Sunday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: यूपी

बांदाः पहले तोड़ा लॉकडाउन, फिर दिखाई आंखें, पहुंच गए कोतवाली

बांदाः पहले तोड़ा लॉकडाउन, फिर दिखाई आंखें, पहुंच गए कोतवाली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार पूरा जोर लगा रही हैं लेकिन कुछ लोग सरकारों के इन प्रयासों को जैसे अंगूठा दिखाने पर तुले हैं। आज शनिवार सुबह बांदा शहर कोतवाली पुलिस ने खुटला मोहल्ले में लाॅकडाउन में गश्त के दौरान दो लोगों को घर के बाहर खड़े होकर पंचायत करने पर टोका। गश्त कर रहे पीआरबी जवानों ने दोनों से घर जाकर बैठने को कहा, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस उनको पकड़कर कोतवाली ले गई। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई को लेकर अभी संशय की स्थिति है। पुलिस दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी या समझाकर छोड़ देगी। समझाने पर पुलिस से बहस बताया जाता है कि दोनों युवक पुलिसकर्मियों से बहस करने पर आमादा हो गए। काफी समझाने के बाद भी जब दोनों समुदाय विशेष के लोग घर के अंदर नहीं गए तो मामला बिगड़ता दिखा। पुलिस कर्मियों ने शहर कोतवाली प्रभारी को सूचना दी। ...
बड़ी खबरः यूपी में ये 15 जिले लॉकडाउन, जनता कर्फ्यू सोमवार सुबह 6 तक बढ़ा

बड़ी खबरः यूपी में ये 15 जिले लॉकडाउन, जनता कर्फ्यू सोमवार सुबह 6 तक बढ़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः देश के 75 जिलों समेत ही यूपी के 15 जिले लॉकडाउन हो रहे हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बड़ी घोषणा की है। सीएम योगी ने प्रदेश के 15 जिलों में लॉकडाउन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज खुद यह जानकारी देते हुए बताया है कि सरकार कोरोना के दूसरे चरण से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके साथ ही रविवार को 'जनता कर्फ्यू' को सोमवार 23 मार्च सुबह 6 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी ने की यह अपील मुख्यमंत्री योगी ने लोगों से अपील की है कि आने वाले दिनों में कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए खुद को तैयार रखें। साथ ही जनता कर्फ्यू जैसे हालातों से निपटने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के बचाव के लिए पूरी तरह से जुटी है। वहीं लोगों की मदद के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। यूपी के ये 15 जिले हुए हैं लॉकडाउन सीएम योग...
अनोखी बातः ‘जनता कर्फ्यू’ में जन्मी बेटी, ‘कोरोना’ रखा नाम

अनोखी बातः ‘जनता कर्फ्यू’ में जन्मी बेटी, ‘कोरोना’ रखा नाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः कोरोना वायरस को लेकर देशभर में डर जैसा माहौल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार इससे बचाव को लेकर तमाम प्रयास युद्धस्तर पर कर रही है। वहीं यूपी में एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है जिसमें मां-बाप ने बेटी का नाम कोरोना रखा है। इसकी वजह बड़ी दिलचस्प है। दरअसल, बच्ची का जन्म आज 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दिन हुआ, तो मां-बाप को उनका नाम कोरोना रखने का आइडिया आया। इसके साथ ही बच्ची और उनका नाम, पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। मामला यूपी के देवरिया जिले का है। दो पीढ़ियों बाद बेटी का जन्म, खुशी का माहौल बताया जाता है कि कौड़ीराम के सोहगौरा की रहने वालीं रागिनी त्रिपाठी का मायका देवरिया के रूद्रपुर में है। बताते हैं कि कुछ दिन से रागिनी मायके में हैं। आज रविवार को उनको प्रसव पीड़ा हुई तो परिवार को लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उनको महिला जि...
हमीरपुरः उत्तर प्रदेश में रजिस्ट्री-बैनामा पर रोक, मंत्री ने घोषणा की

