Sunday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: यूपी

Big News : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के DM समेत 17 IAS के तबादले 

Big News : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के DM समेत 17 IAS के तबादले 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : नए साल की पूर्व संध्या पर यूपी सरकार ने प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। साल के आखिरी दिन 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादलों के क्रम में 11 जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है। फतेहपुर, मिर्जापुर, बलरामपुर, प्रतापगढ़, गोंडा, चंदौली, कुशीनगर, मथुरा, सोनभद्र, हाथरस और औरैया में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं। हाथरस कांड में चर्चित डीएम बने मिर्जापुर के जिलाधिकारी तबादलों के इस क्रम में हाथरस कांड के दौरान चर्चा में रहने वाले प्रवीन लक्षकार को मिर्जापुर का जिलाधिकारी बना दिया गया है। वहीं बलरामपुर के डीएम कृष्णा करुणेश को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। अबतक इस पद पर रहीं कंचन वर्मा को उप्र मेडिकल सप्लाइज कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाकर भेजा गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभार से कार्यभार संभालने के ...
Update : UP में आज आधी रात से खत्म हो जाएगा सभी प्रधानों का कार्यकाल

Update : UP में आज आधी रात से खत्म हो जाएगा सभी प्रधानों का कार्यकाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में पंचायत चुनाव का बिगुल बजने में कुछ ही समय बाकी है। प्रदेश के 58 हजार ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर की आधी रात के बाद समाप्त हो जाएगा। उनकी प्रधानी खत्म हो जाएगी। इसके बाद प्रधान न तो कोई लेन-देन कर सकेंगे और न ही कोई नया काम शुरू करा सकेंगे। इस संबंध में पंचायतीराज निदेशक किंजल सिंह की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि ई. ग्राम स्वराज पोर्टल पर प्रदेश के सभी ग्राम प्रधानों के डीएससी यानी डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट को शुक्रवार रात बजे अनरजिस्टर्ड कर दिया जाए। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। चौपालें सजने लगी हैं। लोग अगला प्रधान कैसा होगा, इसे लेकर चर्चाएं करने लगे हैं। वीडीओ बनाए जाएंगे प्रशासक हालांकि, समय पर चुनाव नहीं हो सके हैं। इसलिए फिलहाल 25 दिसंबर के बाद वीडीओ यानि पंचायतों के सहायक विकास अधिकारियों को प्रश...
UP Big News : महोबा में कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्रों को ट्रक ने कुचला, दो की मौत

UP Big News : महोबा में कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्रों को ट्रक ने कुचला, दो की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबा : आज गुरुवार सुबह यूपी के बुंदेलखंड के महोबा जिले से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। घर से कोचिंग पढ़ने जा रहे करीब 1 दर्जन छात्रों को अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इनमें से दो छात्रों की मौत हो गई है। वहीं चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कुलपहाड़ क्षेत्र में हुआ हादसा यह हादसा महोबा जिले की कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित सुंगिरा गांव में सुबह-सुबह हुआ। हादसे का शिकार हुए छात्र इंटर और हाई स्कूल के बताए जा रहे हैं। हादसे से छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया है। परिजन और गांव के लोग मौके पर जुट गए। सभी दोषि चालक की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। मौके पर कई थानों का फोर्स पहुंचा और स्थिति को संभाला। चालक की तलाश की जा रही है। ये भी पढ़ें : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ‘समरनीति न्यूज’ कार्यालय का किया उद्घाटन, विश्वसनीयता-निष्पक्...
सीतापुर जेल से आजम खां की पत्नी विधायक डा. तजीन फातिमा रिहा

