

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में 28 साल के युवक सचिन ने फांसी लगाकर जान दे दी। उधर, एक विवाहित युवती ने भी फांसी लगा ली है। दोनों मामलों में परिजनों घटना का कारण नहीं बता सके हैं। घटनाओं से परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों का कहना है कि उनको इस अनहोनी की जरा भी आशंका नहीं थी। घटना बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र की है।
पिता ने देखा तो निकली चीख
जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र के बड़ेहा डेरा के रहने वाले गोकरन सिंह के बेटे सचिन (28) ने बुधवार रात फांसी लगा ली। उनका शव एक खंडरनुमा मकान में फांसी पर लटकता मिला।
बांदा में LIC एजेंट का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने शुरू की छानबीन
पिता ने बेटे का शव लटकता देखा तो चीख पड़ा। पिता का कहना है कि घटना वाले दिन वह रात में घर के बाहर बैठा था। उन्होंने फांसी लगाने के कारणों के बारे में जानकारी होने से इंकार किया।
3 साल पहले हुई थी रेशमा की शादी
उधर, एक अन्य घटना में तिंदवारी के ही गरौती गांव के रणधीर की पत्नी रेशमा (25) ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। यह घटना आज शुक्रवार शाम की है। घर में उनका शव साड़ी से फांसी पर लटकता मिला। मृतका की मां पार्वती और पिता मनधारी का कहना है कि उन्होंने लगभग 3 साल पहले बेटी की शादी की थी। एक बच्चा भी है। हालांकि, परिजनों फांसी लगाने का कारण नहीं बता सके हैं।
ये भी पढ़ें : बांदा में Heatwave से थाने के फालोवर समेत 2 लोगों की मौत!
