Wednesday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

जालौन : छात्रा की गोली मारकर हत्या करने वाला एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

Jalaun : Girl student was shot dead in middle of the market, returning home after giving paper

समरनीति न्यूज, जालौन : कालेज से पेपर देकर लौट रही छात्रा रोशनी अहिरवार की सरेआम बीच बाजार गोली मारकर हत्या करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार हो गया है। उसे भी पुलिस को गोली पड़ी है। दरअसल, हत्या की यह वारदात एट थाना क्षेत्र में कोटरा मार्ग पर हुई थी। खास बात यह है कि अभियुक्त राज उर्फ राजू अहिरवार को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद छानबीन शुरू की।

इंस्पेक्टर की रिवाल्वर लेकर भाग रहा था अभियुक्त

Jalaun : person who shot dead girl student arrested after encounter

पुलिस अभियुक्त को लेकर मौके पर गई और सबूत इकट्ठे करने लगी। तभी रात करीब 8 बजकर 35 मिनट पर शातिर अभियुक्त थानाध्यक्ष एट अवधेश सिंह का रिवाल्वर छीनकर फायर करते हुए भागने लगा।

ये भी पढ़ें : निकाय चुनाव : BJP की दूसरे चरण के प्रत्याशियों की सूची 21 अप्रैल के बाद, पढ़िए पूरी खबर..

घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगते ही गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह है पूरा मामला

छात्रा रोशनी अहिरवार की सोमवार को बीच बाजार दिनदहाड़े उसके सनकी प्रेमी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।

ये भी पढ़ें : STF की रडार गुड्डू मुस्लिम का पहला नंबर, चलते-फिरते बना लेता है बम

अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे गोली लगी है, लेकिन हालत खतरे से बाहर है। इससे पहले एसपी डा. ईरज राजा भी मौके पर पहुंचे थे। दरअसल, घटना के कारण को लेकर पुलिस का कहना है कि छात्रा से आरोपी का प्रेमप्रसंग था, लेकिन बाद में उसकी हरकतों से छात्रा परेशान हो गई थी। इसलिए अब उससे बात नहीं कर रही थी। इसी वजह से सनकी प्रेमी ने उसे गोली मार दी।

संबंधित मुख्य खबर पढ़ें : जालौन : बीच बाजार छात्रा की गोली मारकर हत्या, पेपर देकर लौट रही थी घर