समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर के जाने-माने ईएनटी सर्जन डाॅक्टर रोहित मेहरोत्रा ने स्वास्थ्य क्षेत्र में नया इतिहास रचा है। उन्होंने सरकारी योजना के तहत 1000 बच्चों की सफल काॅक्लियर इंप्लांट सर्जरी कर मूक-बधिर बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ा है। ये बच्चे अबतक न सुन सकते थे। न बोल सकते थे। मगर अब सामान्य जीवन जी रहे हैं।
खिलखलाते बच्चों को देख खूब बजीं तालियां
बताते हैं कि पूरे प्रदेश में इतनी संख्या में काॅक्लियर इंप्लांट सर्जरी करने वाले डाॅक्टर रोहित मेहरोत्रा इकलौते चिकित्सक हैं। विश्व कर्ण दिवस के मौके पर इन बच्चों के साथ कानपुर में विशाल जागरूकता रैली निकाली गई।
भव्य कार्यक्रम में उनको उत्साहित किया गया। कानपुर में मोतीझील गेट से लाजपत भवन तक सैंकड़ों मूक-बधिर बच्चों की एक जागरुकता रैली निकाली गई।
मोतीझील गेट से लाजपतभवन तक खूबसूरत नजारा
यह रैली स्वर्गीय डाॅ. एसएन मेहरोत्रा मेमोरियल ईएनटी फाउंडेशन और मेहरोत्रा नाक-कान और गला अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई।

रैली का उद्देश्य ऐसे माता-पिता को जागरूक करना था जो इस सर्जरी को नहीं जानते। उनके बच्चे अब भी अभिशप्त जीवन जी रहे हैं। रैली इसका नेतृत्व संस्था के सचिव डाॅ रोहित ने किया।
रैली में पांच सौ से ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लेकर विश्व मूक-बधिर जागरुकता की अलख जगाई। मूक-बधिर मुक्त समाज के संकल्प के साथ एक भव्य समारोह भी हुआ। समारोह का शुभारंभ डाॅक्टर रोहित ने दीप प्रज्ज्वलित कर दिया।
वहीं बच्चों ने सरस्वती वंदना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी विधायक अरुण पाठक रहे। कार्यक्रम में काॅक्लियर इंप्लांट सर्जरी के बाद नया जीवन पा चुके बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बच्चों के परिवार और अथितिय़ों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के समापन में डाॅ. मेहरोत्रा ने बच्चों को गिफ्ट दिए। साथ ही बच्चों के माता-पिता से उनकी समस्याओं और ग्रोथ को लेकर चर्चा भी की।
डाॅ. मेहरोत्रा ने संस्था की ओर से उनको हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। अभिभावकों के चेहरों पर खुशी देखते बन रही थी। अभिभावकों ने डाॅ मेहरोत्रा को थैंक्स बोला। कहा कि वे लोग दिल से उनका आभार व्यक्त करते हैं।
यह है सामाजिक संस्था का लक्ष्य
दरअसल, स्वर्गीय डाॅ. एसएन मेहरोत्रा मेमोरयल ईएनटी फाउंडेशन का सपना सरकार के उस लक्ष्य को पूरा करना है जिसमें 2030 तक उत्तर प्रदेश और 2047 तक भारत को मूक-बधिर मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है।
मेहरोत्रा ईएनटी अस्पताल की यह बड़ी उपलब्धि है कि बीते कुछ साल में पूरी कुशलता के साथ 1000 काक्लियर इंप्लांट कर मूक-बधिर बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा गया है।
अब ये बच्चे भी सामान्य बच्चों की तरह ही जीवन गुजार रहे हैं। लाजपत भवन में हुए इस कार्यक्रम में डाॅ. एके सिन्हा, डाॅ. यशवंत राव, डाॅ. सुनील तनेजा, डाॅ. मोनिका मेहरोत्रा, टीकमचंद सेठिया, गोपाल तुल्सयान, सुभाष खन्ना, प्रवीण, संस्था प्रबंधक सौरभ वर्मा, नागेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : ऐतिहासिक : विधायक सलिल विश्नोई की पिटाई मामले में रिटायर्ड CO समेत 6 पुलिसकर्मी को 1 दिन की सजा
ये भी पढ़ें : Lucknow : CM Yogi के नाम बना यूपी में लगातार सबसे लंबे समय मुख्यमंत्री रहने का कीर्तिमान
ऐतिहासिक : विधायक सलिल विश्नोई की पिटाई मामले में रिटायर्ड CO समेत 6 पुलिसकर्मी को 1 दिन की सजा
Lucknow : CM Yogi के नाम बना यूपी में लगातार सबसे लंबे समय मुख्यमंत्री रहने का कीर्तिमान