Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: चित्रकूट

UP : गायत्री ज्वैलर्स में छापा, 40 लाख के आभूषण सीज

UP : गायत्री ज्वैलर्स में छापा, 40 लाख के आभूषण सीज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट  : राज्यकर विभाग के विशेष अनुसंधान शाखा ने चित्रकूट के राजापुर स्थित गायत्री ज्वैलर्स पर रेड मारी। वहां बिना कागजात के मिले आभूषणों की खरीद-फरोख्त भी पकड़ी है। बताते हैं कि टीम के सदस्यों ने करीब 40 लाख के सोने-चांदी के आभूषण सीज कर दिए हैं। साथ ही ज्वैलर्स को संबंधित कागजातों के साथ मुख्यालय तलब किया है। स्टेट GST ने मारा छापा बांदा संभाग के संयुक्त आयुक्त संतोष वर्मा का कहना है कि राजापुर स्थित गायत्री ज्वैलर्स के मालिक उमेश चंद्र सोनी की फर्म से जीएसटी चोरी का इंपुट मिलने के बाद छापेमारी की गई। छापा डिप्टी कमीश्नर की अगुवाई में टीम ने मारा गया है। बताते हैं कि सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक जांच चली। 40 लाख के सोने-चांदी के ऐसे जेवर मिले, जिनके कागजात नहीं मिले। साथ ही कच्चे पर्चे पर खरीद-फरोख्त मिली है। अधिकारियों का कहना है कि जीएसटी चोरी पकड़ी गई। इसके बाद ...
जगद्गुरु रामभद्राचार्य और गीतकार गुलजार को ज्ञानपीठ-2024 सम्मान

जगद्गुरु रामभद्राचार्य और गीतकार गुलजार को ज्ञानपीठ-2024 सम्मान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : वर्ष 2024 के ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए नामों की घोषणा कर दी गई है। ज्ञानपीठ पुरस्कार इस बार प्रसिद्ध संस्कृत विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य और मशहूर गीतकार गुलजार को दिए जाएंगे। चयन समिति ने दोनों हस्तियों को नामित कर दिया है। बताते चलें कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य यूपी के चित्रकूट के रहने वाले हैं। चयन समिति ने की नामों की घोषणा वह एक प्रख्यात विद्वान, रचनाकार, प्रवचनकार, दार्शनिक और हिंदू धर्मगुरु हैं। रामभद्राचार्य तुलसी पीठ नामक धार्मिक और सामाजिक सेवा संस्थान के संस्थापक भी हैं। चित्रकूट स्थित जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के संस्थापक और आजीवन कुलाधिपति भी हैं। ये भी पढ़ें : ऐतिहासिक : सुप्रीम कोर्ट की इलेक्टोरल बांड पर तत्काल रोक, पढ़ें ! चुनावी चंदे से जुड़ी यह बड़ी खबर वहीं दूसरी ओर गुलजार बड़े गीतकार हैं। उनके लिखे गीत आज भी लोगों के ज...
चित्रकूट : धमाके में मारे गए चारों मृतकों की पहचान..,हिरासत में कुछ लोग

चित्रकूट : धमाके में मारे गए चारों मृतकों की पहचान..,हिरासत में कुछ लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : चित्रकूट में बुंदेलखंड गौरव महोत्सव का कार्यक्रम में पटाखा बम धमाके में मरने वाले लोगों की पहचान हो गई है। चारों ही किशोर हैं। उनकी उम्र 16 साल के भीतर ही है। उधर, अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसा कितना भयावह था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक बालक ब्लास्ट के साथ करीब 20 से 25 फिट ऊंची छत पर जाकर गिरा। पुलिस आतिशबाजी संचालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटना से जुड़े अपडेट ले रहे हैं। सीएम योगी ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। चारों की उम्र 16 साल से कम बताते चलें कि चित्रकूट के सीआईसी मैदान में बुंदेलखंड गौरव महोत्सव का कार्यक्रम होना था। बुधवार को कार्यक्रम का दूसरा दिन था। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद शाम को आतिशबाजी होनी थी। ये भी पढ़ें : चित्रकूट में बड़ा हादसा, बुंदेलखंड ...
UP : डकैत राधे गिरफ्तार, 34 साल पहले प्रधान डबल मर्डर में पकड़ा गया

