Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में कांग्रेसियों का कर्नाटक सरकार गिराने के लिए भाजपा पर खरीद-फरोख्त का आरोप, प्रदर्शन

प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

समरनीति न्यूज, बांदाः कर्नाटाक में जनता दल एस व कांग्रेस गठबंधन वाली सरकार गिर जाने पर कांग्रेसियों में उबाल आ गया है। बुधवार को कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। निवर्तमान जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार लगातार संविधान विरोधी कार्य कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं, परंपराओं और मूल्यों को नष्ट कर रही है।

कर्नाटक साइड इफैक्ट  

कर्नाटक में जनता दल एस व कांग्रेस के गठबंधन वाली सुचारु रूप से चुनी गई सरकार को अपने धन बल से विधायकों की खरीद फरोख्त करते हुए व खुलेआम कई दिनों तक अपने कब्जे में रखकर लोकतंत्र की हत्या की गई है। इससे पूर्व गोवा में भी विधायकों की खरीद कर अमर्यादित आचरण किया है। कांग्रेसियों ने कहा कि देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरे देश में हर स्तर पर अपने संघर्ष जारी रखेगी। इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, मोहम्मद इदरीश, जिलानी दुर्रानी, राममिलन सिंह पटेल, अजीम भाई, राकेश सिंह, जहांगीर खां, मुमताज अली मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः मौसम विभाग की चेतावनीः यूपी के इन शहरों में 28 जुलाई तक होगी झमाझम बारिश