Wednesday, October 28सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: भाजपा

यूपी की 14 सीटों पर कुल मतदान 57.98%, बाराबंकी में सबसे ज्यादा

यूपी की 14 सीटों पर कुल मतदान 57.98%, बाराबंकी में सबसे ज्यादा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की सभी 14 लोकसभा सीटों पर आज पांचवें चरण का मतदान हुआ। इन सीटों पर शाम 6 बजे तक कुल 57.98% वोटिंग हुई। बाराबंकी में सबसे ज्यादा 66.89% तथा गोंडा में सबसे कम 50.88% वोट डाले गए। लखनऊ में भी घरों से कम निकले लोग वहीं राजधानी लखनऊ में 52.23% मतदान रहा। लखनऊ से सटे मोहनलालगंज में 62.72%, रायबरेली में 58.04%, अमेठी में 54.40%, जालौन में 56.15% मतदान हुआ। बांदा में 59.68% व हमीरपुर में 60.56% इसी तरह झांसी में 63.70%, हमीरपुर में 60.56%, बांदा में 59.68%, फतेहपुर में 57.5%, कौशांबी में 52.79% मतदान हुआ। वहीं फैजाबाद में 59.10%, कैसरगंज में 55.68% और गोंडा में 51.64% वोट डाले गए। वहीं लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 52.45% वोट पड़े हैं। ये भी पढ़ें : Banda Election 2024 : सुबह 11 बजे तक 29% वोटिंग, वहीं जिले में इतने प्रतिशत पड़े वोट.. https://...
बांदा : गृहमंत्री अमित शाह ने सदर विधायक के प्रयासों को सराहा

बांदा : गृहमंत्री अमित शाह ने सदर विधायक के प्रयासों को सराहा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बांदा पहुंचे। यहां कृषि विश्वविद्यालय में बने हेलीपैड पर गृहमंत्री शाह का हेलीकाप्टर उतरा। इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने उनका आत्मीय स्वागत किया। वहीं गृहमंत्री शाह ने भी सदर विधायक के प्रयासों को सराहा। प्रत्याशी की जीत के लिए उनकी सक्रियता की प्रशंसा की। इस अवसर पर भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : अखिलेश यादव बोले- 4 चरण में भाजपा चारों खाने चित, आंसुओं की नदी खतरे के निशान से ऊपर  ये भी पढ़ें : बांदा में अमित शाह, बोले-पाकिस्तान से वापस लेंगे POK, हम डरने वाले नहीं..   ...
बांदा में CMYogi बोले- केजरीवाल की बुद्धि जेल जाने से हुई भ्रमित, इसीलिए कर रहे..

बांदा में CMYogi बोले- केजरीवाल की बुद्धि जेल जाने से हुई भ्रमित, इसीलिए कर रहे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा जवाब दिया। सीएम योगी ने कहा कि आज सुबह देखा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव लखनऊ में प्रेसवार्ता कर रहे थे। सीएम योगी ने कहा कि जेल जाने से व्यक्ति की बुद्धि पलट जाती है, इसलिए दिल्ली के सीएम केजरीवाल की बुद्धि भी भ्रमित हो गई है। इसलिए मेरी बात को अपने साथ जोड़ रहे हैं, क्यों कि लोग उनको सुनना नहीं चाह रहे। बांदा के पैलानी में जनसभा में बोल रहे थे CM Yogi.. दरअसल, सीएम योगी ने ये बातें आज सीएम केजरीवाल और अखिलेश यादव द्वारा लखनऊ में की गई प्रेसवार्ता के जवाब में कहीं। बताते चलें कि केजरीवाल ने जेल से छूटने के बाद पहले दिल्ली में प्रेसवार्ता करके पीएम मोदी, सीएम योगी को लेकर बड़ी बातें कही थीं। Kejriwal ने कही थीं सीएम योगी को लेकर ये बातें.. केजरीवाल ने कहा था कि...
4 दिन में दूसरी बार, CM Yogi आज फिर बांदा में..यह कार्यक्रम

