

समरनीति न्यूज, महोबा : महोबा में ऐतिहासिक कजली मेला महोत्सव को संबोधित करते हुए जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि खटाखट वालों की फटाफट पोल खुल रही है। विपक्ष ने भ्रम फैलाकर जनता का ठगा है, लेकिन अब जनता सब समझ गई है। आने वाले उपचुनाव में जनता इनको सबक सिखाएगी।
ऐतिहासिक कजली मेला महोत्सव का किया उद्घाटन
दरअसल, राज्यमंत्री रामकेश निषाद महोबा में ऐतिहासिक कजली मेला महोत्सव-2024 कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन भी किया।

अपने संबोधन में उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। कहा कि लोकसभा चुनाव में खटाखट और फटाफट जैसी बातें करने वाले विपक्ष ने आम जनता को ठगा है। अब ऐसे विपक्षी नेताओं के चेहरे बेनकाब हो चुके हैं। जनता सब समझ चुकी है।
बोले, विपक्ष को बुंदेलखंड का विकास हजम नहीं हो रहा
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड का विकास विपक्ष को हजम नहीं हो पा रहा। राज्यमंत्री ने कहा कि आज मोदी-योगी सरकारों ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, डिफेंस कारिडोर, केन-बेतवा लिंक परियोजना और हर घर नल योजना जैसी परियोजनाएं देकर विकास का नया इतिहास रचा है।

ये ऐसे विकास कार्य हैं जो बुंदेलखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। राज्यमंत्री निषाद ने कहा कि विपक्ष को बस यही हजम नहीं हो रहा है।
जनता को भ्रमित करने की राजनीतिक कर रहा विपक्ष
इसलिए अब विपक्ष जनता को भ्रमित करने की राजनीति कर रहा है। कहा कि अब जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। आने वाले उप चुनाव में भाजपा सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज कराकर विपक्ष के भ्रम तोड़ने का काम करेगी। इससे पहले मंत्री रामकेश निषाद ने कजली मेला महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन किया। कहा कि कजली मेला महोत्सव बुंदेली संस्कृति एवं वीरता का प्रतीक है। बुंदेली विरासत को संजोने की दिशा में यह बेहद महत्वपूण है। राज्यमंत्री ने सभी को आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
ये भी पढ़ें : UP : भाजपा सांसदों-विधायकों को तगड़ा होमवर्क, लाखों नए सदस्य बनाने की जिम्मेदारी मिली
UP : भाजपा सांसदों-विधायकों को तगड़ा होमवर्क, लाखों नए सदस्य बनाने की जिम्मेदारी मिली
