ति, डर का माहौल बीते कुछ दिनों में बांदा जिले का तापमान देश और प्रदेश में सबसे ज्यादा पहुंच चुका है। ऐसे में स्कूलों का समय बदलने से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। ये भी पढ़ें: यूपी: पद के बदले सेक्स डिमांड! BJP जिलाध्यक्ष पर महिला नेता के गंभीर आरोप https:...
यूपी: पद के बदले सेक्स डिमांड! BJP जिलाध्यक्ष पर महिला नेता के गंभीर आरोप

यूपी: पद के बदले सेक्स डिमांड! BJP जिलाध्यक्ष पर महिला नेता के गंभीर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में बुंदेलखंड के महोबा में महिला नेता ने बीजेपी जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर 'पद के बदले सेक्स' की डिमांड के गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे बीजेपी में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर बीजेपी महिला नेता के लगाए सेक्स डिमांड के आरोपों वाला वीडियो वायरल हो रहा है। महिला नेता का आरोप है कि यूपी के महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष ने उनसे जिला उपाध्यक्ष पद के बदले सेक्स की डिमांड की। बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कहा कि इशारों को समझो और हमबिस्तर हो जाओ। सोशल मीडिया पर महिला नेता का वीडियो वायरल साथ ही फिर साथ में दिल्ली, लखनऊ चलने व हमबिस्तर होने को कहा। वहीं महोबा जिलाध्यक्ष कुशवाहा ने इन आरोपों को झूठा बताया है। उनका कहना है कि ये आरोप उनके खिलाफ बड़ी साजिश हैं। उधर, महिला भाजपा नेत्री दीपाली तिवारी के आरोपों वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। ये भी पढ़ें: बांदा: ...
बांदा पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित

बांदा पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित हुआ। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि डीआईजी राजेश एस ने परेड की सलामी ली। बांदा एसपी पलाश बंसल ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बांदा पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने रिक्रूट आरक्षियों को शुभकामनाएं दीं। DIG ने ली सलामी-SP ने शपथ दिलाई दीक्षांत समारोह में 436 रिक्रूट आरक्षियों ने 9 माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद देश सेवा की शपथ ली। इसके साथ ही ये आरक्षी पुलिस सेवा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री का वर्चुअली संबोधन भी.. साथ ही सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से सभी रिक्रूट आरक्षियों को सफल प्रशिक्षण पूर्ण करने पर संबोधित भी किया। ...
बांदा: भाई-बहन की मौत से कोहराम-बुलेट-स्काॅर्पियो की भीषण टक्कर

बांदा: भाई-बहन की मौत से कोहराम-बुलेट-स्काॅर्पियो की भीषण टक्कर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज बुलेट-स्काॅर्पियो की भीषण टक्कर में भाई-बहन की मौत हो गई। बुलेट-स्काॅर्पियों की यह भीषण टक्कर नरैनी क्षेत्र में हुई। इस हादसे में मृतक युवक के बहनोई गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा बांदा के नरैनी थाना क्षेत्र में हुआ। बुलेट को टक्कर मारकर स्काॅर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। घायल भाई-बहन को बांदा अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने भाई-बहन को मृत घोषित कर दिया। मृतक पूर्व प्रधान का इकलौता बेटा था।   पूर्व प्रधान के इकलौते बेटे थे अजय जानकारी के अनुसार, कालिंजर के बरुआ निवासी राकेश राजपूत पूर्व प्रधान हैं। बताते हैं आज सुबह उनके बेटे अजय (24) बुलेट से बहन व बहनोई के साथ जा रहे थे। बुलेट पर उनकी बहन प्रभा राजपूत (20) व बहनोई नदवारा निवासी राकेश राजपूत बैठे थे।   ये भी पढ़ें: बांदा में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या-हत्यारोपी एनकाउंटर में...
यूपी बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर, BJP नेता के भाइयों व भतीजे को गोलियों से भूना

यूपी बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर, BJP नेता के भाइयों व भतीजे को गोलियों से भूना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। बुलंदशहर के खुर्जा के सुभाष मार्ग स्थित जिम में बीजेपी नेता के दो भाइयों व भतीजे की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। ट्रिपल मर्डर की जानकारी से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। बताते हैं कि इस ट्रिपल मर्डर में बीजेपी सभासद के भाइयों और जन्म दिन मना रहे युवक में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि युवक ने गोलियां चला दीं। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने भी ट्रिपल मर्डर के मौके पर पहुंचकर छानबीन की। घर से पिस्टल लाकर बरसाईं चाचाओं-भतीजे पर गोलियां इसके बाद युवक अपने घर गया और वहां से पिस्टल व साथियों को साथ लेकर आया। उसने जिम में बीजेपी सभासद के सगे भाई, चचेरे भाई और भतीजे पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गोली लगने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। ये भी पढ़ें: BJP महिला विधायक फूंक रहीं थीं अखिलेश यादव का पुतला-खुद झुलसीं-लख...
क्या बांदा स्टेडियम के सुधरेंगे हालात? नवागत डीएम के निरीक्षण से उम्मीद जगी

