Friday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: भाजपा नेता

अपडेटः बुंदेलखंडः भीषण हादसे में भाजपा के बड़े नेता एवं बुंदेलखंड उपाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला समेत 3 की दर्दनाक मौत

अपडेटः बुंदेलखंडः भीषण हादसे में भाजपा के बड़े नेता एवं बुंदेलखंड उपाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला समेत 3 की दर्दनाक मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः जिले में हुए एक भीषण हादसे में कानपुर के भाजपा नेता समेत दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कार्पियों का अगला हिस्सा बस के नीचे घुस गया और उसमें बैठे भाजपा नेता और चालक को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। इस दौरान स्कार्पियों सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या बाद में तीन हो गई है। वहीं घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया है। वहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना से भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। बड़ी संख्या में भाजपा नेता उनको सांत्वना देने उनके आवास पर पहुंचे हैं। शनिवार शाम 4 बजे करीब बस व भाजपा नेता की स्कार्पियो में तेज टक्कर से हादसा  बताते हैं कि चित्रकूट जिले के प्रभारी एवं बुंदेलखंड के उपाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला, निवासी पशुपतिनगर, नौबस्ता, कानपुर के रहने वाले हैं जो आज शनिवार क...
बांदा में भाजपा नेता के होटल पर पुलिस रेड, लाखों की नगदी के साथ 6 जुआरी गिरफ्तार

बांदा में भाजपा नेता के होटल पर पुलिस रेड, लाखों की नगदी के साथ 6 जुआरी गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, वीडियो
समरनीति न्यूज, बांदा :  बांदा में गुरूवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता के होटल पर छापा मारा। इस दौरान होटल से पुलिस ने छह जुआरियों को पकड़ा और उनके कब्जे से लाखों की नगदी बरामद की है। भाजपा नेता के होटल से जुआरियों के पकड़े जाने से लोग सकते में आ गए हैं। छाबनी मुहल्ले में स्थित भाजपा नेता के होटल पर पुलिस के छापे से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ भी वहां जुट गई। इस दौरान कुछ मीडिया कर्मियों ने भाजपा नेता से पुलिस रेड के बारे में पूछने का प्रयास किया। वह कुछ भी बोलने से बचते दिखाई दिए। पुलिस सभी जुआरियों को लेकर कोतवाली पहुंची। वहां उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों की माने तो पुलिस को शिकायत मिली थी कि भाजपा नेता के होटल में बड़ा जुआ होता है। पुलिस ने जुआरियों को पकड़ने के लिए जाल बिछा रखा था। सूत्र बताते हैं कि आज पुलिस ने सटीक जानकारी पर रे...
अब सीतापुर में भाजपा नेता समेत दो पर गैंगरेप का मुकदमा

अब सीतापुर में भाजपा नेता समेत दो पर गैंगरेप का मुकदमा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा  समरनीति न्यूज, सीतापुरः  अभी उन्नाव में भाजपा विधायक पर गैंगरेप के आरोप और बवाल की आग ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि एक और भाजपा नेता पर दलित महिला से दुर्ष्कम का एक और मामला प्रकाश में आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस मामले में भी पुलिस का रवैया रिपोर्ट नहीं लिखने वाला रहा और महीनों तक पुलिस मामले को दबाए रही। पुलिस की कर्तव्यहीनता से आहत पीड़ित दलित महिला ने आखिरकार अदालत की शरण ली। बाद में अदालत के आदेश पर भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे। सीतापुर के मिश्रिख मंडल (देहात)का अध्यक्ष का भी है गैंगरेप का आरोपी  आरोपी भाजपा नेता सीतापुर के मिश्रिख देहात मंडल का अध्यक्ष है और रुतबेदार नेता होने के कारण पुलिस उसपर कार्रवाई से बचती नजर आ रही है। बत...