Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा में भीषण हादसा, एक की मौत, दूसरा घायल

Horrific accident in Banda, one dead, another injured

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा तेज रफ्तार दो बड़ ट्रकों की टक्कर हो गई। दो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मुश्किल के बाद घायलों को ट्रक से निकाला। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक अंबेडकर नगर का रहने वाला बताया जा रहा है।

इचौली तिराहे के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार अंबेडकर नगर के नाग जलालपुर गांव निवासी रविंद्र कनौजिया (28) साथी चालक चंद्रभान (42) के साथ सुबह ट्रेलर लेकर गिट्टी भरने कबरई जा रहे थे। इसी दौरान इचौली तिराहे के पास ट्राला से टक्कर हो गई। दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें : बांदा में खनिज तहबाजारी के नाम पर खुलेआम रंगदारी वसूल रहे माफिया, एमपी-महोबा की..

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों चालक ट्रकों में ही फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। अस्पताल में डाक्टरों ने रवींद्र को मृत घोषित कर दिया। दूसरे चालक चंद्रभान का इलाज चल रहा है। मृतक के भाई गोविंद का कहना है कि उसका भाई कबरई जा रहा था। पुलिस ने दूसरे ट्राला ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें : बांदा में छात्र को ट्रैक्टर ने टक्कर मारकर रौंदा, मौत से कोहराम

पाॅश इलाके में सेक्स रैकेट का खुलासा, इस हाल में 6 युवतियां और 2 पुरुष..