Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: यूपी

Update-UP : नशे में धुत्त दरोगा ने कार से पूर्व प्रधान-भतीजे को कुचला, दोनों की मौत-भीड़ ने पकड़कर पीटा

Update-UP : नशे में धुत्त दरोगा ने कार से पूर्व प्रधान-भतीजे को कुचला, दोनों की मौत-भीड़ ने पकड़कर पीटा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : नशे में धुत्त एक दरोगा ने कार से बाइक सवार चाचा-भतीजे को कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने दरोगा और उसके साथ मौजूद सिपाही को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की पिटाई की। बाद में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भीड़ से छुड़ाया और थाने भेजा। यह मामला वाराणसी के जिला मिर्जामुराद क्षेत्र के चित्रसेनपुर गांव के पास हाइवे का है। अधिकारियों के प्रयास से करीब 5 घंटे बाद जाम खुला। हाइवे पर करीब 7 किमी लंबा जाम लगा रहा। दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे वाहनों में सवार लोग भी खूूब परेशान हुए। बाद में किसी तरह पुलिस ने वाहनों को जाम खुलने के बाद निकलवाया। फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे अधिकारी बताते हैं कि आज शाम करीब साढ़े 4 बजे वाराणसी की ओर जा रहे भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के सिकंदरा के रहने वाले पूर्व प्रधान सेवाराम (50) और ...
UP: मुख्यमंत्री योगी ने होली की शुभकामनाएं दीं, साथ में यह हिदायत भी..

UP: मुख्यमंत्री योगी ने होली की शुभकामनाएं दीं, साथ में यह हिदायत भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, गोरखपुर : पूरा देश जहां होली के रंग में डूबा है। देशभर में होली (Holi 2021) की खुशियां मनाई जा रही हैं। आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज भी होली के जश्न में डूबे हैं। इसी सबके बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही कहा है कि होली मनाते वक्त कोरोना गाइड लाइन का भी पूरा-पूरा ख्याल रखें। ऐसा करके अपना और अपने परिवार को सुरक्षित बनाएं। सीएम योगी को भभूत लगाकर दी शुभकामनाएं इस मौके पर गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने भगवान गोरखनाथ का भभूत लगाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi AdityaNath) को शुभकामनाएं दीं। सीएम योगी ने कहा कि सभी की यह कोशिश होनी चाहिए कि भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से खुद को बचाएं। ये भी पढ़ें : यूपी में फिर लाॅकडाउन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान, होली को देखते हुए...
UP : 43 IPS के तबादले, असीम कानपुर, ए.सतीश गणेश वाराणसी के पुलिस कमिश्नर, पढ़िए पूरी सूची..

UP : 43 IPS के तबादले, असीम कानपुर, ए.सतीश गणेश वाराणसी के पुलिस कमिश्नर, पढ़िए पूरी सूची..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा यूपी के कानपुर और वाराणसी महानगरों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू किए जाने के बाद नए अधिकारियों की तैनाती भी कर दी गई है। आईपीएस असीम अरुण को कानपुर और ए.सतीश गणेश को वाराणसी का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में 43 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादलों के इस क्रम में 15 जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले गए हैं। इन जिलों के बदले गए हैं पुलिस कप्तान वाराणसी के एसएसपी अमित पाठक को गाजियाबाद स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं आईपीएस अखिलेश मीणा व अनिल सिंह को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात किया गया है। ये भी पढ़ें : Breaking-UP पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, इन तारीखों को मतदान.. आईपीएस मनोज कुमार और आकाश कुलहरि को कानपुर में अपर पुलिस आयुक्त और पीयूष मोर्डिया को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्...
कैबिनेट मंजूरी : अब कानपुर और वाराणसी में भी पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू

कैबिनेट मंजूरी : अब कानपुर और वाराणसी में भी पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, (विशेष संवाददाता) लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 13 जनवरी 2020 को राजधानी लखनऊ और नोएडा में लागू हुई पुलिस कमिश्नरी प्रणाली अब कानपुर और वाराणसी में भी लागू होगी। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। अब जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी की जाएगी। इस बारे में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि कानपुर और वाराणसी में जल्द ही पुलिस कमिश्नर की तैनाती कर दी जाएगी। लखनऊ-नोएडा के बाद कानपुर और वाराणसी की बारी अब नोएडा और लखनऊ समेत पूरे यूपी में चार जिलों में कमिश्नर प्रणाली लागू हो चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों जिलों के ग्रामीण और शहरी इलाकों की सीमाओं को अलग किया जाएगा। फिर शहरी क्षेत्र को जोन में बांटकर पुलिस अधिकारियों की नए सिरे से तैनाती की जाएगी। सभी नए जोन में डी...
UP : दरोगा के हत्यारोपी पर 50,000 ईनाम, ताबड़तोड़ दबिशें जारी

UP : दरोगा के हत्यारोपी पर 50,000 ईनाम, ताबड़तोड़ दबिशें जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, (विशेष संवाददाता) लखनऊ : आगरा में दरोगा की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी पर 50 हजार रुपए ईनाम घोषित कर दिया गया है। हत्यारोपी विश्वनाथ की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। बताते हैं कि वारदात के बाद से ही पुलिस की करीब 1 दर्जन टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस टीमें हत्यारोपी की रिश्तेदारियों के साथ-साथ संभावित स्थानों पर दबिशें दे रही हैं। इनमें हाथरस व अलीगढ़ और फिरोजाबाद जिले शामिल हैं। हालांकि, अबतक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। यह थी पूरी वारदात आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव नहर्रा में बुधवार शाम दरोगा प्रशांत कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह वारदात उस वक्त हुई थी जब दरोगा प्रशांत कुमार सिपाही के साथ गांव में विवाद की सूचना पर वहां पहुंचे थे। इसी बीच विश्वनाथ नाम के एक आरोपी ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी के दोनों बेटे भी ग...
Update-Big News : दरोगा की गोली मारकर हत्या, सीएम योगी ने की मुआवजे की घोषणा