हमीरपुरः उत्तर प्रदेश में रजिस्ट्री-बैनामा पर रोक, मंत्री ने घोषणा की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रधानमंत्री मोदी जहां देशभर में कोरोना से बचाव के लिए युद्धस्तर पर प्रयास करा रहे हैं तो वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना से बचाव को युद्ध स्तर तैयारियां कर चुके हैं। इसी क्रम में आज बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में प्रदेश के स्टांप एवं पंजीयन मंत्री राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने आज शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से पूरे प्रदेश में मकान-घर और जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री पर रोक लगा दी है। ऐसा कोरोना से बचाव के मद्देनजर किया गया है, ताकि भीड-भाड़ इकट्ठा होने से रोका जा सका। मंत्री ने कहा कि इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है। सभी तरह की रजिस्ट्री पर लगाई रोक साथ ही किसी भी तरह के बैनामे पर रोक लगा दी गई है। राज्यमंत्री शुक्रवार को हमीरपुर के अब्दुल कलाम सभागार में मौजूद थे। वह योगी सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर सरकार के कार्यों की ज...
दिल्ली हिंसा में पुलिस पर बंदूक तानने वाला शाहरुख यूपी से गिरफ्तार, पुलिस कस्टडी में रहेगा 4 दिन

दिल्ली हिंसा में पुलिस पर बंदूक तानने वाला शाहरुख यूपी से गिरफ्तार, पुलिस कस्टडी में रहेगा 4 दिन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी से मंगलवार दोपहर बड़ी खबर सामने आई। दिल्ली हिंसा के दौरान खुलेआम एक पुलिस सिपाही पर रिवाल्वर तानने और गोलियां चलाने वाले शाहरुख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने उसे यूपी से गिरफ्तार किया है। दरअसल, शाहरुख नाम का यह शातिर दंगाई यूपी के शामली में आकर छिप गया था। वहां से दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उसे मंगलवार दोपहर गिरफ्तार किया है। वहां से उसे दिल्ली ले जाया गया है। कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उसे 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अफसरों ने दी यह जानकारी दिल्ली पुलिस ने बाद में एक प्रेस वार्ता करते हुए मामले की जानकारी दी। दिल्ली पुलिस के एसीपी अजित कुमार सिंगला ने कहा कि दंगे का आरोपी शाहरुख ने मौजपुर में पुलिस के सामने 3 गोलियां चलाईं। पुलिस ने यह भी बताया कि उसके बाद से बरामद हुआ देशी सेमी आटोमैटिक...
यूपी पुलिस भर्ती में किसान की बेटी अंतिमा बनीं टाॅपर

यूपी पुलिस भर्ती में किसान की बेटी अंतिमा बनीं टाॅपर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, हरदोईः यूपी पुलिस में 49568 पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होते ही हरदोई जिले के एक किसान परिवार में खुशियां छा गईं। परिवार की छोटी बेटी अंतिमा सिंह ने लड़कियों की मेरिट लिस्ट में प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल करते हुए टाॅपर का झंडा गाढ़ दिया है। अंतिमा एक किसान परिवार की बेटी हैं और उनकी बड़ी बहन भी पुलिस में ही सर्विस कर रही हैं। उनके काबलियत को लेकर इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह इस वक्त डीएलएड की पढ़ाई कर रही हैं। इसलिए हरदोई से बाहर एटा में हैं। डीएलएड की पढ़ाई कर रही हैं अंतिमा हरदोई शहर के बोर्डिंग हाउस मोहल्ले में रहने वाले किसान अनिल सिंह खेती-बाड़ी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी दो बेटियां और दो बेटे हैं। भाई-बहनों में तीसरे नंबर की बेटी अंतिमा है। उनकी बड़ी बहन भी पुलिस में भर्ती हो चुकी हैं। दोनों भाई अभी पढ़ाई कर रहे हैं। उनके मा...
रामपुर के SP संतोष मिश्रा समेत 12 IPS के तबादले