4 दिन में दूसरी बार, CM Yogi आज फिर बांदा में..यह कार्यक्रम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : लोकसभा चुनाव 2024 के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 दिन में दूसरी बार 16 मई को फिर बांदा आ रहे हैं। सीएम योगी बांदा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। इससे पहले वह बीती 13 नवंबर को अतर्रा में बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए थे। अबकी बार मुख्यमंत्री पैलानी आ रहे हैं। वहां बांदा-हमीरपुर लोकसभा सीट के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। यह है पूरा कार्यक्रम कौशांबी से सीएम योगी का हेलीकाप्टर बांदा के पैलानी में बने हेलीपैड पर लगभग 2:15 बजे पहुंचेगा। पैलानी थाने के सामने मैदान में सीएम योगी एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। करीब सवा 3 बजे सीएम योगी का हेलीकाप्टर फतेहपुर जिले के बिंदकी के लिए उड़ान भरेगा...
बुंदेलखंड में CM Yogi : झांसी में रोड-शो-महोबा में जनसभा, पढ़िए ! खास बातें..

बुंदेलखंड में CM Yogi : झांसी में रोड-शो-महोबा में जनसभा, पढ़िए ! खास बातें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, कानपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुंदेलखंड में रहे। झांसी में उन्होंने रोड-शो किया। वहीं महोबा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित भी किया। विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बुंदेलखंड को अब नोएडा की तर्ज पर विकसित करेंगे। बुंदेलखंड के नौजवानो को अब दूसरे जिलों में नौकरी को नहीं जाना पड़ेगा। पिछली सरकारों ने क्षेत्र का शोषण किया है। इस मौके पर जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद भी मौजूद रहे। पाकिस्तान पर निशाना, विपक्ष पर हमला साथ ही पाकिस्तान का नाम लेते हुए विपक्ष पर हमला बोला। मुख्यमंत्री बुधवार को डाक बंगला मैदान महोबा में हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय सीट के प्रत्याशी के समर्थन जनसभा में जमकर बरसे। ये भी पढ़ें : बांदा निकाय : CM Yogi के आने से हुई BJP की नैया पार, मंत्री-विधायक के क्षेत्रों में हार कहा कि पिछली सपा-कांग्रेस ने यहां की जन...
बांदा में सीएम योगी का सपा पर तगड़ा हमला, बोले-उन्होंने थमाए तमंचे, हमने टैबलेट..

बांदा में सीएम योगी का सपा पर तगड़ा हमला, बोले-उन्होंने थमाए तमंचे, हमने टैबलेट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज बांदा के अतर्रा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी अपने संबोधन में विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथ लिया। खासकर सपा उनके निशाने पर रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा ने युवाओं के हाथ में तमंचे थमाए थे और हमने टैबलेट दिए। ताकि प्रदेश का युवा अपना उज्जवल भविष्य बना सकें। इस अवसर पर मंच पर भाजपा प्रत्याशी आरके पटेल के अलावा, मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी भी मौजूद रहे। CMYogi बोले बुंदेलखंड की खास सीट है बांदा सीएम योगी ने कहा कि बुंदेलखंड की सियासत में बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट खास अहमियत रखती है। इस सीट को सभी राजनीतिक दल जीतना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से भाजपा ने इस सीट पर जीत दर्ज कराई थी। साथ ही यहां विकास के नए रास्ते खोल दिए हैं। उन्होंने भाजपा सरकार ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे देकर इस पूरे क्षेत्र को विका...
बांदा पहुंचे निर्वाचन आयोग के विशेष प्रेक्षकों ने जांची तैयारियां, दिए ये निर्देश..

बांदा पहुंचे निर्वाचन आयोग के विशेष प्रेक्षकों ने जांची तैयारियां, दिए ये निर्देश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल संपन्न कराने के लिए बांदा में तैयारियों जारी हैं। आज तैयारियों को जांचने के लिए भारत निर्वाचन आयोग से विशेष सामान्य प्रेक्षक अजय वी नायक, विशेष पर्यवेक्षक व्यय राजेश टुटेजा तथा विशेष पुलिस प्रेक्षक मनमोहन सिंह बांदा पहुंचे। प्रेक्षकों की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में मंडल के सभी निर्वाचन अधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों की बैठक संपन्न हुई। सर्किट हाउस में हुई बैठक बैठक में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 48-बांदा की सामान्य प्रेक्षक श्रीमती वी कलाईराशि, पुलिस प्रेक्षक जॉय विश्वास तथा व्यय प्रेक्षक सब्यसांची चक्रवर्ती तथा हमीरपुर सांसदीय क्षेत्र की सामान्य प्रेक्षक श्रीमती प्रियंका दास एवं व्यय एवं पुलिस प्रेक्षक भी उपस्थित रहे। https://samarneetinews.com/if-modi-wins-amit-shah-will-be-made-prime-minister-and-yogi-will-be-disp...
क्या भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल चुनाव से पहले ही मान चुके हार?

