Friday, November 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा महिला कालेज में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मेधावी छात्राओं का सम्मान

बांदा महिला कालेज में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मेधावी छात्राओं का सम्मान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राजकीय महिला डिग्री कालेज के वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। छात्राओं ने सामूहिक, एकल, नाटक, कव्वाली और नाटक से दर्शकों का मनोरंजन किया। मेधावी और प्रशंसनीय प्रदर्शन करने वाली महाविद्यालय की छात्राओं को सम्मानित किया गया। राजकीय महिला डिग्री कालेज में बुधवार को 43वां वार्षिकोत्सव समारोह चौरी-चौरा के क्रांतिकारियों और लामा गांव के शहीद विकास कुमार को समर्पित रहा। इस मौके पर व्यापार मंडल नेता राज कुमार राज, पूर्व पालिकाध्यक्ष विनोद जैन भी मौजूद रहीं। शहीद की पत्नी सम्मानित शहीद सैनिक विकास कुमार की पत्नी नंदनी ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बीएससी की टापर छात्रा हिना खानम को सम्मानित किया। इसके अलावा चालू शिक्षा सत्र में महाविद्यालय की चैंपियन छात्रा पूनम देवी के साथ विभिन्न विभागीय परिषद की प्रतियोगिताओं की मेधावी छात्राएं त...
बांदा में लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप

बांदा में लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 4 दिन से लापता एक युवक का शव शहर से सटे नवाब टैंक इलाके में पड़ा मिला। लोगों ने शव को पानी में उतराता देखा तो वहां खलबली मच गई। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के खूंटी चौराहा (अलीगंज) के रहने वाले मोहम्मद इस्माइल का बेटा आलम (20) बीते चार दिनों से लापता था। आटो पार्ट्स की दुकान पर करता था काम बताते हैं कि वह अतर्रा चुंगी पर आटो पार्ट्स की दुकान में काम करता था। चार दिन पहले रात में वह कहीं जाने की बात कहकर निकला था। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। आज शव मिलने की जानकारी पर पिता ने मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान की। मृतक के पिता का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या करके शव फेंका गया है। उधर, कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक डूब कर मरा है। फ...
बांदा : सेवानिवृत्त लेखपालों की भावभीनी विदाई

बांदा : सेवानिवृत्त लेखपालों की भावभीनी विदाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर तहसील परिसर में सेवानिवृत्त लेखपालों के लिए विदाई समारोह का आयोजन हुआ। तहसीलदार व अन्य राजस्व कर्मियों ने सेवानिवृत्त लेखपालों के कार्यकाल की प्रशंसा की। फूलों की माला पहनाकर उनको उपहार देते हुए सम्मानित भी किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे। बताते हैं कि सदर तहसील सभागार में सेवानिवृत्त लेखपाल अशोक कुमार तिवारी, दिनेश सिंह चौहान, सत्यनारायण मिश्र और नजारत के अनुसेवक रामआसरे की विदाई समारोह किया गया। तहसीलदार ने किया सम्मानित तहसीलदार अवधेश कुमार निगम ने कहा कि सरकारी सेवा में आने के दिन ही सेवानिवृत्ति की तारीख तय हो जाती है। यह नियम चाहे कर्मचारी हो या अधिकारी सभी पर लागू होता है। अपनी सफल सेवा पूरी करने वाले कर्मियों को अपने परिवार के बीच शेष समय गुजारने का मौका मिलता है। लेखपाल संघ की ओर से धार्मिक पुस्तक, छड़ी व अंगवस्त्र भेंट कर भावभीनी ...
बांदा समाचार पत्र संघ के अध्यक्ष बने घासीराम