UP : डकैत राधे गिरफ्तार, 34 साल पहले प्रधान डबल मर्डर में पकड़ा गया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : पुलिस ने कुख्यात ददुआ का  दांया हाथ रहे डकैत राधे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे 1990 में चित्रकूट के उन्नाय बन्ना गांव में हुए प्रधान और उसके साथी के डबल मर्डर में पकड़ा है। इस दोहरे हत्याकांड में राधे समेत 8 लोग नामजद रहे हैं। जानकारी के अनुसार यूपी-एमपी पुलिस के लिए 3 दशक तक चुनौती रहे दुर्दांत ददुआ के दाहिने हाथ डकैत राधे को पुलिस ने शुक्रवार को उसके घर से पकड़ा है। 1990 में हुआ था प्रधान डबल मर्डर करीब 34 साल पहले रैपुरा थाने के उन्नाय बन्ना गांव में राधे गिरोह ने डबल मर्डर की दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया था। राधे गिरोह ने 20 नवंबर 1990 दोहरे हत्याकांड में प्रधान रामकिशोर मिश्र और उनके दोस्त जमुना प्रसाद उर्फ मुंशी खेत में काम करते समय मौत के घाट उतार दिया था। https://samarneetinews.com/up-weather-cold-will-continue-to-haunt-for-many-more-da...

चित्रकूट के युवक की बांदा में हुए हादसे में मौत, बहन के लिए लड़का देखने आ रहा था भाई के साथ..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बहन के लिए लड़का देखने अपने साथी के साथ बाइक से निकले युवक की हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बाइक खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। वहीं बाइक पर सवार दूसरा युवक मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चित्रकूट से अतर्रा आते समय हादसा जानकारी के अनुसार चित्रकूट के भैंसोधा गांव के छोटे लाला का बेटा कल्लू (18) मौसेरे भाई भगवानदीन के साथ बाइक से निकले थे। वह अपनी बहन के लिए लड़का https://samarneetinews.com/in-banda-seeing-mothers-dead-body-hanging-innocent-son-screamed-when-he-returned-from-school/ देखने बांदा के अतर्रा गए थे। बताते हैं कि रास्ते में अनथुवा गांव के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक टकरा गई। इससे कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कालेज में उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा भाई मामूली रूप से च...
बांदा : दो भाइयों की इकलौती बहन 12वीं की छात्रा ने दी जान, यह वजह..

बांदा : दो भाइयों की इकलौती बहन 12वीं की छात्रा ने दी जान, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : 12वीं की छात्रा ने दीपावली ठीक एक दिन पहले जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन छात्रा को अतर्रा स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डाक्टर ने हालत गंभीर होने के कारण बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। छात्रा चित्रकूट जिले के सुदिनपुर गांव की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार चित्रकूट जिले के सुदिनपुर गांव की रहने वाली चंदा देवी की बेटी सुधा (17) ने शनिवार शाम उसकी मां ने पढ़ाई को लेकर डांट दिया। मां की डांट छात्रा को इतनी बुरी लगी कि उसने घर में रखा जहर खा लिया। परिवार के लोग उसे लेकर अतर्रा अस्पताल पहुंचे। वहां से मेडिकल कालेज लेकर गए। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उधर, छात्रा के चाचा दीनदयाल का कहना है कि छात्रा का पिता बब्बू हैदराबाद में टायल्स का काम करता है। वह दो भाइयों में एकलौती बहन थी। बदौसा ...
बड़ी खबर : चित्रकूट में परिक्रमा मार्ग से किशोरी को अगवा कर गैंगरेप, दो गिरफ्तार

बड़ी खबर : चित्रकूट में परिक्रमा मार्ग से किशोरी को अगवा कर गैंगरेप, दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : चित्रकूट में शुक्रवार को एक बेहद सनसनीखेज वारदात हो गई। कामदनाथ परिक्रमा मार्ग से दिनदहाड़े दरिंदों ने भिक्षुक किशोरी को अगवा करके उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर पीड़िता की हालत गंभीर होने पर उसे छोड़कर भाग गए। किशोरी को जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है। लड़की के पिता की 8 महीने पहले हो चुकी मौत जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश क्षेत्र के दायरे में आने वाले परिक्रमा मार्ग पर 14 वर्षीया एक लड़की अपनी नेत्रहीन मां के साथ बैठी थी। बताते हैं कि इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और उसे उठाकर ले गए। लड़की की मां को इसकी जरा भी भनक नहीं लगी। दोनों दरिंदों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया। उसकी हालत बिगड़ने पर छोड़कर वहां से भाग गए। उधर, लड़की की मां काफी देर तक उसे तलाश करती ...
दुखद : चित्रकूट-बांदा के पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा के बेटे प्रकाश का निधन