रामपुर के SP संतोष मिश्रा समेत 12 IPS के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें रामपुर के पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा का नाम भी शामिल है। कहा जा रहा है कि समाजवादी पार्टी से सांसद आजम खां को रामपुर में दर्ज मामलों में से आठ में जमानत मिल गई है। ऐसे में उन पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई हो रही है जिन्होंने कोर्ट में प्रशासन की ओर से कमजोर पैरवी की है। एसपी रामपुर संतोष मिश्रा का तबादला इसी कार्रवाई की एक कड़ी है। सरकार ने शनिवार देर रात रामपुर के पुलिस अधीक्षक सहित 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आजम खां से पुलिस की मौजूदगी में मुलाकात भी अब रामपुर से संतोष मिश्रा को हटाकर एसपी पद से हटाकर उनको प्रयागराज पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उनकी जगह पर आईपीएस अधिकारी शगुन गौतम को रामपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जो अबतक पुलिस मुख्याल प्रयागराज में तैनात...
यूपीः यहां दबा 3 हजार टन सोने का भंडार, जल्द निकालेगी सरकार

यूपीः यहां दबा 3 हजार टन सोने का भंडार, जल्द निकालेगी सरकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी का एक जिला ऐसा है जहां लगभग 3 हजार टन सोने का अयस्क जमीन में दबा मिला है। कहा जा रहा है कि इस अयस्क से लगभग डेढ़ हजार टन तक सोना निकाला जा सकता है। कई साल से इस काम में जुटी भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) की टीम ने 90 टन एंडालुसाइट के साथ ही 9 टन पोटाश और 18.87 टन लौह अयस्क तथा 10 लाख टन सिलेमिनाइट भी जमीन में खोज लिया है।  पूर्वांचल के सोनभद्र जिले में मिला है भंडार बताया जा रहा है कि भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशक रोशन जैकब द्वारा इन सभी मुख्य खनिजों की नीलामी को लेकर आदेश दे दिए हैं। इसके अतिरिक्त अन्य प्रक्रिया लगातार जारी है। जल्द ही नीलामी होते ही सोने को निकालने का काम शुरू हो जाएगा। विश्वस्तर पर पहचान बनाए अब सोनभद्र दरअसल, सोने का यह भंडार पूर्वांचल के सोनभद्र जिले में मिला है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि सोने के भंडार मिलने से सोनभद्र जिला अब...
यूपी सरकार ने किए 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

यूपी सरकार ने किए 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। शासन ने ये तबादले शनिवार को किए। तबादलों के इस क्रम में आईपीएस देवेंद्र सिंह चौहान को महानिदेशक अभिसूचना (इंटेलिजेंस) के पद पर नियुक्त किया गया है। बताते चलें कि आईपीएस अधिकारी देवेंद्र चौहान हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से यूपी कॉडर में वापस लौटे हैं। इसके साथ ही उनको नई तैनाती दी गई है। इसके साथ ही आईपीएस कमल सक्सेना को पुलिस महानिमदेशक पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के पद पर नियुक्त कर दिया गया है। विजय कुमार बनाए गए डीजी होमगार्ड वह अबतक पुलिस डीजी/एडीजी, पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के पद पर तैनात थे। इसी तरह आईपीएस अधिकारी विजय कुमार को पुलिस महानिदेशक होमगार्ड बना दिया गया है। वह अबतक पुलिस डीजी/एडीजी यातायात के पद पर काम कर रहे थे। अब उनको नई तैनाती दी गई है। बताते चलें कि अभी हाल ही में सरकार कुछ आईपीएस अधिकारिय...
यूपीः भीषण हादसे में 16 की मौत, 35 घायल, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर खड़े कंटेनर में घुसी बस

यूपीः भीषण हादसे में 16 की मौत, 35 घायल, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर खड़े कंटेनर में घुसी बस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बीती रात हुए भीषण हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक प्राइवेट बस खड़े कंटेनर में घुस गई। इससे बस सवार 16 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं 35 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सात यात्रियों की हालत बेहद नाजुक है जिनको वेंटिलेटर पर रखा गया है। बताते हैं कि बस में कुल 90 यात्री सवार थे। हादसा तेज रफ्तार के कारण इतना जबरदस्त था कि पूरी की पूरी बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बुधवार देर रात हुआ हादसा बस को कंटेनर से अलग करने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों की उचित देखभाल के निर्देश दिए हैं। साथ ही घटना पर दुख जताया है। बताया जाता है कि बुधवार देर रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार प्राइवेट बस फिरोजाबाद जिले के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर नगला खंगर थाना क्षेत्र में भदान के पास ख...