समरनीति न्यूज, बांदा : अपनी सनक में कोई इंसान किस हद तक दरिंदी पर उतर आता है, इसका उदाहरण इस खबर से मिलता है। एक सनकी दामाद अपनी पत्नी और ससुरालियों से चिढ़कर रातभर उनके दरवाजे के पास पेट्रोल और मिर्च पाउडर व धारदार हथियार लेकर बैठा रहा। तड़के सुबह सास बाहर आई तो सबसे पहले उसपर हमला किया। वह चिल्लाते हुए खून से लतपत होकर गिर पड़ी। सास के चिल्लाने पर पत्नी और फिर उसके भाई बाहर दौड़े। सभी पर इस सनकी व्यक्ति बारी-बारी से हमला करता रहा। घायलों की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर दौड़े।
पेट्रोल-मिर्च पाउडर भी लाया था हमलावर
ग्रामीणों को आता देख आरोपी वहां से भाग निकला। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी के इरादे कितने खतरनाक थे। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह झोले में पेट्रोल और मिर्च पाउडर भी लेकर आया था, ताकि परिवार की हत्या करने के बाद पेट्रोल डालकर जला सके।
Bollywood : 21 साल की अवनीत करोड़ों की मालकिन, सिजलिंग Photos से चढ़ा पारा
हालांकि, गांव वालों के आने के कारण वह अपने खतरनाक इरादों में कामयाब नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के जमरेही गांव श्याम सुंदर की पत्नी उमा (45) आज तड़के सुबह खेत पर जाने के लिए दरवाजा खोलकर बाहर निकलीं। तभी दरवाजे के पास छिपे बैठे दामाद ओमप्रकाश ने उनपर बांके से हमला कर दिया। वह चीखती हुई लहूलूहान होकर गिर पड़ीं। मां की चीख-पुकार सुनकर उनकी बेटी आरती (25) और उनके दोनों बेटे हीरालाल(18) मोतीलाल (15) बचाने को दौड़े।
एक-एक कर सभी पर बांके से किया हमला
बताते हैं कि हैवान बने ओम प्रकाश ने उनपर भी बांके से प्रहार कर दिए। चारों लहूलुहान होकर गिर पड़े और मदद को शोर मचाया। गांव के लोग मदद को दौड़े तो आरोपी वहां से भाग निकला। फिर पुलिस को सूचना दी गई। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। आरती की हालत गंभीर है। उनकी मां घायल उमा ने बताया कि
यूपी में दरोगा बर्खास्त, 4 पुलिस कर्मी निलंबित, 33 किलो चरस के साथ..
उन्होंने अपनी बेटी आरती की शादी ढाई वर्ष पहले ओमप्रकाश से की थी। शादी के बाद से दामाद उसे प्रताड़ित करता था। करंट लगाकर मारा करता था। बेटी की प्रताड़ना को देखते हुए पिता श्याम सुन्दर उसे मायके ले आए थे। इसके बाद से दामाद पूरे परिवार से दुश्मनी माने बैठा था। बताते हैं कि वह नशेबाज और आपराधिक प्रवत्ति का है। उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।