सीतापुर जेल से आजम खां की पत्नी विधायक डा. तजीन फातिमा रिहा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : आज सोमवार को यूपी के रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां की विधायक पत्नी तजीन फातिमा जेल से रिहा हो गईं। पिछले 298 दिनों से वह अपने बेटे और पति के साथ जेल में बंद थीं। हालांकि, अभी उनके पति आजम खां और बेटे अब्दुल्ला आजम को सीतापुर की जेल में ही समय वक्त गुजारना होगा। आज शाम को करीब 7.25 बजे सीतापुर जेल प्रशासन ने काफी सुरक्षा के बीच डा. तजीन फातिमा को रिहा किया। 298 दिन से जेल में पति व बेटे संग थी बंद 70 वर्षीय महिला विधायक की रिहाई की सूचना पर उनको लेने उनकी बहन तनवीर फातिमा और बड़ा बेटा अदीब आजम, बहू सिदरा सीतापुर पहुंचे थे। परिवार के लोगों ने मीडिया से कोई बात नहीं की। उधर, जेल अधीक्षक डीसी मिश्र ने कहा कि अदालत से जमानत के आदेश मिलने के बाद डा. तजीन को रिहा किया गया है। बताते चलें कि विधायक डा. तजीन अपने पति आजम खां और बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ बीती 2...
UP : जालौन ट्रिपल मर्डर में दोषी डिप्टी एसपी बर्खास्त

UP : जालौन ट्रिपल मर्डर में दोषी डिप्टी एसपी बर्खास्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बुंदेलखंड के जालौन में हुए ट्रिपल मर्डर के मामले में दोषी पाए गए डिप्टी एसपी भगवान सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। दरअसल, वर्ष 2004 में जालौन की कोंच कोतवाली में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 8 नवंबर 2019 को अदालत ने इस मामले में सीओ भगवान सिंह को दोषी पाया था। साथ ही उनको उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उधर, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना की है। साथ ही आभार भी जताया है। यह था पूरा मामला दरअसल, वर्ष 2004 में उप निरीक्षक के रूप में तैनात भगवान सिंह पर ट्रिपल मर्डर का आरोप लगा था। घटना 1 फरवरी 2004 को कोंच कोतवाली में हुई थी। वहां पुलिस फायरिंग में सपा नेता सुरेंद्र निरंजन, महेंद्र और दयाशंकर झा मारे गए थे। वहीं 4 लोग घायल हो गए थे। उस वक्त भगवान सिंह कोंच कोतवाली में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। ये भी पढ़ें : यूपीः थाने में महिला के सामने ‘म...
UP : दो IAS और 4 PCS अधिकारियों के तबादले

UP : दो IAS और 4 PCS अधिकारियों के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी में आज मंगलवार को सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो आईएएस व 4 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए। तबादलों की इस सूची में कानपुर यूपीसीडा के सीईओ तथा फीरोजाबाद के सीडीओ और मथुरा के सिटी मजिस्ट्रेट भी शामिल हैं। बताते हैं कि सीडीओ फीरोजाबाद आईएएस नेहा जैन अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीसीडा (कानपुर नगर) बनाया गया है। IAS चर्चित गौड़ बने फीरोजाबाद के CDO वहीं प्रतीक्षा सूची में चल रहे आईएएस चर्चित गौड़ को फीरोजाबाद का सीडीओ बनाया गया है। इसी क्रम में रामपुर के डिप्टी कलक्टर अभय कुमार पांडे को अंबेडकर भेज दिया गया है। संतकबीर में तैनात रहे एसडीएम गुलशन को फीरोजाबाद का सिटी मजिस्ट्रेट बना दिया गया है। एसडीएम मथुरा रहे जवाहरलाल श्रीवास्तव को मथुरा में ही नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया गया है। प्रयागराज में तैनात एसडीएम संदीप कुमार वर्मा को मथुरा स्थानांतरित कर दिय...
UP: बुंदेलखंड के महोबा में BJP विधायक की गाड़ी पर बदमाशों का हमला

