Sunday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बड़ी खबर

Kanpur : दो महिलाओं ने एक-दूसरे के पतियों पर लगाया रेप का आरोप, रिपोर्ट न लिखने पर यह धमकी..

Kanpur : दो महिलाओं ने एक-दूसरे के पतियों पर लगाया रेप का आरोप, रिपोर्ट न लिखने पर यह धमकी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में आज सोमवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दो महिलाओं ने एक दूसरे के पतियों पर रेप का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं एक महिला ने मुकदमा न दर्ज करने पर थाने में आत्मदाह की चेतावनी दी। इसके वहां हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार कानपुर के सचेंडी थाने में सोमवार को एक महिला ने गांव के व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखी। इसके बाद 18 फरवरी को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस बोली, जांच के बाद आगे की कार्रवाई सोमवार को आरोपी की पत्नी थाने पहुंची। आरोपी की पत्नी ने खुद के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया। उसने दूसरी महिला के पति पर आरोप लगाया। साथ ही रिपोर्ट न लिखने पर थाने में ही आत्मदाह की धमकी भी दे डाली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी को ...
Lucknow : यूपी में 3 IAS और 14 PCS अधिकारियों के तबादले, अभी और भी बदलेंगे..

Lucknow : यूपी में 3 IAS और 14 PCS अधिकारियों के तबादले, अभी और भी बदलेंगे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार की तीन आईएएस और 14 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। वहीं सूत्रों का कहना है कि अभी कई और जिलों के डीएम और एसपी बदले जाने की भी संभावना है। सूत्रों की माने तो बड़े पैमाने पर डीएम/एसपी बदले जाएंगे। गौरव कुमार बने OSD लखनऊ विकास प्राधिकरण जानकारी के अनुसार गोंडा के सीडीओ रहे आईएएस गौरव कुमार को एलडीए में ओएसडी नियुक्त किया गया है। प्रतीक्षारत आईएएस अनुज मलिक को अपर आयुक्त, गोरखपुर मंडल नियुक्त किया गया है। वहीं आईएएस सतीश पाल को एसीईओ नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन PCS अधिकारियों के भी तबादले जानकारी के अनुसार एडीएम नमामि गंगे संजय पांडेय को एडीएम प्रशासन शाहजहांपुर बना दिया गया है। एसडीम रायबरेली अशोक सिंह को एडीएम नमामि गंगे झांसी और उन्नाव की सिटी मजिस्ट्रेट विजेता को एडीएम भूमि अध्याप्ति कानपुर नगर के पद की जिम्मेदारी सौंप...
बांदा में एक-दूजे के 642 जोड़े, अतिथियों ने दिया आशीर्वाद

बांदा में एक-दूजे के 642 जोड़े, अतिथियों ने दिया आशीर्वाद

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आज बांदा में बड़ा कार्यक्रम हुआ। पं जेएन कालेज मैदान में समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 642 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इस दौरान मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, सांसद आरके सिंह पटेल, महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसके अलावा आयुक्त आरपी सिंह, जिलाधिकारी दीपा रंजन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत सभी बीडीओ भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में धार्मिक स्थल निर्माण का बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, जाम ये भी पढ़ें : Update- बड़ी खबर : बांदा में भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत और 6 की हालत गंभीर  ...
Lucknow : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बोलीं-अंबेडकर मेरे लिए भगवान..

Lucknow : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बोलीं-अंबेडकर मेरे लिए भगवान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : President Draupadi Murmu In Lucknow राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज सोमवार को बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के 10वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। राष्ट्रपति ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप जीनव में जो कुछ हासिल करना जीवन में जो चाहते हैं, उसके लिए प्रयास जरूर कीजिए। दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति राष्ट्रपति ने कहा 'बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर मेरे लिए भगवान हैं, उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से आज मैं यहां पर हूं।' राष्ट्रपति ने कहा कि यहां से बाहर जाकर आपमें से कुछ छात्र डाक्टर बनेंगे तो कुछ इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाएंगे। कहा कि मेरी अपील है कि आपमें से कुछ विद्यार्थी अच्छे शिक्षक और प्रोफेसर भी जरूर बने। नई शिक्षा नीति में इसका उल्लेख है कि शिक्षकों को सुधार के मुख्य केंद्र बिंदु में रहना चाहिए। कहा कि शिक्ष...
तबादले : कानपुर, बांदा-सहारनपुर समेत 17 जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षक बदले

तबादले : कानपुर, बांदा-सहारनपुर समेत 17 जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षक बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर शिक्षा अधिकारियों के तबादले हुए हैं। बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, सहारनपुर और आजमगढ़ समेत 17 जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को बदला गया है। तबादलों के इस क्रम में अचल कुमार मिश्रा को कानपुर देहात का जिला विद्यालय निरीक्षक नियुक्त किया गया है। सभी को बिना छुट्टी लिए कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश वहीं विजय पाल सिंह को बांदा का डीआईओएस नियुक्त किया गया है। इसी तरह कमलेश कुमार को हमीरपुर और योगराज सिंह को सहारनपुर का नया जिला विद्यालय निरीक्षक नियुक्त किया गया है।  ये भी पढ़ें : UP की बड़ी खबर, चित्रकूट के जेलर-डिप्टी जेलर दोनों सस्पेंड, अब जेल अधीक्षक की बारी.. शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी अधिकारी बिना कार्यभार ग्रहण किए छुट्टी...
UP : जेल में मुख्तार अंसारी की बहू रोज पति अब्बास संग बिता रही थी 3-4 घंटे, गिरफ्तार, जेल अफसरों समेत 7 पर मुकदमा

