Wednesday, June 26सही समय पर सच्ची खबर...

शादी को पसंद कर घर लौटे लड़के वाले, फिर युवती ने लगा ली फांसी

In Banda girl committed suicide

समरनीति न्यूज, बांदा : पैलानी थाना क्षेत्र में एक युवती को शादी के लिए लड़के वाले देखने पहुंचे। लड़के वालों को लड़की पसंद आई। इसके बाद अगले साल शादी पर सहमती बनी। फिर वहां से लौट गए। इसके चार दिन बाद ही युवती का शव फांसी पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का है। फिर भी हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

घटना को लेकर पिता ने कही यह बात..

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां गांव में श्रीपाल वर्मा की बेटी ममता (16) घर से निकली। फिर देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

VideoViral : बांदा में डाॅक्टर ने तीमारदारों को पीटा, वीडियो वायरल-DM से शिकायत-CMO बोले..

सोमवार सुबह गांव के लोगों को उसका शव खेतों में एक पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता का कहना है कि चार दिन पहले ही लड़के वाले उसे पसंद कर लौटे थे। अगले साल शादी की बात पक्की हो गई थी। मृतका दो बहनो में छोटी थी। घटना से परिवार के लोग दुखी हैं। चौकी इंचार्ज राजेश मिश्रा का कहना है कि प्रथम दृश्य मामला आत्महत्या का है। मृतका डिप्रेशन में थी, फिर भी हर बिंदु पर जांच हो रही है।

ये भी पढ़ें : Lucknow : थूक से मसाज करने वाला नाई गिरफ्तार, वायरल हुआ था वीडियो