UP: बुंदेलखंड के महोबा में BJP विधायक की गाड़ी पर बदमाशों का हमला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबा : बुंदेलखंड के महोबा की चरखारी विधानसभा के बीजेपी विधायक की गाड़ी पर बीती रात असलहाधारी बदमाशों के हमला करने की खबर आ रही है। हालांकि, घटना के वक्त विधायक बृजभूषण उर्फ गुड्डू गाड़ी में मौजूद नहीं थे। गाड़ी में उनका पीए, सुरक्षा कर्मी और ड्राइवर मौजूद थे। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बदमाशों की बाइक के सहारे तलाश में जुटी पुलिस बताया जाता है कि चरखारी विधायक के सचिव रोहित कटियार शनिवार देर रात शादी समारोह से करहराखुर्द गांव के लिए निकले थे। रास्ते में ग्राम गौरहारी के पास घात लगाए बैठे 4 असलहाधारी बदमाशों ने उनकी गाड़ी को असलहे दिखाकर रोका। इसके बाद गाड़ी पर हमला बोल दिया। विधायक के पीए और आसपास के लोगों के ललकारने पर बदमाश वहां से भाग गए। बताते हैं कि बदमाश अपनी बाइक भी छोड़ गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। ये भी प...
CM Yogi की चेतावनी : भारत बंद में कानून व्यवस्था तोड़ी तो सख्त कार्रवाई

CM Yogi की चेतावनी : भारत बंद में कानून व्यवस्था तोड़ी तो सख्त कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्क : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मंगलवार को किसानों के भारत बंद के आह्वान पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा कि किसानों के साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए। कोई कानून व्यवस्था हाथ में ले तो सख्ती से पेश आएं। दरअसल, सीएम योगी आज पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारत बंद के आह्वान को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ये सख्त निर्देश दिए हैं। किसानों से दुर्व्यवहार न करने के निर्देश सीएम योगी ने साफ कहा है कि बंद के दौरान आम लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इसके लिए पूरी व्यवस्था की जाए। सड़क मार्गों के साथ-साथ रेल मार्गों को भी सुरक्षित रखा जाए। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्थानीय स्तर पर किसानों नेताओं से बात करके उनकी समस्या का निराकरण किया जाए। बताते चल...
UP : युवती से गैंगरेप से हड़कंप, 3 नाबालिग समेत 4 आरोपी, 1 गिरफ्तार

UP : युवती से गैंगरेप से हड़कंप, 3 नाबालिग समेत 4 आरोपी, 1 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी से बड़ी खबर सामने आ रही है। एक 19 साल की युवती से गैंगरेप की घटना से हड़कंप मच गया है। वारदात में 4 आरोपियों में 3 नाबालिग हैं, जबकि एक बालिग है। पुलिस ने मुख्य बालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी 3 की तलाश जारी है। वहीं पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज किया बताया जाता है कि गोंडा जिले के खोंडारे थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 19 साल की युवती ने आरोप लगाया है कि गांव के 4 युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया है। हालांकि, आरोपियों में 3 लड़के नाबालिग बताए जा रहे हैं। ये भी पढ़ें : कानपुर : होटल में नर्स से गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार, जेई का बेटा भी शामिल  पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। गोंडा एसपी शैलेश पांडेय ने मीडिया को बताया है कि घटना रविवार की है। रात में पीड़ित युवती के परिजनों ने ...
बड़ी खबर : अखिलेश यादव हिरासत में, धारा 144 के उल्लंघन का आरोप

बड़ी खबर : अखिलेश यादव हिरासत में, धारा 144 के उल्लंघन का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को कन्नौज में पदयात्रा को निकले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि इलाके में धारा 144 लागू है, इसलिए अखिलेश यादव को कानून के उल्लंघन के कारण हिरासत में लिया गया है। लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र इससे पहले उनको घर में नजर बंद कर दिया गया था। उधर, अखिलेश ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखते हुए घटनाक्रम की जानकारी देते हुए कहा है कि पुलिस ने उनको अलोकतांत्रिक तरीके से रोका है। मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए लोकतांत्रिक गतिविधियों को चालू करने में सहायता करें। संबंधित खबर पढ़ें : Akhilesh Yadav Home Arrest : लखनऊ में अखिलेश नजरबंद, कानपुर में सपाइयों के घरों पर पुलिस  ...