
समरनीति न्यूज, बांदा: लव मैरिज का दुखद अंत हुआ। शादी को एक साल भी पूरे नहीं हुए। इसी बीच नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में जहर खाने से मौत हो गई। घटना बांदा की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मृतका का मायका शहर में और ससुराल पैलानी क्षेत्र के एक गांव में थी।
वंदना और सूरज ने मंदिर में की थी शादी
जानकारी के अनुसार, जुगुवा डेरा गांव के सूरज निषाद की पत्नी वंदना (20) को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि महिला ने जहर खा लिया था। मृतका के पति सूरज का कहना है कि वह घर पर नहीं थे।
ये भी पढ़ें: बांदा शहर में इंस्टाग्राम पर अश्लील कमेंट्स-गाली-गलौज- FIR दर्ज
जानकारी होने पर जब घर पहुंचे तो हालत गंभीर थी। बताते हैं कि वंदना की शादी बीते वर्ष 3 अप्रैल 2025 को हुई थी। अभी शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ है। दोनों ने मंदिर में लव मैरिज की थी। पैलानी थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
घटना का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका का मायका बांदा शहर के काजी टोला में है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृतका की मौत का सही कारण पता चलेगा। जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: क्या पंडित धीरेंद्र शास्त्री बनेंगे बुंदेलखंड में हिंदुत्व की राजनीति के खेवनहार?
क्या पंडित धीरेंद्र शास्त्री बनेंगे बुंदेलखंड में हिंदुत्व की राजनीति के खेवनहार?
बांदा में भेड़िया, पशुबाड़े पर हमला कर 20 भेड़ों को मारा-20 ही घायल
UP: उरई में सड़क किनारे खड़े लोगों पर पलटा ट्रक, दो महिलाओं समेत 3 की मौत-दो घायल
बांदा में झोलाछाप डाॅक्टरों का बोलबाला, तिंदवारी-बेंदाघाट-बबेरू में..
बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-12 मैत्री मैच में का आयोजन, यूथ टीम ने मारी बाजी
बांदा में 3.8 करोड़ से बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, ये होंगे फायदे..
