Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी पुलिस भर्ती में किसान की बेटी अंतिमा बनीं टाॅपर

up police woman candidate topper Antima singh Hardoi
टाॅपर अंतिमा सिंह अपने परिवार के साथ।

समरनीति न्यूज, हरदोईः यूपी पुलिस में 49568 पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होते ही हरदोई जिले के एक किसान परिवार में खुशियां छा गईं। परिवार की छोटी बेटी अंतिमा सिंह ने लड़कियों की मेरिट लिस्ट में प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल करते हुए टाॅपर का झंडा गाढ़ दिया है। अंतिमा एक किसान परिवार की बेटी हैं और उनकी बड़ी बहन भी पुलिस में ही सर्विस कर रही हैं। उनके काबलियत को लेकर इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह इस वक्त डीएलएड की पढ़ाई कर रही हैं। इसलिए हरदोई से बाहर एटा में हैं।

Ankita singh thickened topper's flag in up police recruitment exam
टाॅपर अंतिमा सिंह।

डीएलएड की पढ़ाई कर रही हैं अंतिमा

हरदोई शहर के बोर्डिंग हाउस मोहल्ले में रहने वाले किसान अनिल सिंह खेती-बाड़ी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी दो बेटियां और दो बेटे हैं। भाई-बहनों में तीसरे नंबर की बेटी अंतिमा है। उनकी बड़ी बहन भी पुलिस में भर्ती हो चुकी हैं। दोनों भाई अभी पढ़ाई कर रहे हैं। उनके माता-पिता का कहना है कि अंतिमा पढ़ाई में शुरू से ही बहुत होनहार हैं। देश सेवा की भावना रखने वाली अंतिमा शुरू से ही फोर्स ज्वाइन करना चाहती थीं। बेटी से फोन पर बात होने के बाद पूरा परिवार खुश है।

ये भी पढ़ेंः गोरखपुर की बेटी ऐनम बनीं IPS, सीएम योगी ने बताया मुस्लिम लड़कियों का रोल मॉडल

ये भी पढ़ेंः देश की बेटी हिमा ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण जीतकर रच दिया इतिहास