बांदा समाचार पत्र संघ के अध्यक्ष बने घासीराम

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज मंगलवार को शहर के जीआईसी ग्राउंड स्थित मंच पर समाचार पत्र विक्रेता संघ पदाधिकारियों का चुनाव कार्यक्रम हुआ। इस दौरान घासीराम निषाद को अध्यक्ष, प्रकाश गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा महेश कुमार प्रजापति को महामंत्री चुना गया। चुनाव अधिकारी के तौर पर राजकुमार गुप्ता मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर एक बार फिर घासीराम निषाद को निर्वाचित घोषित किया गया। सुरेंद्र चंद्र गुप्ता बने कोषाध्यक्ष सुरेशचन्द्र गुप्ता कोषाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस दौरान विशिष्ट अतिथि व निरीक्षक के तौर पर राष्ट्रीय जनकल्याणकारी संगठन के अध्यात्म कला व सांस्कृतिक प्रभाग के जिला अध्यक्ष आरसी योगा, सर्व वैश्य चेतना समिति के मंडल अध्यक्ष रामशरण साहू, राजेंद्र मिश्रा, राहुल राजपूत तथा राकेश त्रिपाठी उपस्थिति रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पणकर मिठाई खिलाई गई। चुना...
पढ़िए ! क्यों तिंदवारी के पूर्व विधायक ने IPS अधिकारी के लिए कह डाली यह बात

पढ़िए ! क्यों तिंदवारी के पूर्व विधायक ने IPS अधिकारी के लिए कह डाली यह बात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : हाल ही में बांदा के पचनेही के रहने वाले आईपीएस राजा बाबू सिंह को बीएसएफ (बार्डर सिक्योरिटी फोर्स) की कमान संभालने को मिली है। जिले के लोग उनको बधाई दे रहे हैं। ऐसे में तिंदवारी के पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने बड़ी बात कही। दरअसल, उन्होंने कहा कि बांदा जिले के लिए यह बड़ी और गर्व की बात है कि बुंदेलखंड का एक बेटा आईपीएस अधिकारी है और अब बीएसएफ की कमान संभालने के साथ देश की सरहदों की रक्षा करेगा। जिले से बधाइयों का तांता दरअसल, अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर उनको बीएसएफ यानी सीमा सुरक्षा बल का आईजी बन गए हैं। इसकी जानकारी पर पूर्व विधायक ने कहा कि आईपीएस राजा बाबू को बीएसएफ की कमान मिलना बांदा ही नहीं, बल्कि पूरे बुंदेलखंड के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के युवाओं की उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। देश और समाज के लिए कुछ करने के लिए आगे आना चाहिए। पूर्व विधायक ...
बांदा में धूमधाम से निकली कलश यात्रा, पीतांबरा महायज्ञ शुरू

बांदा में धूमधाम से निकली कलश यात्रा, पीतांबरा महायज्ञ शुरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पंचानन महादेव मंदिर पीतांबरा पीठ में मां पीतांबरा (बगलामुखी) का 11वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसका शुभारंभ मां पीतांबरा की शोभायात्रा व भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए कलश यात्रा में शामिल लोगों का अभिनंदन किया। राजघाट रोड स्थित पंचानन महादेव मंदिर से सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी कलश यात्रा कलश यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों झंडा चौराहा, बलखंडीनाका, महेश्वरी देवी मंदिर चौराहा, शंकर गुरु चौराहा, अमर टाकीज तिराहा, बाबूलाल चौराहा, काली देवी मंदिर, गोल कोठी, नगर पालिका, कोतवाली रोड, छिपटहरी होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर समापन हुआ। ये भी पढ़ें : बांदा में बोले जगदगुरु रामभद्राचार्य, जबतक शरीर में सांस-दिव्यांगों के लिए प्रयास इसी के साथ मां ...
बांदा के IPS राजाबाबू सिंह बने BSF के आईजी