Update-Big News : दरोगा की गोली मारकर हत्या, सीएम योगी ने की मुआवजे की घोषणा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : यूपी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आज बुधवार देर शाम को भाइयों के बीच विवाद की सूचना पर पहुंचे दरोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। तुरंत ही कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। घटना के बाद से पुलिस अधिकारी मौके पर हैं और फरार आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। सीएम योगी ने की 50 लाख मुआवजे की घोषणा मृतक दरोगा बुलंदशहर के छतारी के रहने वाले थे। घटना आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के नहर्रा गांव की है। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लिया है। शोक प्रकट करते हुए सीएम योगी ने पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को नौकरी का ऐलान किया है। आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र की घटना बताया जाता है कि आगरा के खंदौली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में दो सगे दबंग भाइयों शिवनाथ और विश्वनाथ के बीच विवा...
Update-UP की बड़ी खबर, अमिताभ ठाकुर समेत 3 IPS की सेवा समाप्त

Update-UP की बड़ी खबर, अमिताभ ठाकुर समेत 3 IPS की सेवा समाप्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, (विशेष संवाददाता) लखनऊ : उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। अमिताभ ठाकुर समेत तीन आईपीएस अधिकारी गृहमंत्रालय की स्क्रीनिंग में आउट हो गए हैं। इसके साथ ही तीनों आईपीएस अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृती देते हुए सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। तीनों पर अनियमित्ता के गंभीर आरोप हैं। बताते चलें कि यूपी के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने आदेश जारी किए हैं। उधर, इसकी चर्चा दिनभर पुलिस महकमे में होती रही। पुलिस विभाग में खलबली सी मची रही। ये हैं तीन IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर (आईजी रूल्स एवं मैनुअल) के खिलाफ कई मामलों में जांच चल रही है। उनपर गंभीर आरोप भी हैं। राजेश कृष्ण (सेना नायक 10 बटालियन बाराबंकी) आज़मगढ़ में पुलिस भर्ती में घोटाले के आरोप लगे। इस कारण काफी चर्चा में भी रहे। राकेश शंकर (डीआईजी स्थापना) देवरिया शेल्टर होम प्रकरण में इनकी भूमिका काफी संदिग्ध होने क...
UP Corona virus : कक्षा 8 तक के स्कूल 31 मार्च तक बंद, त्योहारों पर रोक नहीं, लेकिन..

UP Corona virus : कक्षा 8 तक के स्कूल 31 मार्च तक बंद, त्योहारों पर रोक नहीं, लेकिन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
आशा सिंह, (विशेष संवाददाता) लखनऊ : यूपी में बढ़ते कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहम फैसले लिए हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी ने सोमवार को अपने आवास पर कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसके बाद विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को 24 से 31 मार्च तक के लिए बंदकर दिया गया है। त्योहारों पर रोक नहीं लगाई गई है, लेकिन कुछ पाबंदियां रहेंगी। सीएम योगी ने होली व अन्य त्योहारों के साथ-साथ पंचायत चुनाव में सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर से लेकर शहरों में वॉर्ड स्तर पर नोडल अधिकारी की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। त्योहारों को लेकर सतर्कता हर जिले में एक-एक डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिए हैं कि कक्ष...
UP : हाइवे पर भीषण हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत

UP : हाइवे पर भीषण हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी के रामपुर जिले में सोमवार को हुए एक भीषण हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने जोरदार ढंग से टक्कर हो गई। इस हादसे में 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा रामपुर जिले में सिविल लाइन थाना इलाके के पसियापुरा गांव के पास हुआ। सभी घायलों को मुरादाबाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मरने वाले शाहजहांपुर के रहने वाले बताया जाता है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर पसियापुरा में दोनों गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सभी मृतक शाहजहांपुर जिले के रहने वाले थे। बताते हैं कि पिकअप गाजियाबाद से शाहजहांपुर जा रही थी जिसपर 18 लोग थे। मृतकों में चार की पहचान हो पाई है। पांचवे की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक...
UP : होटल में लड़की की डिमांड पूरी न होने पर इंस्पेक्टर ने वेटर से किया गंदा काम, गिरफ्तार

UP : होटल में लड़की की डिमांड पूरी न होने पर इंस्पेक्टर ने वेटर से किया गंदा काम, गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : वीआईपी ड्यूटी में गोरखपुर पहुंचे महाराजगंज के एक इंस्पेक्टर ने होटल में लड़की की डिमांड की। डिमांड पूरी नहीं हुई तो नशे में धुत्त इंस्पेक्टर ने होटल के वेटर को कमरे में बुलाकर उसके साथ कुकर्म कर डाला। वेटर ने शोर मचाया तो होटल का स्टाफ वहां पहुंचा। इसके बाद वेटर इंस्पेक्टर के चंगुल से छूटा। रात में होटल पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे कोतवाली ले गई। हालांकि, इंस्पेक्टर ने पुलिस कर्मियों के साथ भी खूब हंगामा किया। पुलिस ने इंस्पेक्टर के खिलाफ कुर्कम और हंगामा करने के साथ ही जानमाल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। मामला गोरखपुर शहर का है। महाराजगंज में तैनात इंस्पेक्टर की गोरखपुर में थी VIP ड्यूटी बताया जाता है कि जौनपुर जिले का मूल निवासी इंस्पेक्टर विनोद यादव इस वक्त महराजगंज जिले में क्राइम ब्रांच में तैनात है। शनिव...