उन्नाव में हत्या कर फेंके गए शव के मिलने से हड़कंप, छानबीन में जुटी पुलिस
समरनीति न्यूज, उन्नाव : जिले में शहर से सटे इलाके में एक युवक का शव मिला है। हालात बता रहे हैं कि युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को मौके पर लाकर फेंक दिया गया है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई।
लोगों ने मरने वाले को पहचानने का काफी प्रयास किया। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के आदर्शनगर इलाके का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। लोगों का अनुमान है कि मरने वाला युवक कहीं बाहर का रहने वाला है और उसकी हत्या करने के बाद हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए शव को लाकर डाल दिया है।
...