बांदा के IPS राजाबाबू सिंह बने BSF के आईजी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के रहने वाले मध्य प्रदेश कैडर के सीनियर आईपीएस अधिकारी राजाबाबू सिंह अब आईजी बीएसएफ बन गए हैं। अबतक वह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भोपाल, के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनको प्रतिनियुक्ति पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी बीएसएफ भेजा गया है। बांदा के पचनेही गांव के रहने वाले राजाबाबू सिंह की प्रारंभिक शिक्षा पचनेही गांव से हुई। बांदा के लोगों ने बधाई दी इंटीग्रेटेड रूलर टैलेंट हंट की परीक्षा पास करके 12वीं तक की शिक्षा जीआईसी झांसी से पूरी की। इसके बाद बीए और एमए की पढ़ाई दर्शनशास्त्र विषय से इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरी की। तीसरे प्रयास में उन्होंने आईपीएस की परीक्षा पास की। उनकी नियुक्ति पर पूर्व विधायक तिंदवारी दलजीत सिंह, राजेंद्र सिंह एडवोकेट, जयराम सिंह, ललक सिंह पचनेही, अखिलेश सिंह उप निरीक्षक, यस शिवहरे, जितेंद्र सिंह, डा. अंबरीष दुबे आदि ने उनकी नियुक्...
बांदा : 5 माह से वेतन को परेशान कर्मचारी, आवाज उठाई

बांदा : 5 माह से वेतन को परेशान कर्मचारी, आवाज उठाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में जल निगम के कर्मचारियों को भी बीते 5 महीने से वेतन नहीं मिला है। ऐसे में उनके सामने आर्थिक रूप से काफी समस्याएं पैदा हो गई हैं। खाने-पीने से लेकर रहने तक की दिक्कतें पैदा हो गई हैं। मकान का किराया तक नहीं दे पा रहे किराए पर रहने वाले किराएदारों को मकान मालिक मकान छोड़ने की धमकी दे रहे हैं। परेशान कर्मचारियों ने परियोजना प्रबंधक जल निगम को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी समस्याएं बताई हैं। साथ ही जल्द से जल्द वेतन भुगतान की मांग की है। कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं बताईं। कहा कि उनके सामने जीवन यापन की समस्या हो रही है। वह संबंधित अधिकारी  इस मौके पर विनय यादव, सुनील चौहान, वीके सिंह, राजकुमार यादव, शनि कुमार, सुधीर कुमार, विजय कुमार, प्रेम नारायन, विनोद कुमार, प्रेमा देवी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा डीएम ने चौरी-चौरा शताब्दी समारोह पर शहीदों क...
बांदा में हादसा, कानपुर के contractor की मौत, तीन घायल

बांदा में हादसा, कानपुर के contractor की मौत, तीन घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में हुए एक भीषण हादसे में कार सवार कानपुर के एक contractor की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि हादसा उस वक्त हुआ जब, कानपुर के रहने वाले ये लोग कार से बाबा कामतानाथ के दर्शकों को जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। पुलिस का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है। घायलों का चल रहा इलाज बताया जाता है कि कानपुर के बर्रा-7 का रहने वाला जितेंद्र पाल उर्फ जीतू (36) अपनी कार से दोस्त आनंद (37), सहदेव (40) और पुष्पराज के साथ चित्रकूट जा रहे थे। तड़के सुबह करीब 5 बजे झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव के पास ट्रक व कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि जितेंद्र कुमार पाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाकी लोग गंभीर ...
बांदा के व्यापारी नेताओं ने रिटर्न में राहत पर की सराहना

बांदा के व्यापारी नेताओं ने रिटर्न में राहत पर की सराहना

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : व्यापारिक संगठन कन्फर्टेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता राज ने कहा है कि 1 फरवरी 2021 को आए बजट में जीएसटी में सेक्शन 50 (1) में एक नया प्रावधान जोड़ा गया है। इसके तहत कोई व्यापारी अपना रिटर्न देरी से भरता है तो अब उसको 'नेट लाइबिलिटी' पर ब्याज देना होता था। अभी तक देरी से रिटर्न भरने पर ब्याज की गणना ग्रास पर की जाती थी, लेकिन अब ब्याज उसी अवस्था में लिया जाएगा। इसे व्यापारी चालान के माध्यम से कर जमा करता है। सभी नेताओं ने की सराहना उन्होंने बताया कि यह नियम 1 जुलाई 2017 से लागू किया गया है। इसका सबसे बड़ा फायदा व्यापारी को यह होगा कि यदि उसने रिटर्न लेट भरा है, तो ब्याज की देनदारी नहीं होगी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र गोयल ने कहा कि व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी। वहीं जिला अध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने कहा कि सरकार को धारा 35(...