Wednesday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

UP: उरई में सड़क किनारे खड़े लोगों पर पलटा ट्रक, दो महिलाओं समेत 3 की मौत-दो घायल

Orai: Truck overturns on roadside bystanders-3 dead-2 injured
उरई: हादसे के बाद जमा लोग व पुलिस।

समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उरई में सड़क किनारे खड़े लोगों पर ट्रक पलटने से दो महिलाओं समेत 3 की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा एट थाना क्षेत्र में जखोली गांव के पास हाइवे पर हुआ। एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लोगों पर पलट गया। दो महिलाओं समेत तीन की दबकर मौत हो गई। युवती समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मायके से लौटने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थीं मां-बेटी

जानकारी के अनुसार, जखोली गांव के अनंतराम की बहन लौंगश्री (45) मकर संक्रांति पर मायके पहुंची थीं। साथ में उनकी बेटी वंदना (20) भी थीं। बताते हैं कि आज दोपहर लौंगश्री, उनकी भाभी माया देवी (65), नाती अरमान (18) व बेटी हाइवे पर वाहन का इंतजार कर रहीं थीं।

ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ी वारदात: थाने में दिनदहाड़े हत्या-पति ने पत्नी को गोली से उड़ाया-हड़कंप

इसी बीच झांसी की ओर से आ रहे प्याज लदे ट्रक का टायर फट गया। ट्रक अनियंत्रित इन लोगों पर पलट गया। महिला माया देवी व लौंगश्री और ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। युवती वंदना व अरमान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद झांसी-कानपुर हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस ने स्थिति को संभाला। जानकारी पर जिलाधिकारी राजेश पांडेय और एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार भी मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें: यूपी: दो होटलों में देह व्यापार का खुलासा, 7 युवतियों समेत पकड़े गए 15 लोग

झांसी-मुरादाबाद: दारोगा ने महिला सिपाही से दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप-मुकदमा

UP : जालौन में बकरी ने इंसान जैसी शक्ल वाले बच्चों को दिया जन्म, देखकर लोग हैरान