Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: मौत

बांदा में करंट लगने से किराना स्टोर मालिक की मौत, परिवार में कोहराम

बांदा में करंट लगने से किराना स्टोर मालिक की मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में रविवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में एक किराना स्टोर से मालिक की करंट लगने से मौत हो गई। बताते हैं कि हादसे के बाद आसपास के लोग उनको अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना शहर के कालूकुआं इलाके की है। मृतक का नाम राजकरण (45) बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शहर के बिजलीखेड़ा में हुई घटना बताया जाता है कि राजकरण (45) की बिजली खेड़ा में किराना की दुकान थी। वह सहूरपुर थाना चिल्ला के रहने वाले थे। आज रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे। दुकान खोलते समय उनको करंट लग गया। करंट आने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। करंट लगते ही वह बुरी तरह से चिपक गए और अचेत हो गए। जबतक लोगों की नजर उधर गई, काफी देर हो चुकी थी। लोगों ने किसी तरह उनको बिजली के करंट से अलग क...
बांदा में दर्दनाक घटना, देखते ही देखते तालाब में समा गया बालक

बांदा में दर्दनाक घटना, देखते ही देखते तालाब में समा गया बालक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की तालाब में डूबकर मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब बच्चा खेलते-खेलते तालाब के किनारे पहुंच गया और उसका पैर फिसल गया। परिवार के लोगों ने गांव वालों की मदद से बच्चे को बाहर निकाला। तबतक उसकी सांसें थम चुकी थीं। बाद में चिकित्सकों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के परिवार में कोहराम मचा है। घटना नरैनी थाना क्षेत्र की है। नरैनी इंस्पेक्टर गिरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है। बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया है। तालाब किनारे खेलते वक्त पानी में डूबा बच्चा कोतवाली क्षेत्र के नसेनी गांव निवासी समीर (9) पुत्र सहील खां अपने साथियों के साथ तालाब के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान अचानक समीर का पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में डूबता चला गया। साथ खेल रहे बच्चे चिल्लाते हुए घरों की ओर दौड़े और...
बांदा में हाईटेंशन तार छूते ही युवक ने तोड़ा दम, परिवार में कोहराम

बांदा में हाईटेंशन तार छूते ही युवक ने तोड़ा दम, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक युवक की हाइटेंशन तार की चपेट में आकर मौत हो गई। बताते हैं कि खेत से हरा बांस काटकर घर लाते समय वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। बांस का एक सिरा हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, आसपास के लोग युवक को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर बबेरू के इंस्पेक्टर जयश्याम शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खेत से हरा बांस लेकर घर जा रहा था किशोर बताया जाता है कि कस्बे के कमासिन रोड में बनतलवा इलाके में रहने वाले राजकुमार (18) पुत्र हरीमोहन मंगलवार दोपहर अपने खेतों की तरफ गए थे। वहां से लौटकर खेत पर लगा हरा बांस काटा और लेकर घर आने लगे। रास्ते में बांस ऊपर से गुजरी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गया। ये भी पढ़ेंः बांद...
बांदा में खेत पर किसान का शव मिलने से हड़कंप, छानबीन में जुटी पुलिस

बांदा में खेत पर किसान का शव मिलने से हड़कंप, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज सोमवार सुबह बांदा में खेत की रखवाली कर रहे किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह परिजनों को आसपास के लोगों से सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे। परिवार के लोग उनको लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। खेत पर फसल की रखवाली को गए थे भानू प्रताप बताया जाता है कि कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम साडा सानी में अपने निजी नलकूप में जायद फसल की रखवाली करने के लिए रोज की तरह बीती रात 52 साल के भानु प्रताप सिंह उर्फ पप्पू पुत्र निर्मल सिंह खेत पर गए थे। आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मेड़ पर वह पड़े मिले। पास के खेतों पर मौजूद लोगों ने देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। ये भी पढ़ेंः बांदा शहर में ...
बांदा में करंट से युवा दुकानदार की मौत, परिवार में कोहराम मचा

बांदा में करंट से युवा दुकानदार की मौत, परिवार में कोहराम मचा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक दुकानदार की कूलर से कंरट से मौत की दुखद खबर सामने आई है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की है। बताते हैं कि 28 साल के दुकानदार अपने पीछे पत्नी व 8 माह की बेटी छोड़ गए हैं। घटना से कस्बे के लोगों में दुख की लहर दौड़ गई है। हालचाल लेने वालों का तांता लग गया है। परिवार में पत्नी और 8 माह की बेटी बताया जाता है कि जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम कुमेढासानी में रहने वाले 28 साल के विमल गुप्ता पुत्र भगवान दास किराने की दुकान करते थे। बीती रात करीब साढ़े 9 बजे वह घर के कूलर को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान कूलर में करंट आ गया और उसकी चपेट में आकर वह बुरी तरह से चिपक गए। इसके बाद अचेत होकर गिर पड़े। परिवार के लोगों की जब उनपर नजर पड़ी तो उन्हें संभा...
बांदा में बाइक की टक्कर से शख्स की मौत, चालक को भीड़ ने धुना