क्या बांदा स्टेडियम के सुधरेंगे हालात? नवागत डीएम के निरीक्षण से उम्मीद जगी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: नवागत डीएम अमित आसेरी ने बांदा स्टेडियम का शनिवार शाम को निरीक्षण किया। बांदा डीएम ने स्टेडियम में चल रहे कामकाज को देखा। बांदा स्टेडियम में डीएम के निरीक्षण को लेकर खेल प्रेमियों में काफी चर्चा है। दरअसल, दुर्दशा पर आंसू बहाते बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम के बुरे हालात किसी से छिपे नहीं है। एक ओर बांदा का तापमान जहां पूरे प्रदेश और देश में रिकार्ड बना रहा है, वहीं बांदा स्टेडियम में खिलाड़ियों के पीने के लिए स्वच्छ पानी तक नहीं। खेल अधिकारियों की लापरवाही के चलते बांदा स्टेडियम में हालात बद से बदतर बने हैं। नवागत डीएम ने किया स्टेडियम का निरीक्षण आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जिस स्टेडियम में अधिकारी खिलाड़ियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। वहां कितने अच्छे हालात होंगे। पानी की समस्या से जूझता स्टेडियम बांदा के नवागत डीएम अमित आसेरी ने 25 अप...
जयंती पर स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा को सीएम योगी ने किया नमन

जयंती पर स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा को सीएम योगी ने किया नमन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री योगी ने स्व. बहुगुणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सादर नमन किया। सीएम योगी राजधानी लखनऊ में मौजूद रहे। सीएम योगी ने बताया राजनीति का मजबूत स्तंभ सीएम योगी ने कहा कि स्व. बहुगुणा भारतीय राजनीतिक के मजबूत स्तंभ थे। भारत छोड़ो आंदोलन में भी शामिल रहे। यूपी में मुख्यमंत्री रहे। साथ ही मंत्री के रूप में भूमिका निभाई। हम सभी को उन्हें नमन करना चाहिेए। ये भी पढ़ें: यूपी में अगले 3 दिन भीषण गर्मी-इन 32 जिलों में लू का रेड अलर्ट.. https://samarneetinews.com/severe-heat-wave-in-up-for-next-3-days-redalert-for-these-32-districts/...
UP: हाइवे पर खड़े डंपर से टकराया ऑटो, दो लोगों की मौत-3 गंभीर

UP: हाइवे पर खड़े डंपर से टकराया ऑटो, दो लोगों की मौत-3 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र के हाइवे पर शनिवार सुबह भीषण हादसा हो गया। नौबस्ता जाने वाली लेन में तेज रफ्तार ऑटो किनारे खड़े डंपर से जा टकराया। इससे ऑटो के पर खच्चे उड़ गए। ऑटो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हाइवे पर हादसे से कोहराम जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार सुबह लगभग साढ़े 6 बजे हुई है। तेज रफ्तार ऑटो खड़े डंपर में जा घुसा। इससे ऑटो में सवार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। दो लोगों की मौते पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। ये भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 2026: सीतापुर का जलवा-12वीं में शिखा और 10वीं में कशिश टाॅपर वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य कराया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों की पहचान कराई जा र...
बांदा में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या-हत्यारोपी एनकाउंटर में..

बांदा में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या-हत्यारोपी एनकाउंटर में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सर्राफा व्यापारी की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात बबेरू कस्बे में हुई। हत्यारोपी मृतक सर्राफा व्यापारी का दोस्त है। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। व्यापारियों और परिजनों ने बबेरू चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने एनकाउंटर में हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी पलाश बंसल का कहना है कि हत्यारोपी की दोनों टांगों में गोली लगी है। हत्या का कारण आपसी कहासुनी और विवाद बताया जा रहा है। फोन कर बुलाया, फिर साथ बीयर की और मार दी गोली एनकाउंटर में हत्यारोपी की दोनों टांगों में लगी गोली उधर, पुलिस ने हत्यारोपी को दो घंटे बाद एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है। एसपी पलाश बंसल का कहना है कि हत्यारोपी की दोनों टांगों में गोली लगी है। ये भी पढ़ें: गुंडागर्दी! बांदा में भाजपा नेता पर मुकदमा-विद्यालय में शिक्षकों से मारपीट का मामला उसका जि...
यूपी में अगले 3 दिन भीषण गर्मी-इन 32 जिलों में लू का रेड अलर्ट..

यूपी में अगले 3 दिन भीषण गर्मी-इन 32 जिलों में लू का रेड अलर्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में मौसम विभाग ने अगले 3 दिन भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने यूपी के 32 जिलों के लिए भीषण गर्मी के साथ-साथ लू का रेड अलर्ट भी जारी किया है। बता दें कि यूपी में इस समय भीषण गर्मी और लू से प्रदेश बेहाल है। मौसम विभाग लगातार भीषण गर्मी और लू  से अलर्ट कर रहा है। तापमान नए रिकॉर्ड बना रहा है। राजधानी से लेकर बुंदेलखंड-पूर्वांचल तक हालात गंभीर राजधानी लखनऊ से लेकर बुंदेलखंड और पूर्वांचल में आग बरसने जैसा माहौल बना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 32 जिलों में लू का अलर्ट है। ये भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 2026: सीतापुर का जलवा-12वीं में शिखा और 10वीं में कशिश टाॅपर बुंदेलखंड क्षेत्र में गर्मी से सबसे ज्यादा हालात गंभीर हैं। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। वहीं प्रयागराज, झांसी और वाराण...