दुखद : चित्रकूट-बांदा के पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा के बेटे प्रकाश का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। बीती रात बांदा-चित्रकूट से भाजपा के पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा के बड़े बेटे प्रकाश मिश्रा का निधन हो गया है। बताते हैं कि बीती रात लंबी बीमारी के चलते उन्होंने लखनऊ में अंतिम सांसें लीं। उनके निधन की सूचना से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर भाजपा नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह, भाजपा नेत्री ममता मिश्रा, भाजपा नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह, दीपक सिंह गौर, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, हिमांशू सिंह, बांदा के व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज जैन, कांग्रेस नेता मोहम्मद इदरीश आदि ने शोक प्रकट किया है। ये भी पढ़ें : बांदा में पापी देवर : पहले किया भाभी से दुष्कर्म, फिर हत्या कर शव लटकाया, देवर समेत 5 के खिलाफ FIR…  ये भी पढ़ें : Lucknow : यूपी में 6 IAS और 5 PCS अफसरों के तबादले, सीतापुर के CDO-झांसी के नगर आयु...
चित्रकूट में बोले पीएम मोदी- मेरे लिए आज सौभाग्य का दिन..

चित्रकूट में बोले पीएम मोदी- मेरे लिए आज सौभाग्य का दिन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने तय कार्यक्रम के तहत चित्रकूट (एमपी) पहुंचे। पीएम मोदी का हेलीकाप्टर विद्याधाम हेलीपैड पर उतरा। साथ में दो अन्य हेलीकाप्टर भी पहुंचे। मध्य प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गुलदस्ता भेंटकर पीएम का स्वागत किया। सुपर स्पेशिलिटी हाॅस्पिटल का शुभारंभ प्रधानमंत्री अपने विशेष वाहनों के काफिले से रघुवीर मंदिर पहुंचे। वहां श्रीराम संस्कृत महा विद्यालय के पुस्तकालय का निरीक्षण किया। वहां से विद्याधाम जानकी कुंड अरविंद भाई मफतलाल की समाधि स्थल पर पहुंचकर पीएम ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद पीएम मोदी ने सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ किया। https://samarneetinews.com/up-politics-shock-to-congresss-mohabbat-e-azam-azam-khan-did-not-meet-ajay-rai-in-sitapur-jail-blame-on-yogi-government/ एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीए...
UP : आज पीएम मोदी का चित्रकूट दौरा, पढ़िए पूरा कार्यक्रम..

UP : आज पीएम मोदी का चित्रकूट दौरा, पढ़िए पूरा कार्यक्रम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चित्रकूट दौरे पर रहेंगे। धर्मनगरी में प्रधानमंत्री मोदी का यह पहला दौरा है। उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी चौकसी बरती जा रही है। पहले से ही एसपीजी ने सुरक्षा घेरा डाल दिया है। गुरुवार को दो बार सेना के दो हेलीकाप्टर ने अभ्यास किया। यूपी के चित्रकूट में भी सुरक्षा टाइट पीएम के काफिले वाली कारों ने हेलीपैड से लेकर जानकीकुंड अस्पताल तक पड़ने वाले प्रतिष्ठानों और मार्गों का जायजा लेते हुए जांचा। बताते हैं कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री धर्मनगरी में करीब ढाई घंटे रहेंगे। https://samarneetinews.com/up-politics-shock-to-congresss-mohabbat-e-azam-azam-khan-did-not-meet-ajay-rai-in-sitapur-jail-blame-on-yogi-government/ हालांकि, पीएम मोदी का यह दौरा एमपी के चित्रकूट तक ही सीमित रहेगा। उनका यूपी के चित्रकूट में आने का कोई कार्यक्रम ...