बांदा में बाइक की टक्कर से शख्स की मौत, चालक को भीड़ ने धुना

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज शुक्रवार दोपहर घर से पैदल ही खाना खाने जा रहे एक शख्स को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और बाइक चालक को पकड़ लिया। भीड़ ने बाइक चालक की पिटाई भी की। घायल हालत में शख्स ने दम तोड़ दिया। इससे मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। किसी तरह लोगों ने परिजनों को शांत किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक की पत्नी की तहरीर पर बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। भीड़ ने बाइक सवार को पीटकर पुलिस को सौंपा बताया जाता है कि तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव के मजरा सुकसना पुरवा निवासी ब्रजमेाहन (55) पुत्र रामकृपाल शुक्रवार दोपहर घर से खाना खाने के बाद चौराहे की तरफ पैदल जा रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने...
22 साल की इस एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा

22 साल की इस एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः वर्ष 2020 बाॅलीवुड के लिए अच्छा नहीं जा रहा। इस साल कई चहेते सितारे दुनिया को अलविदा कह गए। अब एक 22 साल की जानी-मानी एक्ट्रेस ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है। दरअसल, कन्नड़ टेलीविजन की एक्ट्रेस मेबीना माइकल की मंगलवार शाम एक हादसे में मौत हो गई। वह एक लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो 'प्याते हुडुगिर हाल्ली लाइफ' की विनर रह चुकी थीं। ऐसे में कम समय में उन्होंने लाखों दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी। यह वजह है कि उनकी मौत की खबर सुनते ही लाखों दर्शक दुखी हो गए। लाखों कन्नड़ दर्शक सदमे में इतना ही नहीं कन्नड़ टीवी पर उनकी एक अलग पहचान बन चुकी थी। उनको काफी पसंद किया जाता था। अचानक उनकी मौत ने लाखों दर्शकों को दुखी कर दिया है। बताते हैं कि एक्ट्रेस मेबीना की मौत नागमंगला तालुक में देवीहल्ली में हुए हादसे में हुई है। उनकी मौत से पूरा परिवार बुरी तरह से सदमे मे...
कानपुर अर्मापुर में ट्रेन से गिरा शख्स, पत्नी को सेंट्रल पर उतारा गया

कानपुर अर्मापुर में ट्रेन से गिरा शख्स, पत्नी को सेंट्रल पर उतारा गया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज रविवार सुबह हुई एक दुखद घटना में कानपुर के अर्मापुर थाना क्षेत्र में स्पेशल श्रमिक ट्रेन से एक शख्स नीचे आ गिरा। यात्रियों में हड़कंप मच गया। बाद में ट्रेन में ही सवार इस शख्स की पत्नी को सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। मरने वाला व्यक्ति अहमदाबाद में मैकेनिक का काम करता था। बताया जाता है कि अहमदाबाद से भागलपुर जा रहे मजदूर दंपति श्रमिक स्पेशल ट्रेन से अहमदाबाद से भागलपुर जा रहे थे। अहमदाबाद से भागलपुर जा रही थी ट्रेन इसी दौरान रास्ते में आज सुबह जब ट्रेन कानपुर के अर्मापुर के पास से गुजरी तो गेट पर बैठे कृष्ण मुरारी अचानक नीचे आ गिरे। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन में बैठी उनकी पत्नी कुसुम पति को नीचे गिरता देख चीखकर उनकी ओर भागीं, लेकिन यात्रियों ने उनको...
बांदा में नशेबाज ने खुद को जिंदा फूंका, पत्नी ने भागकर बचाई जान, एक महिला गंभीर

बांदा में नशेबाज ने खुद को जिंदा फूंका, पत्नी ने भागकर बचाई जान, एक महिला गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज शुक्रवार दोपहर शराब के नशे में एक युवक ने खुद को जिंदा फूंक डाला। परिवार के लोग जबतक आग बुझाकर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं कि युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। परिवार के लोगों ने उसे ऐसा करने से टोका तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। बताते हैं कि युवक ने पत्नी पर भी केरोसिन डाला, लेकिन उसने भागकर जान बचा ली। उधर, एक अन्य घटना में एक विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई हैं। हंगामे से रोकने पर उठाया आत्मघाती कदम बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव निवासी चिंटू (32) पुत्र दुर्गा प्रसाद आज दोपहर शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। वहां हंगामा करते हुए परिवार के लोगों से झगड़ा करने लगा। परिजनों ने ऐसा करने से मना किया। नाराज होकर चिंटू ने खुद पर केरोसिन डा...
कानपुर में झपकी बनकर आई मौत ने मामा को झपटा, भांजा गंभीर

कानपुर में झपकी बनकर आई मौत ने मामा को झपटा, भांजा गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः लाकडाउन-4 में भी प्रवासी मजदूरों का अपने घरों को लौटने का सिलसिला जारी है जिनके बीच दर्दनाक हादसे हर आम और खास व्यक्ति को झकझोंर कर रख दे रहे हैं। आज शनिवार को कानपुर शहर में ऐसे ही एक दर्दनाक हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया। हाइवे पर बाइक से हरियाणा से बिहार जा रहे मामा-भांजे को नींद की झपकी आ गई। इसके बाद वे बाइक से गिर पड़े और बाइक घिसटती हुई दूर तक चली गई। हादसे में मामा की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई, जबकि भांजे को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया है। गुरुग्राम में रहते थे दोनों मामा-भांजे बताया जाता है कि बिहार के सुपौल जिले के सरायगढ़ थाना क्षेत्र के झाझा गांव के रहने वाले 36 वर्षीय रतीराम शर्मा अपने भांजे किशनपुर के ग्राम तुल्लापतरी के रहने वाले 29 साल के सतीश के साथ गुरुग्राम हरियाणा से बिहार वापस घर लौट रहे थे। शुक्र...