Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

खेल-खेल में गई मासूम की जान, परिवार में मचा कोहराम

Innocent death while playing in Banda, lid stuck in innocent's neck, death while playing

समरनीति न्यूज, बांदा : खेल-खेल में एक मासूम की जान चली गई। दरअसल, बोतल का प्लास्टिक का ढक्कन बच्चे ने मुंह में डाल लिया। जो उसके गले में फंस गया। सांस न ले पानी की वजह से बच्चे की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र के भरतपुर के रहने वाले भगवानदीन (4) अपनी मां समुद्री के साथ बांदा के बिसंडा क्षेत्र के अमलोहरा गांव आया हुआ था।

चित्रकूट से बांदा ननिहाल आया था मासूम

मां अपने बेटे और दो बेटियों को चारपाई पर छोड़कर काम में लगी थीं। इसी बीच नजदीक पड़े प्लास्टिक की बोतल के ढक्कन को भगवानदीन चबाने लगा। नाना समेत परिवार के लोगों ने काफी प्रयास किया कि किसी तरह ढक्कन गले से निकल जाए। काफी प्रयास के बाद भी ढक्कन नहीं निकला। उधर, बच्चे को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। आनन-फानन उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने बताया कि ढक्कन बच्चे की श्वास नली में फंस गया था।

ये भी पढ़ें : Raid on Spa : न्यू ईयर के लिए मंगाई थीं विदेशी लड़कियां, व्हाट्सएप पर भेजते थे Photos, 7 युवतियां और 4 युवक गिरफ्तार 

ये भी पढ़ें : Banda News : घर में खेल रही 5 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, ऐसे बची..