Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: न्यूज

जाम में फंसे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, आधा किमी पैदल चले-फिर वापस लौटे

जाम में फंसे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, आधा किमी पैदल चले-फिर वापस लौटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : Deputy CM Brijesh Pathak in jam आज कानपुर में खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी के लिए नामांकन की तारीख थी। भाजपा प्रत्याशी अरुण पाठक के नामांकन में शामिल होने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी पहुंचे। डिप्टी सीएम श्री पाठक जाम में बुरी तरह से फंस गए। इस दौरान वह कार से उतरकर करीब आधा किमी तक पैदल भी चले। फिर भी जाम से निकलना संभव नहीं हुआ। MLC नामांकन में शामिल होने का था कार्यक्रम पुलिस लगभग पौन घंटे तक मशक्कत करती रही। इसके बाद पुलिस ने उनको जाम से निकाला। भाजपा ने कानपुर-उन्नाव स्नातक के लिए पार्टी के वर्तमान एमएलसी अरुण पाठक तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है। स्नातक सीट लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी के पास ही रही है। पाठक के नामांकन में आज डिप्टी सीएम वहां पहुंचे हैं। इस दौरान इतनी भीड़ जुट गई कि उसे काबू में करना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा था। किसी तरह पुलिस ने हालात काबू म...
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुर : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में जा घुसी। वाहनों में आग लग गई। कार सवार तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हादसा हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के इटैलियाबाजा इलाके में हुआ। हुंडई कार में सवार तीनों लोग जिंदा जल गए। चित्रकूट से जालौन लौट रहे थे सभी जानकारी के अनुसार कार सवार सभी मृतक चित्रकूट से दर्शन करके जालौन लौट रहे थे। तीनों के नाम राकेश, जितेंद्र और शरीफ है, जो कि माधवगड़ (जालौन) के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि बुधवार रात बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर इटैलियाबाजा गांव के पास एक ट्रक और हुंडई कार की टक्कर हुई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। परिजनों का...
Banda : ड्राइवर ने रास्ते में महिला सवारी से किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस

Banda : ड्राइवर ने रास्ते में महिला सवारी से किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसके साथ एक बोलेरो चालक ने रास्ते में उस समय दुष्कर्म किया, जब वह बांदा से घर लौट रही थी। महिला कमासिन थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला का आरोप है कि वह बांदा से कमासिन अपने घर बोलेरो से जा रही थी। रास्बते में चालक ने उसके साथ गंदा काम किया। दुष्कर्म करते हुए जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया है। वहीं आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। हालांकि, अभी चालक का पता नहीं चल सका है। यह जरूर पता चला है कि ड्राइवर मुस्लिम है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश कर उसे जेल भेजा जाएगा। ये भी पढ़ें : बांदा : शराबी को कुएं से पुलिस ने चारपाई पर लिटाकर निकाला, हैरान कर देगा यह मामला..  ये भी पढ़ें : बांदा : भागवत कराकर दिल्ली गया इंजीनियर का परि...
बांदा : भागवत कराकर दिल्ली गया इंजीनियर का परिवार, चोरों ने घर से लाखों उड़ाए, SP मौके पर..

बांदा : भागवत कराकर दिल्ली गया इंजीनियर का परिवार, चोरों ने घर से लाखों उड़ाए, SP मौके पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : घर में भागवत कथा कराने के बाद एक इंजीनियर अपने परिवार को लेकर दिल्ली चले गए। इधर, घर सूना पाकर चोरों ने लाखों रुपए की नगदी-जेबर पर हाथ साफ कर दिया। बड़ी चोरी की इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। खुद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। साथ ही चोरी के जल्द खुलासे के आदेश दिए हैं। चोरी की यह घटना बांदा जिले के अतर्रा में हुई। SP ने दिए जल्द खुलासे के आदेश अतर्रा के अत्रिनगर मुहल्ले में रहने वाले रोहित पांडेय इंजीनियर है। वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। 21 दिसंबर को उन्होंने घर में भागवत कथा कराई थी। कथा के समापन के बाद पूरा परिवार 24 दिसंबर को दिल्ली चला गया। ये भी पढ़ें : ‘तेरी फोटो वायरल कर दूंगा-जीने नहीं दूंगा’, मेडिकल छात्रा के डाॅक्टर पर गंभीर आरोप   मकान खाली था। रात को चोर दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे के ...
Breaking : बांदा शहर में युवक ने फांसी लगाई, तय थी शादी

