
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे : डिवाइडर से टकराईं बाइकें, जालौन के व्यक्ति समेत दो की मौत-पत्नी गंभीर, 3 घायल
समरनीति न्यूज, बांदा : सोमवती अमावस्या पर कामदगिरि के दर्शन करने के बाद बाइकों से घर लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। इनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी गंभीर रूप से
घायल हो गई। तीन अन्य श्रद्धालु घायल हुए हैं। वहीं बांदा के बबेरू में भी एक बाइक पोल से टकरा गई है। बाइक चालक की मौत की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बबेरू के उमेश की हादसे में मौत
उधर, बबेरू कस्बे के देवी नगर के रहने वाले उमेश (27) खप्टिहाकलां गांव में बाइक की मरम्मत का काम करते थे। दोपहर के समय बाइक से खप्टिहाकलां जा रहे थे। इसी दौरान टोलाकलां गांव के पास तेज रफ्तार बाइक बिजली पोल से टकरा गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उनकी मौत हो गई।
जौलान के संतराम की मौत, पत्नी गंभीर
जानकारी के अनुसार जालौन के पवई गांव के रहने वाले संतराम (45) अपनी पत्नी मिथला (40) के साथ बाइ...