क्या भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल चुनाव से पहले ही मान चुके हार?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : कभी भरे मंच से माफी मांगना, तो कभी वोटरों से खुद को नहीं तो गठबंधन को मतदान की अपील। बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी आरके सिंह पटेल के चौंकाने वाले बयानों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल क्या सोच रहे हैं? कहीं ऐसा तो नहीं उन्होंने चुनाव से पहले ही हार मान ली है? यह बात सही है कि इस सीट पर भाजपा, सपा और बसपा के बीच लड़ाई कांटे की होने वाली है। चुनावी चौपालों में चर्चाओं का बाजार गरम यह भी सच है कि कहीं ब्राह्मण नाराज दिख रहे हैं तो कहीं पिछड़े मतदाता। ऐसे में चुनौतियां तो हैं। बहरहाल, कुछ दिन पहले बांदा के जीआईसी मैदान में बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट से प्रत्याशी आरके पटेल की नामांकन सभा को खुद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संबोधित किया था। उस दौरान प्रत्याशी श्री पटेल ने भर...
UP : बाहुबली धनंजय सिंह जेल से रिहा, बाहर आते ही दिया बड़ा बयान..

UP : बाहुबली धनंजय सिंह जेल से रिहा, बाहर आते ही दिया बड़ा बयान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बरेली जेल से पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह जमानत मिलने के बाद आज सुबह रिहा हो गए। जेल से बाहर आते ही धनंजय ने बड़ा बयान दिया है। पूर्व सांसद ने कहा कि उन्हें फर्जी मुकदमे में सजा हुई थी। वरना जमानत नहीं मिलती। यह भी कहा कि 'मेरी पत्नी चुनाव लड़ रही हैं और मैं सीधे क्षेत्र में जाऊंगा।' जौनपुर जेल से किया था बरेली जेल शिफ्ट बताते चलें कि शनिवार को धनंजय सिंह को जौनपुर कारागार से बरेली सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया था। वहां हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया। हालांकि, उसी दिन इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जमानत दे दी, लेकिन 7 साल की सजा को बरकरार रखा गया है। ये भी पढ़ें : Loksabha2024 : सभी दलों के प्यारे रहे बाबू सिंह कुशवाहा, फिर क्यों घर से दूर?   धनजंय की पत्नी श्रीकला रेड्डी जौनपुर से बसपा से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। जौनपुर जिला जेल के अधीक्षक एसके पांडेय का कहना है...
Loksabha2024 : सभी दलों के प्यारे रहे बाबू सिंह कुशवाहा, फिर क्यों घर से दूर?

Loksabha2024 : सभी दलों के प्यारे रहे बाबू सिंह कुशवाहा, फिर क्यों घर से दूर?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो (लखनऊ) : Loksabha Election 2024 कभी बसपा के कद्दावर नेता रहे बाबू सिंह कुशवाहा जौनपुर से चुनावी ताल ठोक रहे हैं। बसपा के पूर्व मंत्री अबकी बार सपा के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। इससे पहले भाजपा के भी प्यारे रहे रहे। 2012 में दिल्ली में पूर्व मंत्री कुशवाहा ने भाजपा ज्वाइन की। लेकिन दोनों की मजबूरियां रहीं और एक-दूसरे का साथ छोड़ना पड़ा। आखिरकार कुशवाहा ने 'जन अधिकारी पार्टी' नाम से अपना राजनीतिक दल बना लिया। हालांकि, कुशवाहा को कभी राजनीतिक रूप से स्थायित्व नहीं मिला। अब उनकी अपनी पार्टी भी आस्तित्व भी खतरे में है। क्यों कि वह सपा के टिकट पर, सपा के निशान पर चुनाव लड़ रहे हैं। बुंदेलखंड में चर्चा है कि लगभग सभी दलों के प्यारे रहे कुशवाहा, खुद अपने घर बांदा से दूर क्यों हैं? बांदा से चुनावी मैदान में क्यों नहीं उतरते? आइये बाबू सिंह कुशवाहा के राजनीतिक सफर पर...