Breaking : बांदा शहर में युवक ने फांसी लगाई, तय थी शादी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक युवक ने शहर में आज फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव छत के छल्ले के सहारे फांसी पर लटकता मिला। घटना बांदा शहर के निम्नीपार मुहल्ले की है। मृतक का नाम रामबाबू उर्फ लल्लू (30) पुत्र रामचरन था। बताते हैं युवक यहां-वहां काम करके अपना जीवन यापन करता था। मई में उसकी शादी तय हो चुकी थी। फांसी लगाने का कारण अज्ञात उसके फांसी लगाने का कारण अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि उनको जरा भी अंदेशा नहीं था कि युवक ऐसा कदम उठा सकता है। उधर, पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। किन कारणों से युवक ने फांसी लगाई। इस बारे में पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। https://samarneetinews.com/banda-fire-broke-out-in-general-store-at-bus-s...
VIP ट्रेन में गंदे बदबूदार कंबल से यात्री हुए बीमार, बुलानी पड़ी डाक्टरों की टीम

VIP ट्रेन में गंदे बदबूदार कंबल से यात्री हुए बीमार, बुलानी पड़ी डाक्टरों की टीम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : रेलवे के गंदे बेडरोल की लगातार यात्रियों द्वारा शिकायतें सामने आ रही हैं। अब कृषक एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे करीब एक दर्जन यात्रियों को गंदे और बदबूदार कंबल दे दिए गए। इन यात्रियों की तबियत बिगड़ गई। उनको उल्टियां होने लगीं। यात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे कंट्रोल रूम में की। ट्रेन जैसे ही बादशाहनगर पहुंची तो रेलवे मंडल अस्पताल के डाक्टरों ने यात्रियों का इलाज शुरू किया। वहीं दूसरी ओर रेलवे का कहना है कि लखनऊ जंक्शन से ट्रेन के छूटने से पहले ही यात्रियों की शिकायत पर कंबल बदल दिए गए थे। कृषक एक्सप्रेस से जुड़ा है पूरा मामला ट्रेन नंबर 15008 कृषक एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से गोरखपुर के रास्ते वाराणसी सिटी जा रही थी। इसी दौरान एसी-3 की बोगी बी-5 में सुमित शर्मा समेत अन्य यात्रियों ने कंबल से बदबू आने की शिकायत की। बताते हैं कि टीटीई से शिकायत पर कुछ यात्रियों के कंबल ब...
‘तेरी फोटो वायरल कर दूंगा-जीने नहीं दूंगा’, मेडिकल छात्रा के डाॅक्टर पर गंभीर आरोप

‘तेरी फोटो वायरल कर दूंगा-जीने नहीं दूंगा’, मेडिकल छात्रा के डाॅक्टर पर गंभीर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के डाॅक्टर पर एक मेडिकल छात्रा ने गंभीर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि डाक्टर ने उसे शादी का झांसा देकर पहले उसका यौन शोषण किया। फिर उसे अश्लील फोटोज वायरल करने की धमकियां दे रहा है। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर धारा- 376/506,67a IT Act के तहत मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, अभी पुलिस डाक्टर को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। TMU में पढ़ती थी पीड़ित मेडिकल छात्रा उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक मेडिकल छात्रा ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि वह TMU में पढ़ती थी। वहीं उसकी मुलाकात डाक्टर अब्दुल कादिर से हुई। डाक्टर ने उसका नंबर निकालकर उसे काल और मैसेज करना शुरू कर दिया। छात्रा ने उसे ब्लाक किया। छात्रा का कहना है कि बाद में शादी का झांसा देकर डाक्टर ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि डाक्टर ने करीब 1 साल तक उसक...
Actress नम्रता मल्ला ने दिखाया ब्रालेस किलर लुक, फैंस बोले- सबपर भारी आपका..