UP : जेल में मुख्तार अंसारी की बहू रोज पति अब्बास संग बिता रही थी 3-4 घंटे, गिरफ्तार, जेल अफसरों समेत 7 पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट : यूपी की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। निकहत बानो को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह चोरी-छिपे अपने पति अब्बास से मिलने चित्रकूट जेल पहुंची और जेल के भीतर अलग कमरे में मुलाकात कर रही थी। उसकी जेल में इंट्री भी नहीं कराई गई थी। इस मामले में निखत बानो, अब्बास के ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। साथ जेल अधीक्षक समेत 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। डीएम-एसपी ने मारा छापा, जेल के कमरे में मिली निखत जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात जिलाधिकारी अभिषेक आनंद और पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने जिला कारागार पर छापा मारा। सू्त्रों का कहना है कि छापेमारी के दौरान अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी निखत बानो जिला जेल में अधीक्षक के पास वाले कमरे में पकड़ी गई हैं। निखत के पास से मो...
योगी के मंत्री रामकेश निषाद को धमकी, JP नड्डा के सहयोगी का भाई बताकर गलत काम का दबाव, FIR..

योगी के मंत्री रामकेश निषाद को धमकी, JP नड्डा के सहयोगी का भाई बताकर गलत काम का दबाव, FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा में एक फ्राड ने बड़ा दुस्साहस दिखाया। उसने खुद को जेपी नड्डा के सहयोगी का भाई बताकर योगी के मंत्री रामकेश निषाद से संपर्क किया। फिर उन्हें गलत काम कराने के लिए धमकी दी। हालांकि, मंत्री ने इस मामले में थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। अब पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार बांदा में सक्रिय फ्राड गैंग सरकार के मंत्री तक को बख्शने को तैयार नहीं है। पहले 23 और 25 जनवरी को किया मैसेज एक फ्राड ने बांदा के तिंदवारी से विधायक एवं जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद को 23 और 25 जनवरी को मैसेज किया कि उसका भाई उनसे मिलने आ रहा है। ये भी पढ़ें : Lucknow : पीएम मोदी ने GIS-2023 का किया शुभारंभ फिर 2 फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति मंत्री रामकेश से मिलने पहुंचा। उसने...
Lucknow : पीएम मोदी ने GIS-2023 का किया शुभारंभ

Lucknow : पीएम मोदी ने GIS-2023 का किया शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रहीं। इस समिट में 10,000 से ज्यादा डेलिगेट्स शामिल हो रहे हैं। समिट में 27 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश का प्रस्ताव आया है। समिट 3 दिनों तक चलेगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रही। ये भी पढ़ें : यूपी में सभी अधिकारियों की छुट्टियों पर क्यों लगी रोक, पढ़िए पूरी खबर.. ये भी पढ़ें : Lucknow : सीएम Yogi बोले-‘मोदी है तो मुमकिन है बन गया है वैश्विक मंत्र’, BJP कार्यसमिति की बैठक.....
Breaking : सर्राफा व्यवसायी के बेटे की नदी में डूबकर मौत, शराब पीकर नदी में नहाने..

Breaking : सर्राफा व्यवसायी के बेटे की नदी में डूबकर मौत, शराब पीकर नदी में नहाने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में आज सर्राफा व्यवसायी का बेटा शराब के नशे में केन नदी में नहाने उतर गया। कुछ ही देर में नदी में डूब गया। आसपास के लोगों शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों से अचेतावस्था में उसे बाहर निकलवाया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि सर्राफा व्यवसायी नशे का आदी था। उसके नशे में नदी में नहाने की जानकारी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अविवाहित बेटे की मौत से परिवार में कोहराम जानकारी के अनुसार शहर के खिन्नीनाका मुहल्ले में रहने वाले सर्राफा व्यवसायी मनीष जड़िया (40) पुत्र रामसेवक जड़िया आज दोपहर के नदी में नहाने गए थे। पुलिस के अनुसार नहाने से पहले उसने नदी किनारे बैठकर शराब पी। फिर नहाने के लिए नदी में उ...
Breaking : प्रेमिका से मोबाइल पर बात कर केन नदी पुल से कूदा प्रेमी, मौत

Breaking : प्रेमिका से मोबाइल पर बात कर केन नदी पुल से कूदा प्रेमी, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बुधवार दोपहर बांदा में एक युवक ने शहर से सटे भूरागढ़ के पास केन नदी पुल से कूदकर जान दे दी। बताते हैं कि उसके दो दोस्त भी साथ में थे, दोनों उसे रोकते रह गए, तबतक युवक ने पुल ने नीचे छलांग लगा दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। साथ में आए दोनों युवकों का कहना है कि मरने वाले युवक ने प्रेम प्रसंग में ऐसा किया है। दोस्त ने बताया कि मरने वाले युवक की प्रेमिका ने हाथ की नसें काट ली थीं। तभी से वह तनाव में था। उधर, मौके पर पहुंचे बांदा पुलिस कप्तान अभिनंदन ने बताया है कि पुल पर सेल्फी प्वाइंट कही जाने वाली जगह से युवक के नदी में कूदने की बात सामने आ रही है। उसकी मौत हो गई है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है। जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार अतर्रा का रहने वाला मोहम्मद मोहसिन अपने साथी आदित्य गुप्ता के साथ बांदा आया था। साथ में एक और ...