Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : 4 बार कोशिश, 5वीं बार में मौत : रिटायर्ड तहसीलदार की मौत से परिवार में कोहराम

banda-committed-suicide

समरनीति न्यूज, बांदा : सेवा निवृत तहसीलदार का शव उनके कमरे में फांसी पर लटकता मिला। घटना बांदा शहर के डीएम कालोनी क्षेत्र की है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि मृतक चार बार पहले भी इस तरह सुसाइड की कोशिश कर चुके थे, लेकिन हर बार परिवार के लोग बचा लेते थे। अबकी बार किसी की नजर नहीं पड़ी और परिवार में अनहोनी हो गई।

कई बीमारियों से जूझ रहे थे कौशल प्रसाद

जानकारी के अनुसार शहर की डीएम कालोनी निवासी कौशल प्रसाद (70) रिटायर तहसीलदार थे। शुक्रवार देर शाम उनका शव घर की उपरी मंजिल पर फांसी पर लटकता मिला। बेटे ने वहां जाकर देखा तो परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई।

Breaking : बांदा में तेज रफ्तार लोडर पलटने से युवक की मौत

आनन-फानन फंदा काट कर उन्हें नीचे उतारा गया। जीवित होने की संभावना में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने कुछ देर बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे अनिल विश्वकर्मा का कहना है कि उनके पिता पैलानी तहसील में तहसीलदार रह चुके थे।

UP : दाढ़ी के बाल बने सबूत, युवती से दुष्कर्म में मारुति बाबा गिरफ्तार, शिष्या फरार..

वह 2014 में रिटायर्ड हुए। फिर मानसिक रूप से बीमार रहने लगे थे। उन्हें गठिया और साइटिका की बीमारी थी। इस कारण परेशान रहते थे। इससे पहले चार बाद जान देने की कोशिश कर चुके थे, लेकिन परिवार के लोगों ने उन्हें हर बार बचा लिया। अबकी बार अनहोनी हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें : UP : दाढ़ी के बाल बने सबूत, युवती से दुष्कर्म में मारुति बाबा गिरफ्तार, शिष्या फरार..