Actress नम्रता मल्ला ने दिखाया ब्रालेस किलर लुक, फैंस बोले- सबपर भारी आपका..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
मनोरंजन डेस्क : भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला को इस फिल्म इंडस्ट्री में आए ज्यादा समय नहीं हुआ है। कुछ ही साल में उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली है। इंस्टाग्राम पर भारी भरकम फैन फालोइंग रखने वाली एक्ट्रेस नम्रता मल्ला अपने फैंस को इंटरटेन करना भी बखूबी जानती हैं। अब नम्रता ने ब्रालेस किलर लुक दिखाते हुए अपनी फोटोज शेयर की हैं। ये फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं फैन्स बोल रहे हैं कि आपका जलवा सबपर भारी है। दरअसल, नम्रता अपने डांस मूव्ज के लिए पहचानी जाती हैं और उनके फैंस इनके काफी बड़े दीवाने हैं। साथ ही अपनी सेंशुअस अदाओं से नम्रता ने हर किसी को घायल किया हुआ है। भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के साथ इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। इनकी जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं। अबकी बार नम्रता ने बोल्डनेस की सारी हदें ...
बांदा : बस स्टैंड पर जनरल स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जला

बांदा : बस स्टैंड पर जनरल स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बस स्टैंड के पास स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान में आग लग गई। इससे प्रहलाद साहू की दुकान का लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। बताते हैं कि आग लगने का कारम शॉर्ट सर्किट है। दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो चुका है। घटना बांदा के पैलानी की है। सुबह लोगों को दुकान से धुआं निकलते दिखने के बाद घटना की जानकारी हुई। आग पर काबू कर लिया गया। तबतक तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। ये भी पढ़ें : बांदा : साले के घर से जीजा की बोलेरो ले उड़ा शातिर रमेश दुबे, 60 हजार में बेची-पढ़िए चौंकाने वाला खुलासा  ये भी पढ़ें : बांदा शहर की 4 चोरियों के 4 चोर, 3 लाख के जेबर के साथ गिरफ्तार   ...
UP : दर्दनाक हादसा, गुमटी रौंदते हुए नहर में पलटा डंपर, 3 से ज्यादा की मौत

UP : दर्दनाक हादसा, गुमटी रौंदते हुए नहर में पलटा डंपर, 3 से ज्यादा की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, रायबरेली : आज तड़के बुधवार सुबह एक भीषण हादसे में 3 से ज्यादा लोगों की जानें चली गईं। कई लोग घायल भी हो गए हैं। हादसा उस समय हुआ जब कोहरे में एक डंपर अनियंत्रित होकर गुमटी को रौंदता हुआ नहर में जाकर पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोहरे में बढ़ रही हादसों की संख्या जानकारी के अनुसार रायबरेली के गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र में आज बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण एक डंपर खगियाखेड़ा गांव के पास गुमटी में बैठे लोगों को रौंदता हुआ नहर में जा पलटा। उस समय सभी लोग गुमटी के पास बैठे चाय पी रहे थे। हादसा बांदा-बहराइच राजमार्ग पर हुआ। मृतकों में ललई (65) पुत्र बद्री, लल्लू (50) पुत्र सत्यनारायण, रविंद्र (35) पुत्र छेदीलाल के रूप में हुई है। वहीं अशोक बाजपेई, रामप्रकाश, दीपेंद्र और संतोष घायल हो गए हैं। https://samarneetinews.com/wi...